अंतरराष्ट्रीय

फ़रवरी 15, 2026 10:36 पूर्वाह्न

views 74

अमरीकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 30 से अधिक ठिकानों पर हमले किए

अमरीकी सेना ने इस महीने की शुरुआत में सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 30 से अधिक ठिकानों पर 10 हमले किए। पिछले वर्ष दिसंबर में घात लगाकर किए गए हमले में दो अमरीकी सैनिकों और एक नागरिक दुभाषिए की मौत की घटना की प्रतिक्रिया में ये कार्रवाई की गई। अमरीकी केंद्रीय कमान ने कहा है कि 3 फरवरी से 12 फरवरी के ब...

फ़रवरी 15, 2026 10:31 पूर्वाह्न

views 53

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 32 लोग मारे गए

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में तीन समुदायों पर बंदूकधारियों के हमले में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं। देश के नाइजर प्रांत के बोर्गु इलाक़े में, बंदूकधारियों ने टुंगा-काकेरी, कोन्सोको और पिस्सा समुदायों को निशाना बनाया। उत्तरी नाइजीरिया में इस्लामिक चरमपंथी और हथियारबंद गुट फिरौती के लिए अक्सर अपहरण करते र...

फ़रवरी 15, 2026 10:29 पूर्वाह्न

views 50

सूडान के डारफर इलाके में हिंसा में मारे गए छह हजार से ज्‍यादा लोग: संयुक्‍त राष्‍ट्र रिपोर्ट

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने एक रिपोर्ट में कहा है कि पिछले वर्ष अक्‍तूबर में सूडान के डारफर इलाके में एक अर्धसैनिक समूह की तीन दिन की हिंसा में छह हजार से ज्‍यादा लोग मारे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार रैपिड सपोर्ट फोर्सेज-आरएसएफ ने एल-फाशर शहर पर कब्‍जे के लिए जिस तरह की हिंसा की, वह युद्ध अपराध की श्रेणी में ...

फ़रवरी 15, 2026 8:35 पूर्वाह्न

views 35

भारत-मध्यपूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का उद्देश्य संपर्क, रसद और व्यापार सुनिश्चित करना है: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारत-मध्यपूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे का उद्देश्य संपर्क, रसद और व्यापार सुनिश्चित करना है। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में कल डॉ. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में तत्काल सुधार की आवश्यकता पर बल दिया है। इसका उद्देश्‍य समकालीन भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित ...

फ़रवरी 15, 2026 8:14 पूर्वाह्न

views 70

बांग्लादेश में नव निर्वाचित सांसद और मंत्रिमंडल सदस्य मंगलवार को शपथ ग्रहण करेंगे

    बांग्लादेश में नवनिर्वाचित सांसदों और मंत्रिमंडल के सदस्यों को मंगलवार 17 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी। हाल ही में संपन्न आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है।   बीएनपी ने संसदीय चुनाव में अब तक घोषित 297 सीटों के परिणामों में से 209 सीटें जीती हैं। अदालत...

फ़रवरी 15, 2026 7:03 पूर्वाह्न

views 46

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने जर्मनी में यूरोपीय और अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के मंत्री एरिक बेइसवेंगर से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने जर्मनी के म्यूनिख में यूरोपीय और अंतरराष्‍ट्रीय मामलों के मंत्री एरिक बेइसवेंगर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में सुश्री सीतारामन ने कहा कि इस वर्ष जनवरी में जर्मन चांसलर भारत यात्रा पर आए थे। उन्‍होंने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच गहरी द्विपक्षीय ...

फ़रवरी 14, 2026 10:39 अपराह्न

views 76

रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों की तैयारी, जी-7 देशों में सहमति की उम्मीद

फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने आज कहा कि कई जी-7 देशों ने रूस के तेल निर्यात से जुड़ी समुद्री सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने की इच्छा जताई है। इन देशों को आशा है कि इस पर समझौता हो सकता है। म्यूनिख में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री बैरोट ने कहा कि फ्रांस को उ...

फ़रवरी 14, 2026 10:29 अपराह्न

views 93

ऋण स्थगन से उजागर हुई पाकिस्तान की आर्थिक निर्भरता, वित्तीय संकट गहराया

संयुक्त अरब अमीरात द्वारा दो अरब डॉलर के ऋण को एक महीने के लिए स्थगित करने के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर वित्तीय दबाव बढ गया है। इससे पाकिस्‍तान की अर्थव्यवस्था को गंभीर संरचनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अल्पकालिक विस्तार से यह बात स्पष्ट होती है कि इस्लामाबाद को दिवालिया होने...

फ़रवरी 14, 2026 8:34 अपराह्न

views 34

अफ्रीका में अस्थिरता पर अफ्रीका संघ आयोग अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ की चिंता

अफ्रीका संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ ने पूरे महाद्वीप में शांति और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने में अफ्रीका की निरंतर अक्षमता पर चिंता व्यक्त की है। अफ्रीकी संघ के राष्ट्राध्यक्षों की सभा के 39वें साधारण सत्र में अफ्रीका संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ ने कई सदस्...

फ़रवरी 14, 2026 5:58 अपराह्न

views 51

बांग्लादेश में नई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कानून व्यवस्था बहाल करना होगी: तारिक रहमान

बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा है कि नई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता कानून व्यवस्था बहाल करना होगी। 13वें संसदीय चुनाव में अपनी पार्टी की शानदार जीत के बाद ढाका में उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तारिक रहमान ने राजनीतिक दलों से संयम और एकता...