मिश्रित

मई 22, 2024 1:47 अपराह्न

views 31

मौसम विभाग ने कहा- अगले दो-तीन दिन में दक्षिण भारत में हो सकती है तेज वर्षा

मौसम विभाग ने कहा है के अगले दो-तीन दिन में दक्षिण भारत में तेज वर्षा होने की उम्मीद है। उत्तर-पूर्वी अरब सागर, मालदीव, कन्याकुमारी और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिन दक्षिण-पश्चिम मानसून से कुछ इलाकों में वर्षा के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है। मौसम विभाग ने बताय...

मई 19, 2024 8:52 अपराह्न

views 23

पश्चिमोत्‍तर भारत में भीषण गर्मी की स्थिति बनी

  पश्चिमोत्‍तर भारत में भीषण गर्मी की स्थिति बनी हुई है। दिल्‍ली के नजफगढ़ में आज अधिकतम तापमान 47 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगेशपुर में उच्‍चतम तापमान 47 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस और पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   राष्‍ट्रीय राजधानी के अधिकतर...

मई 19, 2024 8:35 अपराह्न

views 22

केरल में तेज बारिश

  केरल में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्‍य में अगले सात दिनों तक बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पथनमथिट्टा, अलपुझा, कोट्टायम और इडुक्‍की जिलों में अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तिरूवनंतपुरम, कोल्‍लम और एर्नाकुलम जिल...

मई 19, 2024 6:06 अपराह्न

views 23

दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने देश के सबसे दक्षिणी छोर निकोबार द्वीपसमूह पर दस्तक दे दी है

  दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून ने देश के सबसे दक्षिणी छोर निकोबार द्वीपसमूह पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून अगले 48 घंटों में मालदीव के कुछ हिस्सों और कोमोरिन क्षेत्र तथा दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर की तरफ बढ़ रही है। मॉनसून के 31 मई तक...

मई 19, 2024 1:58 अपराह्न

views 25

दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने देश के सबसे दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप समूह पर दी दस्तक, 31 मई तक केरल पहुंचने की है संभावना

दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने देश के सबसे दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून भारत की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन-धारा है। विभाग के अनुसार, मानसून मालदीव के कुछ हिस्सों और कोमोरिन क्षेत्र तथा दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण...

मई 17, 2024 7:42 पूर्वाह्न

views 31

सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं के प्रति जागरूकता के लिए मनाया जा रहा है विश्‍व दूरसंचार एवं सूचना सोसायटी दिवस

  विश्‍व दूरसंचार एवं सूचना सोसायटी दिवस (डब्ल्यूटीआईएसडी) आज इंटरनेट तथा अन्य सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग करने की संभावनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जा रहा है। यह तकनीक समाज और अर्थव्यवस्था में परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है। देश आज डिजिटल क्षेत्र में एक वैश्विक नेता के रूप म...

मई 14, 2024 10:39 पूर्वाह्न

views 20

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का निधन, राष्ट्रपति समेत वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुशील मोदी का कल रात नई दिल्‍ली के एम्स में कैंसर के कारण निधन हो गया। राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उनका आकस्मिक निधन अपूरणीय क्षति है। उन्‍होंने ...

मई 12, 2024 8:10 अपराह्न

views 29

दिल्ली में अवैध पार्किंग स्‍थलों पर महापौर सख्त, नगर निगम आयुक्त से मांगी रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे अवैध पार्किंग स्‍थलों का दिल्‍ली नगर निगम की महापौर डॉ. शैली ओबेरॉय ने संज्ञान लिया है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती को पत्र लिखकर इस मामले में पांच दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। निगम आयुक्त को आज लिखे एक पत्र में डॉ. ओबरॉय ने कहा है कि दिल्ली में विभिन्न ...

मई 11, 2024 9:05 अपराह्न

views 26

मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक देश के कई क्षेत्र में धूल भरी हवाएं चलने कि संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक देश के उत्तर-पश्चिम, पूर्व, मध्य और दक्षिण क्षेत्र में तेज तथा धूल भरी हवाएं चलने और बिजली गरजने के साथ बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कहा है कि इस स्थिति के कारण देश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलनी कम हो गई है और अगले तीन दिन तक ऐसे ही हालात...

मई 11, 2024 9:03 अपराह्न

views 21

प्रसिद्ध बद्रीनाथ तीर्थस्‍थल के कपाट कल सुबह श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध बद्रीनाथ तीर्थस्‍थल के कपाट कल सुबह श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। कपाट के खुलने के पहले इस पवित्र तीर्थस्‍थल को ताजे गेंदे के फूलों से सुसज्जित किया गया है। श्रद्धालुओं के बद्रीनाथ धाम पहुंचने की प्रक्रिया आज से ही शुरु हो गयी है। बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं...