झारखंड

जून 19, 2024 6:26 अपराह्न

views 12

जमशेदपुर में 21 जून को योग दिवस का आयोजन किया जाएगा

जमशेदपुर में 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती और कोशिश एक मुस्कान के माध्यम से केबुल कंपनी क्रिकेट ग्राउंड में सुबह 6 बजे से योग दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें एक हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

जून 19, 2024 6:12 अपराह्न

views 14

हजारीबाग सेवा सहयोग समिति ने 150 से अधिक चापाकलों की मरम्मत कराई गई

हजारीबाग सेवा सहयोग समिति ने सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों की कई पंचायतों में करीब 150 से भी अधिक चापाकलों की मरम्मत करायी और कुछ नया चापाकल भी लगाया। 

जून 19, 2024 6:05 अपराह्न

views 11

देवघर जिले के छह नव उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है

देवघर जिले के छह नव उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। विभागीय निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 से नामांकन के साथ पढ़ाई भी शुरू करानी है।

जून 19, 2024 6:04 अपराह्न

views 19

गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के दिग्घी गांव में चेचक बीमारी का प्रकोप फैल गया है

गोड्डा जिले के ठाकुरगंगटी प्रखंड के दिग्घी गांव में चेचक बीमारी का प्रकोप फैल गया है। इस पर संज्ञान लेते हुए चिकित्सकों की एक टीम गांव पहुंचकर पीड़ितों का इलाज कर रही है। डॉक्टरों ने बताया कि मरीजों को तत्काल विटामिन-ए की खुराक पिलायी गयी है। ओआरएस के पैकेट सहित कई दवाइयां भी वितरित की गयी है। चेचक क...

जून 19, 2024 6:02 अपराह्न

views 18

जेपीएससी की 11वीं, 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 22 जून से शुरू हो रही है

झारखंड लोक सेवा आयोग-जेपीएससी की 11वीं, 12वीं तथा 13वीं सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 22 जून से शुरू हो रही है। परीक्षा 24 जून तक दो पालियों में आयोजित होगी। आयोग ने लगभग सात हजार अभ्यर्थियों के लिए रांची जिला में 15 परीक्षा केंद्र बनाये हैं। इस बार कुल 342 पदों पर नियुक्ति होनी है। आयोग ने अभ्यर्थियो...

जून 19, 2024 6:01 अपराह्न

views 18

भगवान जगन्नाथ को समर्पित रथ यात्रा सात जुलाई से शुरू हो रहा है

भगवान जगन्नाथ को समर्पित रथ यात्रा सात जुलाई से शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस रथ मेले के आयोजन को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, जगन्नाथपु...

जून 19, 2024 6:01 अपराह्न

views 11

सरायकेलाः पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने आदित्यपुर में एक नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और ट्रैफिक डीएसपी का कार्यालय स्थापित करने की अनुशंसा की

सरायकेला जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने राज्य सरकार से आदित्यपुर में एक नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और ट्रैफिक डीएसपी का कार्यालय स्थापित करने की अनुशंसा की है। सरायकेला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया बड़े भू-भाग पर है। सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का लंबा चौड़ा क्षेत्र है। कांड्रा...

जून 19, 2024 5:27 अपराह्न

views 17

धनबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत

धनबाद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में कल रात हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना लोहारबरवा क्षेत्र में घटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार सवार पांचों युवक घटनास्थल के आसपास के ही रहने वाले थे। रात करीब 11 ब...

जून 19, 2024 5:26 अपराह्न

views 13

धनबाद जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 5 रूट निर्धारित किए गए

धनबाद जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत 5 रूट निर्धारित किए गए हैं। लोगों को योजना की जानकारी देने के लिए कल शाम जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर चंद्रिका द्विवेदी ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं आज बरटांड़ स्थित बस स्टैंड में सहायता केंद्र की शुरुआत की जाएगी।   जिला प...

जून 19, 2024 5:26 अपराह्न

views 17

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को पर्यटन क्षेत्र विकसित करने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अधिकारियों को राज्य के धार्मिक, आध्यात्मिक स्थलों को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया है। वे कल पर्यटन, कला, संस्कृति विभाग की बैठक कर रहे थे। श्री सोरेन ने कहा कि रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप मे...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला