अंतरराष्ट्रीय

सितम्बर 10, 2024 12:24 अपराह्न

views 15

संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक बार फिर गजा में संघर्ष समाप्त करने का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र संघ ने मानवाधिकार परिषद के प्रमुख वोलकर टर्क के माध्यम से एक बार फिर गजा में संघर्ष को समाप्त करने का आह्वान किया है। कल संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 57वें समारोह को संबोधित करते हुए श्री वोलकर ने युद्ध को समाप्त करने और क्षेत्रीय संघर्षों को प्राथमिकता से हल करने की प्रतिबद्ध...

सितम्बर 10, 2024 12:06 अपराह्न

views 9

मनीला में कल होगी भारत-फिली‍पींस संयुक्‍त रक्षा सहयोग समिति की पांचवी बैठक 

भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और फिली‍पींस राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय के वरिष्‍ठ अवर सचिव इरिनियो क्रूज़ एस्पिनो कल मनीला में भारत-फिली‍पींस संयुक्‍त रक्षा सहयोग समिति की पांचवी बैठक की सह-अध्‍यक्षता करेंगे।       रक्षा मंत्रालय के अनुसार श्री अरमाने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ बना...

सितम्बर 10, 2024 9:10 पूर्वाह्न

views 13

दक्षिणी गज़ा में इस्राइल के आक्रमण के कारण 40 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

दक्षिणी गज़ा में मानवीय सहायता क्षेत्र घोषित इलाके में इस्राइल के आक्रमण के कारण कम से कम 40 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हो गए हैं। इस्राइली सेना ने कहा है कि उसके विमान ने खान युनिस में हमास के लड़ाकों के कब्‍जे वाले एक ऑपरेशन सेंटर पर हमला किया और नागरिकों को नुकसान न हो इसके लिए कदम उठाए। वहीं...

सितम्बर 10, 2024 9:02 पूर्वाह्न

views 13

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री डॉ. सुल्तान अहमद अल जबेर से मुलाकात की

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कल नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात के उद्योग और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. सुल्तान अहमद अल जबेर से भेंट की। सोशल मीडिया पोस्ट पर श्री पुरी ने कहा कि उन्होंने व्यापक भागीदारी को और मजबूत करने के उपायों पर विचार किया। दोनों देशों ...

सितम्बर 10, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 41

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का पूर्ण सदस्य बनने वाला 101वां देश बना नेपाल

नेपाल अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का पूर्ण सदस्य बनने वाला 101वां देश हो गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कल नई दिल्ली में नेपाल की ओर से इसके अनुमोदन संबंधी दस्तावेज दिए गए। नेपाली दूतावास के प्रभारी अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र थापा और विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव अभिषेक सिं...

सितम्बर 10, 2024 8:16 पूर्वाह्न

views 10

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन में साझेदार बनकर वैश्विक सेमीकंडक्टर व्यवस्था के विकास और विविधता के अवसरों की तलाश करेगा अमरीका

अमरीका ने कहा है कि वह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन में साझेदार बनकर 2022 के चिप्स (CHIPS) एक्ट के जरिए निर्मित अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी सुरक्षा और नवाचार निधि के अंतर्गत वैश्विक सेमीकंडक्टर व्यवस्था के विकास और उसकी विविधता के अवसरों की तलाश करेगा। अमरीका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह साझेदारी अध...

सितम्बर 10, 2024 7:13 पूर्वाह्न

views 13

आज से जर्मनी की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से जर्मनी की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। बर्लिन में अपने प्रवास के दौरान डॉ. जयशंकर जर्मनी के विदेश मंत्री और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों के समूचे परिदृश्य की समीक्षा करना और सहयोग के नए अवसरों की तलाश करना है। विदेश ...

सितम्बर 9, 2024 8:20 अपराह्न

views 14

पूरे नेपाल में मनाई जा रही है पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री बीपी कोइराला की 111वीं जयंती

नेपाल के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री बीपी कोइराला की 111वीं जयंती आज पूरे नेपाल में मनाई जा रही है। इसके लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।   उन्होंने 1946 ई. में भारत में अपने निर्वासन के दौरान तत्कालीन निरंकुश राणा शासन को समाप्त करने के लिए नेपाली राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का नेतृत...

सितम्बर 9, 2024 4:43 अपराह्न

views 16

श्रीलंका में राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया

श्रीलंका में राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को आज बातचीत के लिए बुलाया। बैठक में चुनाव वित्त विनियमन और अन्य दिशानिर्देशों पर उम्मीदवारों के साथ चर्चा की गई। बैठक में कुछ उम्मीदवारों ने राज्य के संसाधनों के उपयोग तथा कुछ मीडिया संस्थानों के आचरण...

सितम्बर 9, 2024 4:41 अपराह्न

views 11

विदेश मंत्री एस0 जयशंकर ने रियाद में खाड़ी सहयोग परिषद देशों और ब्राजील के विदेश मंत्री से आपसी बातचीत की

विदेश मंत्री सुब्रह्मयम जयशंकर ने खाड़ी सहयोग परिषद देशों और ब्राजील के विदेश मंत्री से रियाद में आपसी बातचीत की। विदेश मंत्री खाड़ी सहयोग परिषद के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक में भाग लेने के लिए रियाद में हैं।     सउदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान के साथ बैठक में डॉक्‍टर जयशकर ने आपसी संबंधो...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला