अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 25, 2024 1:33 अपराह्न

views 12

इंडोनेशिया: उत्तरी मालुकु में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, 2 घायल

इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु में आज अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। कई लोगों के लापता होने की भी आशंका है। कल से शुरू हुई भारी बारिश के कारण टर्नेट शहर में कई तरह की आपदाएँ आईं। सैनिकों, पुलिस, स्थानीय खोज और बचाव कर्मियों, आपदा प्रबंधन कर्मचारिय...

अगस्त 25, 2024 11:47 पूर्वाह्न

views 15

टेलीग्राम एप के संस्थापक और सीईओ पावेल ड्यूरोव को पेरिस में गिरफ्तार किया गया

लोकप्रिय मैसेजिंग एप्लिकेशन टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ पावेल ड्यूरोव को कल पेरिस के बाहर ले बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। फ्रांसीसी अधिकारियों ने कहा है कि ड्यूरोव की गिरफ्तारी टेलीग्राम प्लेटफॉर्म से जुड़े अपराधों से संबंधित वारंट के तहत की गई। जांच टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी पर क...

अगस्त 25, 2024 8:25 पूर्वाह्न

views 12

बलूचिस्तान में भारी बारिश के कारण 11 बच्चों सहित 22 लोगों की मौत, 13 लोग घायल

बलूचिस्तान में हाल की लगातार वर्षा के कारण 11 बच्चों सहित 22 लोगों की मृत्यु हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। वर्षा से 5,448 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 158 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा, 102 एकड़ में लगी फसल नष्ट हो गई है। 35 किलोमीटर सड़क और सात पुलों को नुकसान पहुंचा है और 131 पशु मारे गए हैं। ...

अगस्त 25, 2024 7:51 पूर्वाह्न

views 15

फरवरी 2025 में स्पेस एक्स से पृथ्वी पर लौटेंगे सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो अंतरिक्ष यात्री- सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर फरवरी 2025 में स्पेस एक्स से पृथ्वी पर लौटेंगे। दोनों अंतरिक्ष यात्री आठ दिन के मिशन पर थे लेकिन बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में खराबी के कारण उन्हें अंतरिक्ष में लगभग आठ महीने रुकना होगा। नासा के अनुसार, स्टारलाइनर...

अगस्त 25, 2024 7:31 पूर्वाह्न

views 12

ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा आज से चार दिन की भारत यात्रा पर रहेंगे

ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा आज चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर और श्री विएरा मंगलवार को नौवीं भारत-ब्राजील संयुक्‍त आयोग की बैठक की सह-अध्‍यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों मंत्री इस वर्ष ब्राजील में प्रस्तावित जी-20 बैठ...

अगस्त 25, 2024 7:10 पूर्वाह्न

views 13

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में तनहुन जिले में बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50-50 हजार रूपये दिए जाएंगे। नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारतीय दूतावास ने बताया ...

अगस्त 24, 2024 7:55 अपराह्न

views 15

ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो वीईएरा कल चार दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंच जायेंगे  

           विदेश मंत्री जयशंकर और श्री वीईएरा मंगलवार को नौवीं भारत-ब्राजील संयुक्‍त आयोग की बैठक की सह-अध्‍यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों मंत्री ब्राजील की अध्‍यक्षता में होने वाली जी-20 बैठक में भारत की अध्‍यक्षता में पिछले साल हुई बैठक के परिणामों को आग...

अगस्त 24, 2024 7:34 अपराह्न

views 15

भारत-सिंगापुर मंत्रिस्‍तरीय गोलमेज बैठक का दूसरा दौर सोमवार को सिंगापुर में होगा

भारत-सिंगापुर मंत्रिस्‍तरीय गोलमेज बैठक का दूसरा दौर सोमवार को सिंगापुर में होगा। वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन, विदेश मंत्री जयशंकर, वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा रेल, सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव गोलमेज बैठक में भाग लेंगे। यात्रा के दौरान सभी केन्‍द्रीय मं...

अगस्त 24, 2024 7:27 अपराह्न

views 25

भारतीय नौसेना का युद्धपोत मुंबई, तीन दिवसीय यात्रा पर इस महीने की 26 तारीख को कोलंबो पहुंचेगा

भारतीय नौसेना का युद्धपोत मुंबई, तीन दिवसीय यात्रा पर इस महीने की 26 तारीख को कोलंबो पहुंचेगा। श्रीलंका नौसेना युद्धपोत का समारोहपूर्वक स्वागत करेगी। यह इस युद्धपोत की श्रीलंका की पहली और इस वर्ष भारतीय नौसेना के किसी पोत की आठवीं यात्रा है।     अपनी यात्रा के दौरान युद्धपोत मुंबई, श्रीलंका वायुसेना...

अगस्त 24, 2024 4:20 अपराह्न

views 27

अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत को युद्धक प्रणाली और संबंधित उपकरणों की संभावित बिक्री की स्वीकृति दे दी है  

          अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बहुउद्देशीय एमएच-60 आर सीहॉक हेलिकॉप्टरों के लिए 5 करोड़ 28 लाख डालर की अनुमानित लागत से भारत को पनडुब्बी रोधी सोनोबोयस युद्धक प्रणाली और संबंधित उपकरणों की भारत को संभावित बिक्री की स्वीकृति दे दी है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने अपे...