अंतरराष्ट्रीय

अक्टूबर 11, 2024 1:52 अपराह्न

views 26

महादेव सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर को दुबई में किया गया गिरफ्तार

महादेव सट्टा ऐप के सरगना सौरभ चंद्राकर को आज दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। चंद्राकर की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीद है कि उसे एक सप्ताह में भारत वापस लाया जा सकता है।

अक्टूबर 11, 2024 1:21 अपराह्न

views 21

श्रीलंका: पूरी हुई आम चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया, प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या कोलंबो से लड़ेंगे चुनाव

श्रीलंका में आम चुनावों के लिए नामांकन का काम आज पूरा हो गया। प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या कोलंबो से चुनाव लड़ेंगे। इस बीच कई पूर्व राष्ट्रपतियों, मंत्रियों और वरिष्ठ राजनेताओं ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इनमें महिंदा राजपक्षे, मैत्रीपाला सिरिसेना, गोटाबाया राजपक्षे और रानिल विक्रमसिंघे जै...

अक्टूबर 11, 2024 9:53 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियंनचन में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को सम्बोधित किया; साइबर, समुद्री और अंतरिक्ष क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक मुक्‍त, समावेशी, समृद्ध और नियम-आधारित हिंद प्रशांत क्षेत्र के महत्‍व पर जोर देते हुए कहा है कि नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र पूरे क्षेत्र की शांति और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस अवसर पर दक्षिण चीन सागर का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की शांति,...

अक्टूबर 11, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 25

श्रीलंका: आज समाप्‍त हो जाएंगे आम चुनाव के लिए नामांकन, 14 नवंबर को होने वाले हैं चुनाव

श्रीलंका में आगामी आम चुनाव के लिए नामांकन आज दोपहर समाप्‍त हो जाएंगे। श्रीलंका में आम चुनाव 14 नवंबर को होने वाले हैं।

अक्टूबर 11, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 21

अमरीका: कोलोरेडो में सोने की एक खदान से ग्‍यारह लोगों को सुरक्षित निकाला गया, बारह लोग अभी भी खदान में फंसे

अमरीका के कोलोरेडो में कल सोने की एक खदान में फंसे लोगों में से ग्‍यारह को सुरक्षित निकाल लिया गया। बारह लोग अब भी खदान में फंसे हैं, जबकि एक की मृत्‍यु हो गई है। क्रिपल क्रीक स्थित यह खदान एक प्रसिद्ध पर्यटन स्‍थल है। खदान में उतरने वाले संयंत्र के खराब हो जाने से यह दुर्घटना हुई। राहत दल फंसे लोगो...

अक्टूबर 11, 2024 8:35 पूर्वाह्न

views 21

आज मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, लड़कियों की लैंगिक समानता, शिक्षा और अवसरों के महत्व को रेखांकित करता है यह दिवस

आज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस है। यह दिवस दुनियाभर में लड़कियों की लैंगिक समानता, शिक्षा और अवसरों के महत्व को रेखांकित करता है। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के इस वर्ष के आयोजन का विषय भविष्य के प्रति लड़कियों की संकल्प दृष्टि है।

अक्टूबर 11, 2024 8:20 पूर्वाह्न

views 19

आज 19वें पूर्व एशिया शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी वियनचन में 19वें पूर्व एशिया शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे। विश्‍व के शीर्ष नेताओं के नेतृत्‍व में यह सम्‍मेलन क्षेत्रीय रणनीतिक विश्‍वास निर्माण में योगदान करता है और प्रतिभागी देशों को क्षेत्रीय महत्‍व के मुद्दों पर विचार-विम...

अक्टूबर 11, 2024 7:36 पूर्वाह्न

views 11

भीषण तूफान मिल्‍टन ने अमरीका के फ्लोरिडा में मचाई भारी तबाही, अब तक दस लोगों के मारे जाने की खबर

अमरीका में भीषण तूफान मिल्‍टन ने फ्लोरिडा में भारी तबाही मचाई है। अब तक दस लोगों के मारे जाने की खबर है। तीस लाख लोग बिजली के बिना रहने को बाध्‍य हैं।   मिल्‍टन तूफान बुधवार की रात फलोरिडा के पश्चिम मध्‍य तट से टकराया था। अब यह कमजोर पड़ गया है और स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने की आशा है।     ...

अक्टूबर 11, 2024 7:31 पूर्वाह्न

views 14

विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने पर भारतऔर आसियान देशों ने दिया बल

भारत और आसियान देशों ने अंतरराष्‍ट्रीय कानून के मान्‍य सिद्धांतों के अनुरूप विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया है। आसियान-भारत रणनीतिक भागीदारी मजबूत करने संबंधी संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में भारत और आसियान नेताओं ने दक्षिण चीन सागर में आचार संहिता के प्रभावी कार्यान्...

अक्टूबर 10, 2024 8:44 अपराह्न

views 11

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से सन्‍यास की घोषणा की

महान टेनिस खिलाड़ी स्‍पेन के राफेल नडाल ने पेशेवर टेनिस से सन्‍यास की घोषणा कर दी है। उन्‍होंने आज सोशल मीडिया पोस्‍ट में अपने सन्‍यास की घोषणा की। उनका यह निर्णय डेविस कप फाइनल के बाद प्रभावी होगा।   नडाल के अनुसार उन्‍होंने यह फैसला लगातार चोटों के कारण लिया है। नडाल के नाम फ्रैंच ओपन के रिकॉ...