अंतरराष्ट्रीय

सितम्बर 3, 2024 8:03 पूर्वाह्न

views 13

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर होंगे रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में कल विदेश मंत्रालय के पूर्वी मामलों के सचिव जयदीप मजुमदार ने बताया कि प्रधानमंत्री ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनअल बोलकिया के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं।   वे आज और कल ब्रुनेई की यात्रा पर रहेंगे। ...

सितम्बर 2, 2024 5:54 अपराह्न

views 9

श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्‍याशी नमल राजपक्ष ने कोलंबो में अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया

श्रीलंका पोडुजाना पेरामुना पार्टी के राष्ट्रपति पद के प्रत्‍याशी नमल राजपक्ष ने आज कोलंबो में अपना चुनाव घोषणा-पत्र जारी किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति गोटबया राजपक्ष और महिंदा राजपक्ष भी उपस्थित थे।     राष्‍ट्रपति पद के अन्‍य प्रमुख उम्मीदवार वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघ, साजिथ प्रेमदासा...

सितम्बर 2, 2024 5:41 अपराह्न

views 19

पेरिस पैरालिंपिकः नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का स्‍वर्ण-पदक जीता

पेरिस पैरालिंपिक में नितेश कुमार ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्‍स के एसएल-3 श्रेणी का स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्‍होंने ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 18-21, 23-21 से हराकर स्‍वर्ण जीता।     इससे पहले योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीता...

सितम्बर 2, 2024 5:17 अपराह्न

views 24

पेरिस पैरालिंपिकः योगेश कथुनिया ने पुरुषों के डिस्कस-थ्रो एफ-56 स्पर्धा में जीता रजत-पदक

पेरिस पैरालिंपिक में योगेश कथुनिया ने आज पुरुषों के डिस्कस थ्रो एफ-56 स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। अपने पहले ही प्रयास में 42 दशमलव दो-दो मीटर की दूरी तक चक्‍का फेंक कर उन्‍होंने सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ लगातार दूसरा पैरालंपिक रजत पदक जीता।     पैरा-बैडमिंटन खिलाडी नितेश कुमार औ...

सितम्बर 2, 2024 5:13 अपराह्न

views 10

रूसः एमआई-8 हेलीकॉप्टर-दुर्घटना में मारे गए सभी 22 लोगों के शव मिले

रूस में एमआई-8 हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी 22 लोगों के शव मिल गए हैं। रूस के सुदूर पूर्व के कामचटका क्षेत्र में 22 लोगों को ले जा रहा यह हेलीकॉप्टर 31 अगस्त को लापता हो गया था। उड़ान भरने के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर से संपर्क टूट गया था।      

सितम्बर 2, 2024 2:07 अपराह्न

views 16

इस्रायल में लोगों का प्रधानमंत्री बिन्‍जामिन नेतन्‍याहू से हमास के साथ संघर्ष विराम पर बातचीत की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी

इस्रायल में कल से देश भर में हजारों लोग रैली और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी गजा में बंधक बनाए गए लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए हमास के साथ एक संघर्ष विराम पर बातचीत करने के लिए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू से मांग कर रहे हैं। इस्रायल डिफेंस फोर्सेज-आईडीएफ द्वारा छह बंधकों के शव बराम...

सितम्बर 2, 2024 12:20 अपराह्न

views 19

श्रीलंका: जाफना में नल्‍लूर कंडासामी मंदिर में वार्षिक रथ महोत्‍सव आरंभ

श्रीलंका के जाफना में ऐतिहासिक नल्‍लूर कंडासामी मंदिर में वार्षिक रथ महोत्‍सव आरंभ हो गया है। हजारों श्रद्धालु इस उत्‍सव में भाग ले रहे हैं। कल मुख्‍य आयोजन देर थिरूविजा संपन्‍न हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्‍चार के बीच भगवान मुरूगन की प्रतिमा के साथ सुसज्जित रथ को खींचा। यह रथ शहर के विभिन्‍न भ...

सितम्बर 1, 2024 8:51 अपराह्न

views 23

बांग्लादेश में हाई कोर्ट ने उस रिट याचिका को खारिज किया जिसमें अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने और उसका पंजीकरण रद्द करने की मांग थी

        बांग्लादेश में हाई कोर्ट ने आज उस रिट याचिका को खारिज कर दिया जिसमें छात्रों के नेतृत्व वाले जनविद्रोह के दौरान छात्रों और आम लोगों की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने और उसका पंजीकरण रद्द करने की मांग की गई थी।     समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश न...

सितम्बर 1, 2024 8:06 अपराह्न

views 20

गजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने आज छह लाख 40 हजार बच्चों को पोलियो प्रतिरोधक टीका लगाने का महत्वाकांक्षी अभियान शुरू किया  

        पश्चिम एशिया में, गजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने आज छह लाख 40 हजार बच्चों को पोलियो प्रतिरोधक टीका लगाने का महत्वाकांक्षी अभियान शुरू किया। इस दौरान लगातार तीन दिन तक कम से कम आठ घंटे के लिए युद्धबंदी रहेगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 10 वर्ष से कम आयु के 90 प्रतिशत ...

सितम्बर 1, 2024 1:33 अपराह्न

views 11

रूस ने यूक्रेन के 158 ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट किया

रूस ने कल रात यूक्रेन के 158 ड्रोन का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया। इनमें से दो ड्रोन मास्को शहर में और नौ ड्रोन मास्को के निकटवर्ती क्षेत्र में मार गिराए गए। यह यूक्रेन के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक था। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार 46 ड्रोन कुर्स्क क्षेत्र में मार गिराए गए। इस वर्ष के शुरू...