झारखंड

अक्टूबर 8, 2023 8:32 अपराह्न

views 16

थाईलैंड में पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतने वाली खिलाड़़ी एलिसन रुपल खाखा को रांची में सम्मानित किया गया

थाईलैंड में पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतने वाली खिलाड़़ी एलिसन रुपल खाखा को आज रांची में सम्मानित किया गया। कराटे प्रशिक्षण की एक शाखा के उद्घाटन अवसर पर रांची के पूर्व उपमहापौर अजय नाथ शाहदेव ने उन्हें सम्मानित किया।

अक्टूबर 8, 2023 8:09 अपराह्न

views 14

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सिर्फ सरना धर्म कोड पर बात नहीं होनी चाहिए बल्कि उनके मुद्दों पर बातचीत होनी चाहिए

जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सिर्फ सरना धर्म कोड पर बात नहीं होनी चाहिए बल्कि देश भर में सात सौ जनजातियां हैं और उनसभी के मुद्दों पर बातचीत होनी चाहिए। श्री मुंडा ने कहा कि जनजातियों की पहचान सिर्फ धर्म से नहीं बल्कि उनकी परंपरा और उनके आचरण से होती है। श्री मुंडा रांच...

अक्टूबर 8, 2023 8:06 अपराह्न

views 18

राज्य में बन रही बिजली उत्पादन की दो इकाइयों से अगले वर्ष बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा

राज्य में बन रही बिजली उत्पादन की दो इकाइयों से अगले वर्ष बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा, जिससे झारखण्ड बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के परियोजना निदेशक के. के. वर्मा ने बताया कि अगले पांच वर्षों में राज्य में बिजली की मांग 2500 से बढ़कर 3500 मेगावाट तक हो जान...

अक्टूबर 8, 2023 4:46 अपराह्न

views 15

देवघर एम्स के वित्तीय लेखा-जोखा की ऑनलाइन समीक्षा की गयी, देवघर एम्स की इमरजेंसी सेवा 24 घटें चालू करने का फैसला

देवघर एम्स के वित्तीय लेखा-जोखा की ऑनलाइन समीक्षा की गयी। इसमें एम्स के प्रेसिडेंट एनके अरोड़ा, एम्स के निदेशक डॉ सौरभ वार्ष्णेय, सांसद निशिकांत दुबे सहित अन्य सदस्य शामिल थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि देवघर एम्स में आउटसोर्सिंग कंपनियों की ओर से जितनी भी नियुक्तियां होंगी, उसमें से 80 फीसदी स्थानी...

अक्टूबर 8, 2023 4:43 अपराह्न

views 33

रांची मूरी रेलखंड पर सिल्ली से इलू स्टेशन तक छह किलोमीटर नई रेल लाइन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी

रांची मूरी रेलखंड पर सिल्ली से इलू स्टेशन तक छह किलोमीटर नई रेल लाइन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इस रेल लाइन के निर्माण से रांची से हावड़ा और जमशेदपुर  जाने के दौरान करीब दो घंटे की बचत होगी। इस संबंध में सांसद संजय सेठ ने पूर्व में उक्त रेल लाइन संबंधी मांग की थी, जिस पर रेलमंत्री अश्वि...

अक्टूबर 8, 2023 4:39 अपराह्न

views 14

सरायकेला: उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

सरायकेला खरसांवा जिला समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक में सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रो में पेयजल तथा शौचालय की व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिया गया। उपायुक्त नें कहा विद्यालय, आंगनवाड़ी कें...

अक्टूबर 8, 2023 4:36 अपराह्न

views 15

सरायकेला: काशी साहु महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट-वन और यूनिट-टू ने मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली

सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित काशी साहु महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट-वन और यूनिट-टू ने मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कलश यात्रा निकाली। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर इंचार्ज डा. विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एनएसएस यूनिट-वन  के मनोज महतो और यूनिट-टू की डा. विनीता उरांव के द्वारा किय...

अक्टूबर 8, 2023 4:32 अपराह्न

views 20

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल सारठ प्रखंड के सिकटिया में मेगा लिप्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल सारठ प्रखंड के सिकटिया में मेगा लिप्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास करेंगे। 484.35 करोड़ रूपए निर्माण लागत की इस योजना की तैयारी कर ली गई है। इस योजना के माध्यम से देवघर और जामताड़ा जिले के सारठ, करो, विद्यासागर तथा जामताड़ा प्रखंड में अधिक उंचाई वाली भूमि में सिंचाई की सुविधा उप...

अक्टूबर 8, 2023 4:25 अपराह्न

views 16

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर लाभुकों के चयन और उन्हें अंशदान के भुगतान का निर्देश राज्य सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को दिया

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर लाभुकों के चयन और उन्हें अंशदान के भुगतान का निर्देश राज्य सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को दे दिया है। मालूम हो कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान इस योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में लाभुकों के आवेदन लंबित पाये गये थे। इसके बाद मुख्य सचिव ने...

अक्टूबर 8, 2023 4:23 अपराह्न

views 16

UIDAI: दस वर्ष पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना हुआ जरूरी

दस वर्ष पुराने आधार कार्ड का अपडेट कराना जरूरी हो गया है। इसके तहत 14 दिसंबर तक ऑनलाइन निःशुल्क अपडेट कराने की तिथि बढ़ा दी गई है। इसके पूर्व आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने के लिए 14 जून 2023 की तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन इससे पहले ही तीन महीने के लिए 14 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। अब एक ...