अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 6, 2024 8:23 अपराह्न

views 21

बांग्लादेश में मेजर जनरल जियाउल अहसन को उनके पद से हटा दिया गया

  बांग्लादेश में एक बड़े घटनाक्रम में मेजर जनरल जियाउल अहसन को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है जबकि लेफ्टिनेंट जनरल एम सैफुल इस्लाम को विदेश मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस बीच, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बीच एक बैठक के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की...

अगस्त 6, 2024 9:06 अपराह्न

views 18

नेपाल के बागलुंग में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

नेपाल में बागलुंग में आज भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। बादीगढ़ में भूस्खलन के कारण ग्रामीण नगर पालिका-9 में एक घर दब जाने से दो लोगों की मौत हो गई और ग्रामीण नगर पालिका-10 में भूस्खलन के कारण एक घर दब गया, जिससे पांच अन्य लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन के मलबे से...

अगस्त 6, 2024 8:05 अपराह्न

views 16

राष्ट्रपति मुर्मू सुवा में द्विपक्षीय बैठक और स्वागत समारोह के बाद नाडी शहर के लिए रवाना

    फिजी की राजधानी सुवा में अपने आधिकारिक कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नाडी शहर के लिए रवाना हो गई हैं। दिन में द्विपक्षीय बैठक के बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने फ़िजी के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लिया।

अगस्त 6, 2024 7:53 अपराह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हर भारतीय के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। श्री मोदी ने कहा कि यह पुरस्कार राष्ट्रपति मुर्मू के नेतृत्व के साथ-स...

अगस्त 6, 2024 6:55 अपराह्न

views 15

ढाका में नेपाली दूतावास ने बांग्लादेश में अशांति के बीच नागरिकों के लिए सुरक्षा परामर्श जारी किया

    बांग्लादेश में चल रही अशांति के बीच ढाका में नेपाली दूतावास ने वहां रह रहे अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। दूतावास ने कल एक नोटिस जारी कर सभी नेपाली नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपने अपने स्थानों पर सुरक्षित रहें और यदि उन्हें आवश्यकता हो तो दूतावास से सहायता लें।   बांग्लादेश म...

अगस्त 6, 2024 5:15 अपराह्न

views 15

ब्रिटेन में अशांति के बीच भारतीय नागरिकों से सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील

  लंदन में भारतीय उच्चायोग ने एक परामर्श जारी कर ब्रिटेन में अशांति के मद्देनजर भारतीय नागरिकों से वहां की यात्रा करते समय सतर्क रहने और सावधानी बरतने का आग्रह किया है। परामर्श में भारत से आने वाले आगंतुकों से स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी स्थानीय समाचारों और परामर्श का पालन करने तथा उन क्षे...

अगस्त 6, 2024 2:13 अपराह्न

views 30

बल्गारिया में सरकार बनाने का तीसरा और आखिरी प्रयास भी विफल

बल्गारिया में वर्तमान संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सरकार बनाने का तीसरा और आखिरी प्रयास भी विफल हो गया है। इसके बाद नए चुनाव कराने का विकल्प बचा है। ऐसे में बल्गारिया में पिछले तीन वर्ष में यह सातवां चुनाव होगा।   राष्ट्रपति रूमेन राडेव ने हाल में सबसे छोटे संसदीय ग्रुप से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदव...

अगस्त 6, 2024 1:22 अपराह्न

views 58

सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण 32 लोगों की मौत, 107 घायल

सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 32 लोगों की मृत्यु हो गई है और 107 अन्य घायल हो गए हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सात राज्य बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं और 5500 से अधिक घर टूट गए हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से डायरिया के कई मामले सामने आए हैं। मंत्रालय बरसात के म...

अगस्त 6, 2024 12:51 अपराह्न

views 31

दक्षिण कोरिया में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई

दक्षिण कोरिया में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। गृह मंत्रालय ने कहा कि गर्मी से संबंधित बीमारियों वाले रोगियों की संख्या 1,690 तक पहुंच गई है। जून के बाद भीषण गर्मी से तीन लाख से अधिक मवेशियों की मौत हुई है। देश के कई हिस्सों में आज भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम ए...

अगस्त 6, 2024 12:05 अपराह्न

views 25

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश में अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की

ब्रिटिश सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के लिए जिम्‍मेदार अराजक स्थिति की संयुक्त राष्‍ट्र से जांच कराए जाने की मांग की है। प्रधानमंत्री शेख हसीना को कल सेना के विमान से देश छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा था। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लेमी ने कहा कि उनका देश बांग्ला...