अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 26, 2024 9:08 अपराह्न

views 16

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने मंकीपॉक्‍स की घातक महामारी को रोकने के लिए विश्‍व भर में छह महीने की कार्यनीतिक बचाव योजना शुरू की

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने मंकीपॉक्‍स की घातक महामारी को रोकने के लिए विश्‍व भर में छह महीने की कार्यनीतिक बचाव योजना शुरू की है। इस योजना का लक्ष्‍य समन्वित वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्‍ट्रीय प्रयासों के जरिये मानव से मानव को फैलने वाले मंकीपॉक्‍स की रोकथाम करना है। अगले महीने से शुरू होने वाला यह ...

अगस्त 26, 2024 6:59 अपराह्न

views 10

बांग्लादेशः मिर्जा फखरूल इस्‍लाम आलमगीर ने अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रो0 मोहम्‍मद यूनुस के राष्‍ट्र के नाम संदेश पर असंतोष व्‍यक्‍त किया

बंग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी-बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरूल इस्‍लाम आलमगीर ने सोमवार को देश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मोहम्‍मद यूनुस के राष्‍ट्र के नाम संदेश पर असंतोष व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि इसमें लोकतंत्र की वापसी की रूपरेखा का अभाव है।   एक परिचर्चा में भाग लेते हुए फखरूल ने उ...

अगस्त 26, 2024 6:47 अपराह्न

views 15

काठमांडू में फुटबॉल की सैफ अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारत और बांग्‍लादेश का मुकाबला जारी

काठमांडू में फुटबॉल की सैफ अंडर-20 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारत और बांग्‍लादेश का मुकाबला जारी है। ताजा समाचार मिलने तक मैच के दूसरे हाफ में भारत और बांग्‍लादेश एक-एक गोल कर बराबरी पर है। यह मैच काठमांडू के ए.एन.एफ.ए. कॉम्‍पलेक्‍स में चल रहा है।

अगस्त 26, 2024 1:19 अपराह्न

views 14

लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री सलीम अल-होस का 94 वर्ष की आयु में निधन

लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री सलीम अल-होस का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने तीन दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मिकाती ने सलीम अल-होस को सबसे कठिन समय में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अल-होस चार बार लेबनान के प्रधानमंत्री रहे।

अगस्त 26, 2024 1:08 अपराह्न

views 22

दक्षिण कोरिया में इस वर्ष अब तक मंकीपॉक्‍स के 11 मामले सामने आए

दक्षिण कोरिया में इस वर्ष अब तक मंकीपॉक्‍स के 11 मामले सामने आए हैं, लेकिन इनमें से सभी मामले कम घातक क्‍लेड-2 वेरियंट के हैं। कोरिया रोग नियंत्रण और निवारण एजेंसी ने कहा कि अंतिम मामला पिछले महीने सामने आया था। एजेंसी ने बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने घातक नए वेरियंट से निपटने के लिए सीमाओं पर...

अगस्त 26, 2024 12:57 अपराह्न

views 15

जाम्बिया में एक खदान ढ़हने से आठ खनिकों की मौत

जाम्बिया में एक खदान ढहने से आठ खनिकों की मौत हो गई। दुर्घटना में बचे व्‍यक्ति ने बताया कि घटनास्थल पर नौ लोग मौजूद थे। आठ शवों को निकाल लिया गया है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। जाम्बिया में पिछले वर्ष नवम्‍बर में एक तांबे की खदान में भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हो गई थी।

अगस्त 26, 2024 12:50 अपराह्न

views 18

पाकिस्‍तान में बलूचिस्‍तान के मुसाखेल जिले में बंदूकधारियों ने कम से कम 23 लोगों की हत्‍या की

पाकिस्‍तान में बलूचिस्‍तान के मुसाखेल जिले में बस और ट्रक यात्रियों की पहचान की जांच करने के बाद बंदूकधारियों ने कम से कम 23 लोगों की हत्‍या कर दी है। सहायक आयुक्‍त मुसाखैल नजीब काकर के अनुसार बंदूकधारियों ने मुसाखेल में अंतर-प्रांतीय राजमार्ग को बाधित करके ट्रक और बसों के यात्रियों को उतारकर उनकी प...

अगस्त 26, 2024 12:41 अपराह्न

views 23

बांग्लादेश के ढाका में केंद्रीय सचिवालय के पास छात्रों और प्रदर्शनकारी अंसार कर्मियों के बीच झड़प में 30 लोग घायल

बांग्लादेश के ढाका में कल रात केंद्रीय सचिवालय के पास छात्रों और प्रदर्शनकारी अंसार कर्मियों के बीच झड़प में 30 लोग घायल हो गए। छात्रों और अंसार के लोगों के बीच टकराव होने से स्थिति बिगड़ गई और हिंसक झड़पें हुईं। यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस ने स्थिति क...

अगस्त 26, 2024 12:38 अपराह्न

views 10

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने सिंगापुर में वित्‍तीय कार्रवाई कार्यबल के अध्‍यक्ष टी राजा कुमार से की भेंट

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने सिंगापुर में आज वित्‍तीय कार्रवाई कार्यबल- एफएटीएफ के अध्‍यक्ष टी राजा कुमार से भेंट की। श्रीमती सीतारामन ने श्री कुमार को उनके सफल कार्यकाल को पूरा करने पर शुभकामनाएं दीं। वित्‍तमंत्री ने एफएटीएफ अध्‍यक्ष को एफएटीएफ कार्यवाहियों के निष्पक्ष संचालन, विशेष रूप से भारत...

अगस्त 26, 2024 12:39 अपराह्न

views 12

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अमरीका की अपनी यात्रा के अंतिम दिन राष्‍ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का किया दौरा 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अमरीका की अपनी यात्रा के अंतिम दिन कल राष्‍ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया तथा टेनेसी के मेम्फिस में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। मेम्फिस, एटलांटा और नैशविल में भारतीय मूल के लोगों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने भारतीय समुदाय की उपलब्धियों तथा समाज,...