झारखंड

मई 25, 2024 8:02 अपराह्न

views 13

0रिम्स-रांची के निदेशक डॉ. राजकुमार की अध्यक्षता में शैक्षणिक परिषद की बैठक

रिम्स-रांची के निदेशक डॉ. राजकुमार की अध्यक्षता में शैक्षणिक परिषद की बैठक में शैक्षणिक पाठ्यक्रमों, शुल्क और शैक्षणिक पदों के विषय पर चर्चा हुई। उन्होंने यहां चल रहे रंग रोगन  के कार्य पर फिलहाल रोक लगाने का निर्देश दिया। वहीं विभिन्न विभागों का निरीक्षण करने के दौरान साफ- सफाई को लेकर कई निर्देश द...

मई 25, 2024 8:01 अपराह्न

views 11

झारखंड उच्च न्यायालय के नव निर्मित भवन के उद्घाटन के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर 12 जून को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

झारखंड उच्च न्यायालय के नव निर्मित भवन के उद्घाटन के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर 12 जून को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होनेवाले इस कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश, पूर्व न्यायाधीश और अधिवक्ताओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ...

मई 25, 2024 8:00 अपराह्न

views 10

लोहरदगा लोकसभा सीट के हुए चुनाव की मतगणना चार जून  को होनी है

लोहरदगा लोकसभा सीट के हुए चुनाव की मतगणना चार जून  को होनी है। गुमला जिले के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रुप में काउंटिंग की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतगणना में शामिल कर्मियों का आई कार्ड बनाने का निर्देश द...

मई 25, 2024 8:00 अपराह्न

views 15

दुमका लोकसभा के अंतर्गत जामताड़ा जिले में मतदाता जागरुकता अभियान  लगातार चलाया जा रहा

दुमका लोकसभा के अंतर्गत जामताड़ा जिले में मतदाता जागरुकता अभियान  लगातार चलाया जा रहा है। इस सिलसिले में समाहरणालय समेत सभी  प्रखंड कार्यालयों में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों और कर्मचारियों को हर हाल में मतदान करने की शपथ दिलाई गई।     

मई 25, 2024 7:59 अपराह्न

views 13

सरायकेला-खरसांवा के आदित्यपुर आरपीएफ  की टीम ने रेलवे स्क्रैप चोर गिरोह का खुलासा किया

सरायकेला-खरसांवा के आदित्यपुर आरपीएफ  की टीम ने रेलवे स्क्रैप चोर गिरोह का खुलासा किया है। इस टीम ने कांड्रा टोल प्लाजा के समीप छापेमारी कर दो लाख रुपए के रेलवे स्क्रैप के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।

मई 25, 2024 7:59 अपराह्न

views 10

सरायकेला-खरसांवा के आदित्यपुर  आरपीएफ  की टीम ने रेलवे स्क्रैप चोर गिरोह का खुलासा

सरायकेला-खरसांवा के आदित्यपुर  आरपीएफ  की टीम ने रेलवे स्क्रैप चोर गिरोह का खुलासा किया है। इस टीम ने कांड्रा टोल प्लाजा के समीप छापेमारी कर दो लाख रुपए के रेलवे स्क्रैप के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।

मई 25, 2024 7:58 अपराह्न

views 11

हटिया -झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27-29 मई और 5 व 9 जून को नहीं होगा

हटिया -झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन इस महीने की सत्ताईस से उनतीस और अगले महीने दो से पांच तारीख तथा नौ जून को नहीं होगा। रांची रेल मंडल के कुरकुरा-ओरगा रेल खंड पर पावर ब्लॉक की वजह से ट्रेन का परिचालन आठ दिनों तक रद्द रहेगा।

मई 25, 2024 7:57 अपराह्न

views 13

लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र में दो चोरों की मौत

लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित पकरी गांव में एक किराने की दुकान में बीती रात चोरी के इरादे से घुसे दो चोरों की झुलसकर मौत होने का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त हुआ जब मोमबत्ती जलाकर सामानों की चोरी कर रहे थे, तभी यहां रखे एक पेट्रोल के डिब्बे से टकरा जाने से आग लग गई।

मई 25, 2024 5:46 अपराह्न

views 9

राज्य में मतदान  प्रक्रिया में महिलाओं और दिव्यांगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में विशेष पहल की गई

राज्य में मतदान  प्रक्रिया में महिलाओं और दिव्यांगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में विशेष पहल की गई है। इसके तहत पांचवें चरण में लोक सभा की चार सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 1 सौ 86 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित की जा रहे हैं। इसमें गिरीडीह में 14, धनबाद में 38, रांची में 1 सौ 4 और जमश...

मई 25, 2024 5:46 अपराह्न

views 11

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज सवेरे सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के साथ रांची के एटीआई स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस मौके पर उन्होंने सेल्फी प्वाइन्ट पर अपनी तस्वीर भी ली। उन्होंने मतदाताओं से आज हो रहे मतदान में बढ़ चढ़ कर वोटिंग करने की अपील की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला