झारखंड

मई 4, 2024 7:47 अपराह्न

views 14

इंडी गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार ने कहा- पहली बार संसदीय चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी होंगे

इंडी गठबंधन से भाकपा माले के कोडरमा प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने कहा है कि पहली बार संसदीय चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी होंगे। गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कोडरमा में रोजगार और पलायन बड़ा मुद्दा है।

मई 4, 2024 7:45 अपराह्न

views 16

रांची में नेशनल वीमेंस हॉकी लीग में मध्य प्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र को 2-1 गोल से पराजित किया

रांची के मोराबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आज शाम चार बजे से खेले गए नेशनल वीमेंस हॉकी लीग में मध्य प्रदेश की टीम ने महाराष्ट्र को 2-1 गोल से पराजित कर दिया। इसके पूर्व आज सबेरे खेले गए मैच में हरियाणा ने बंगाल को चार-तीन गोल से हरा दिया था। तीसरा मैच शाम के छह बजे से मिजोरम औ...

मई 4, 2024 7:43 अपराह्न

views 16

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा

पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 42 दशमलव 7 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर सरायकेला- खरसावां, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कल ...

मई 4, 2024 7:24 अपराह्न

views 15

चतरा जिले में सुरक्षा बलों ने 11 ईईडी बम बरामद कर उसे सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया

चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कुशमाहा जंगल में सुरक्षा बलों ने कल सर्च ऑपरेशन के दौरान ग्यारह आईईडी बम बरामद कर उसे सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान जवानों को निशाना बनाने के मकसद से ये बम बिछाए गए थे।

मई 4, 2024 7:23 अपराह्न

views 14

गोड्डा जिले में एक ऑटो में बैठे दो युवकों के पास से पांच लाख रुपए बारामद

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर चेक नाका पर पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक ऑटो में बैठे दो युवकों के पास से पांच लाख रुपए बारामद किये। जिले में आदर्श आचार संहिता को लेकर वाहनों की जांच का सिलसिला लगातार जारी है।

मई 4, 2024 7:21 अपराह्न

views 18

रांंची में 11-13 मई तक ड्राई-डे

खूंटी और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रांची जिले के बुंडू, तमाड़, चान्हो, मांडर, बेड़ो, इटकी और लापुंग प्रखंड में ग्यारह से तेरह मई को मतदान समाप्ति तक ड्राई-डे घोषित किया गया है। रांची के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

मई 4, 2024 7:19 अपराह्न

views 16

गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो नामांकन के बाद फरार, 7 मई तक वापस आने का जारी हुआ नोटिस

गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन के बाद से फरार चल रहे जयराम महतो को बोकारो के उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने नोटिस जारी कर सात मई को उपस्थित होने को कहा है। इस नोटिस के जरिए कहा गया है कि उनके नामांकन पत्र में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर संदेहास्पद है, जिसकी...

मई 4, 2024 7:17 अपराह्न

views 15

सर्वाच्च न्यायालय ने साहिबगंज जिले में अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच जारी रखने की अनुमति दे दी है

सर्वाच्च न्यायालय ने साहिबगंज जिले में अवैध खनन मामले की सीबीआई जांच जारी रखने की अनुमति दे दी है। अदालत ने सीबीआई जांच रोकने से झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा इनकार किए जाने के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया । अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई तक सीबीआई चार्ज शीट दाख...

मई 4, 2024 7:16 अपराह्न

views 16

राजधानी रांची में चल रहे राष्ट्रीय वीमेंस हॉकी लीग में झारखंड ने मध्यप्रदेश को 1-0 से पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की

राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय वीमेंस हॉकी लीग में कल रात झारखंड ने मध्यप्रदेश को एक-शून्य से पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। झारखंड के लिए रोशनी आईन्द ने एक मात्र गोल किया। लीग के पांचवे दिन आज सवेरे सात बजे से हरियाणा और बंगाल के बीच मैच...

मई 4, 2024 7:14 अपराह्न

views 21

झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा जीएसटी अपील ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष नियुक्त किए गए

झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा जीएसटी अपील ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं । वे चार वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला