झारखंड

मार्च 7, 2025 11:58 पूर्वाह्न

views 22

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में 17,000 किलो अवैध जावा महुआ और 1,200 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उत्पाद विभाग ने 17,000 किलो अवैध जावा महुआ और 1,200 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त किया है। जब्त शराब और जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया है। छापेमारी अभियान के दौरान करीब दो दर्जन भट्टियों को भी ध्वस्त किया गया। यह अभियान होली के मद्देनजर चलायी गयी।

मार्च 7, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 24

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए

पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि छोटानागरा थाना क्षेत्र के बाबूडेरा गांव के पास जंगल में नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए पांच -पांच किलोग्राम के दो आईईडी विस्फोटक...

मार्च 7, 2025 11:56 पूर्वाह्न

views 27

पुलिस ने 578 किलोग्राम अवैध डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

सरायकेला-खरसावां जिले के दलभगा ओपी क्षेत्र के तरम्बा गांव से पुलिस ने 578 किलोग्राम अवैध डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया  है। डोडे की कीमत करीब 87 लाख रुपये आंकी गई है। यह जानकारी एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने दी।

मार्च 7, 2025 11:54 पूर्वाह्न

views 26

झारखंड में लोगों को मिल रहा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना का लाभ

आज जन औषधि दिवस है। लोगों को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्येश्य से नवंबर 2008 में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना आरंभ की गई थी। झारखंड में भी इस योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। राज्य में सैकड़ों भारतीय जन औषधि केंद्र संचालित हैं, जहां लोगों को सस्ती दर पर ज...

मार्च 7, 2025 11:52 पूर्वाह्न

views 19

रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह आज मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में होगा

रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह आज मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में होगा।  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ , राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदीव्य कुमार समारोह में शामिल होंगे। समारोह के दौरान 63 टॉपरों को गोल्ड मेडल से सम्...

मार्च 7, 2025 11:51 पूर्वाह्न

views 22

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज नौंवा दिन

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज नौंवा दिन है। पहली पाली में आज प्रश्नकाल होगा जबकि दूसरी पाली में अनुदान मांगों और कटौती प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस बीच भाजपा की ओर से बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने पत्रकारों से ब...

मार्च 6, 2025 8:53 अपराह्न

views 110

झारखंडः भाजपा-अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को फिर से पार्टी के विधायक-दल का नेता चुना गया

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को आज फिर से पार्टी के विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उनका चयन भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा नियुक्त दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुआ।   केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ...

मार्च 6, 2025 4:38 अपराह्न

views 20

ईसीएल की ओर से आयोजित  इंटर एरिया फर्स्ट एड प्रतियोगिता में राजमहल कोल परियोजना ललमटिया तीसरे स्थान पर रहा

ईसीएल की ओर से आयोजित इंटर एरिया फर्स्ट एड प्रतियोगिता में राजमहल कोल परियोजना ललमटिया तीसरे स्थान पर रहा। बंगाल के सीतारामपुर में आयोजित प्रतियोगिता में ईसीएल के अधीनस्थ कार्य करने वाले 10 कोयला खनन क्षेत्र के प्रतिभागियों ने हिस्सा  लिया।   तृतीय स्थान पर आए राजमहल परियोजना की टीम को कप देकर ...

मार्च 6, 2025 4:37 अपराह्न

views 18

झारखंड होमगार्ड और अग्निशमन विभाग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से शुरु

झारखंड होमगार्ड और अग्निशमन विभाग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से शुरु हो गयी है। रांची के धुर्वा स्थित होमगार्ड मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इसका उदघाटन किया। इस मौके पर श्री गंगवार ने कहा कि यह प्रतियोगिता जवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा। मौके पर मौजूद होमगार्...

मार्च 6, 2025 4:37 अपराह्न

views 13

गिरिडीह जिला को वाटर बॉडीज में उत्कृष्ट कार्य के लिए द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया

गिरिडीह जिला को वाटर बॉडीज में उत्कृष्ट कार्य के लिए द इंडियन एक्सप्रेस एक्सीलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री -स्वतंत्र प्रभार जितेन्द्र सिंह ने गिरिडीह जिले को सम्मानित किया।   जिले के उपायुक्त नमन प्रियेस लकड़ा ने बताया कि वाटर बॉड...