अंतरराष्ट्रीय

सितम्बर 13, 2024 5:11 अपराह्न

views 5

बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार ज़िले में भूस्खलन से 6 लोगों की मौत

बांग्लादेश में कॉक्स बाजार जिले में कल देर रात और आज सुबह भूस्खलन से छह लोगों की मौत हो गई। कॉक्स बाजार में बुधवार से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिससे कल से पचास से अधिक गांवों में अत्‍यधिक पानी भर गया है। कॉक्स बाजार के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सैकडों दुकानें और हजारों घर जलमग्न हो गए ह...

सितम्बर 13, 2024 1:51 अपराह्न

views 21

यूक्रेन को लम्‍बी दूरी की मारक क्षमता वाले हथियार मुहैया कराकर पश्चिमी देश रूस-यूक्रेन संघर्ष में सीधे तौर पर शामिल होने का उठा रहे जोखिम: व्लादिमीर पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन को लम्‍बी दूरी की मारक क्षमता वाले हथियार मुहैया कराकर पश्चिमी देश रूस-यूक्रेन संघर्ष में सीधे तौर पर शामिल होने का जोखिम उठा रहे हैं।   रूस के सरकारी टेलीविजन से बातचीत में राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि ऐसी स्थिति में रूस नये खतरों को देखते हु...

सितम्बर 13, 2024 1:21 अपराह्न

views 9

सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरौ दियोमाये फे ने विपक्ष की बहुमत वाली संसद को भंग किया

सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरौ दियोमाये फे ने  विपक्ष की बहुमत वाली संसद को भंग कर दिया है। राष्‍ट्रपति फे छह महीने पहले ही चुनाव जीतकर सत्ता में आये थे। देश के संविधान के अनुसार, संसइ का चुनाव अगले 90 दिनों के भीतर होना चाहिए। राष्ट्रपति फे ने कल शाम एक टेलीविज़न संबोधन में इसकी घोषणा की और मतदाताओं स...

सितम्बर 13, 2024 12:48 अपराह्न

views 14

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 21 सितंबर को क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की करेंगे मेजबानी

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस महीने की 21 तारीख को डेलावेयर में क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ अन्य नेताओं का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्‍ता कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि शिखर सम्मेलन क्वाड देशों के बीच रणनीतिक सा...

सितम्बर 13, 2024 8:30 पूर्वाह्न

views 26

पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का ऐलान, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ आगे बहस में नहीं लेंगे हिस्सा

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ऐलान किया है कि वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ आगे बहस में हिस्सा नहीं लेंगे। ट्रंप ने सोशल मिडिया पोस्ट में फिलाडेल्फिया में हुई बहस में जीत का दावा किया और हैरिस पर आरोप लगाया कि वे प्रमुख समाचार नेटवर्क के बुलावे से बच रही हैं।   हैरिस ने और बहस का आह्वा...

सितम्बर 13, 2024 8:07 पूर्वाह्न

views 16

यूरोपीय हाइड्रोजन सप्ताह-2024 में भाग लेगा भारत, नवंबर माह में आयोजित होगा कार्यक्रम

भारत यूरोपीय हाइड्रोजन सप्ताह 2024 में भाग लेगा। यह कार्यक्रम इस साल नवंबर माह में आयोजित किया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा कल नई दिल्ली में ग्रीन हाइड्रोजन पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन की गई। ऊर्जा मंत्रालय के सचिव ने कहा है कि भारत निर्यात को बढ़ावा देने के लिए यूरोपीय संघ के हरित न...

सितम्बर 13, 2024 7:53 पूर्वाह्न

views 25

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए अमरीका ने किया भारत का समर्थन

अमरीका ने भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए समर्थन दिया है साथ ही सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए चर्चा का भी समर्थन किया है।     संयुक्त राष्ट्र में अमरीका की स्थायी प्रतिनिधि लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कल कहा कि अमरीका, महासभा वोट के लिए एक प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने और अन...

सितम्बर 13, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 31

नियंत्रण रेखा के शेष क्षेत्र से पूरी तरह हटने के अपने प्रयास दोगुना करने और इसकी जरूरत पर काम करने पर सहमत हुए भारत और चीन

भारत और चीन नियंत्रण रेखा के शेष क्षेत्र से पूरी तरह हटने के अपने प्रयास दोगुना करने और इसकी जरूरत पर काम करने पर सहमत हुए हैं। यह सहमति कल राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी में पोलित ब्‍यूरो के सदस्‍य और केन्‍द्रीय विदेश कार्य आयोग के निदेशक वांग ई के बीच रूस के से...

सितम्बर 13, 2024 8:39 पूर्वाह्न

views 16

पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में भूमिका के लिए चीन की तीन कंपनियों के खिलाफ अमेरिका ने की प्रतिबंधों की घोषणा

अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में भूमिका के लिए चीन की तीन कंपनी और एक नागरिक तथा पाकिस्तान की एक कंपनी के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है।       अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने आज घोषणा की कि प्रतिबंधों का लक्ष्य बीजिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमेशन फॉर म...

सितम्बर 12, 2024 9:11 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस की यात्रा से अब तक रूसी सेना से 35 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है- विदेश मंत्रालय

    विदेश मंत्रालय ने आज कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस की यात्रा से अब तक रूसी सेना से 35 भारतीय नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रंधीर जयसवाल ने कहा कि अब भी रूसी सेना में करीब 50 भारतीय नागरिक है और भारत उनकी रिहाई के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। रूसी ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला