झारखंड

सितम्बर 12, 2023 4:42 अपराह्न

views 18

झारखंड उच्च न्यायालय ने चिटफंड और नान बैंकिंग कंपनियों द्वारा निवेशकों से ठगे गये अरबों रूपये लौटाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की

झारखंड उच्च न्यायालय ने चिटफंड और नान बैंकिंग कंपनियों द्वारा निवेशकों से ठगे गये अरबों रूपये लौटाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर कल सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्र और न्यायामूर्ति आनंद सेन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान सभी का पक्ष सुनने के बाद राज्य सरकार को तीन सदस्यीय उच्च स्त...

सितम्बर 12, 2023 4:13 अपराह्न

views 15

झारखंड में आज से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

झारखंड में आज से फिर मानसून सक्रिय हो सकता है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कल बोकारो, रांची, गुुमला, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में कहीं कहीं भारी बारिश...

सितम्बर 12, 2023 4:09 अपराह्न

views 16

राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही

राज्य में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में डेंगू के 30 और चिकनगुनिया के 20 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आकंडों के अनुसार कल डेंगू के 302 और चिकनगुनिया के 240 संदिग्धों की जांच की गई। इसमें 30 में डेंगू और 20 मरीजों में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई। स्...

सितम्बर 11, 2023 8:41 अपराह्न

views 18

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 11 सितंबर से 17 सितंबर हल्के से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आज 11 सितंबर से 17 सितंबर तक राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सितम्बर 11, 2023 8:33 अपराह्न

views 15

झारखंड: रांची स्थित कांग्रेस भवन में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने लोगों की समस्याओं को सुना

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में आज जन-सुनवाई कार्यक्रम के तहत रांची स्थित कांग्रेस भवन में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस जनसुनवाई में रांची, रामगढ़, गुमला, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग जिला के विभिन्न प्रखंडों से लोग पहुंचे थे।

सितम्बर 11, 2023 8:31 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज सुधारक आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज सुधारक आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा है कि समाज सुधार और वंचितों के उत्थान के लिए विनोबा भावे का अटूट समर्पण सबको प्रेरणा देता रहेगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मु...

सितम्बर 11, 2023 8:27 अपराह्न

views 3

श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा

श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के 11 हजार 850 प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। हजारीबाग में प्रमंडलीय रोजगार मेला सह ऑफर लेटर वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

सितम्बर 11, 2023 3:38 अपराह्न

views 14

राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी

राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू की जांच के किट उपलब्ध करा दिए गए हैं। यहां बुखार से पीड़ित मरीजों की निशुल्क जांच की जाएगी। यह जानकारी दुमका के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ए एम सोरेन ने दी। उन्होंने बताया कि...

सितम्बर 11, 2023 3:35 अपराह्न

views 17

सांसद विद्युत वरण महतो ने आज टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटा -आरा एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सांसद विद्युत वरण महतो ने आज टाटानगर रेलवे स्टेशन से टाटा -आरा एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि पहले यह ट्रेन टाटा से दानापुर जाती थी, अब टाटा से आरा तक जाएगी। उन्होंने कहा कि आरा जंक्शन में सारी सुविधाएं वाशिंग सेंटर से लेकर ट्रेन का ठहराव उपलब्ध है। ट...

सितम्बर 11, 2023 3:32 अपराह्न

views 14

मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण आज से शुरू

मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया। यह चरण 16 सितंबर तक चलेगा। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का सर्वे करवाकर छूटे हुए बच्चों और आंशिक टीकाकरण वाले बच्चों की पहचान कर उनका और गर्भवती महिलाओं का पूर्ण टीकाकरण करवाया जाएगा, जिसके तहत टीमों द्वारा घर-घर जाकर बच्...