अंतरराष्ट्रीय

फ़रवरी 27, 2026 4:06 अपराह्न

views 77

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया में हवाई हमले किए

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान के विरूध्द एक खुले युद्ध की घोषणा की। इस घोषणा के साथ पाकिस्तान ने आज सुबह काबुल और अफगानिस्तान के दो अन्य प्रांतों में हवाई हमले किए। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी बलों ने काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ हिस्सों में हवाई हमले किए। ...

फ़रवरी 27, 2026 1:05 अपराह्न

views 355

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन सचिव के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भूटान का दौरा किया

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन सचिव वी. एल. कंथा राव के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भूटान का दौरा किया। इसका उद्देश्य सीमापार नदियों पर सहयोग से संबंधित मामलों पर चर्चा करना और भारत सरकार के साथ साझेदारी में भूटान में कार्यान्वित की जा रही पुनात्सांगचू-वन जलविद्युत परियोजना की गति...

फ़रवरी 27, 2026 11:52 पूर्वाह्न

views 41

बांग्लादेश: टीआईबी ने नए गवर्नर की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर उठाया सवाल

बांग्लादेश बैंक के नए प्रमुख के रूप में व्यापारी मोहम्मद मुस्तकुर रहमान की नियुक्ति और सेंट्रल बैंक के गवर्नर एहसान हबीब मंसूर की अचानक बर्खास्तगी के बाद बांग्लादेश में राजनीतिक और आर्थिक विवाद छिड़ गया है। एक गैर लाभकारी संगठन, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल बांग्लादेश (टीआईबी) ने नए गवर्नर की स्वतंत्रता ...

फ़रवरी 27, 2026 10:22 पूर्वाह्न

views 47

भारत और केन्या के बीच रक्षा अनुसंधान, विकास और उत्पादन में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

भारत और केन्या के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की चौथी बैठक में रक्षा अनुसंधान, विकास और उत्पादन में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। कल हुई बैठक में सैन्य सहयोग बढ़ाने, प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाने और समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत करने पर भी बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने नौसेनाओं के बीच पारस्परिक संपर्क सहित सै...

फ़रवरी 27, 2026 10:14 पूर्वाह्न

views 40

बलूचिस्तान के मकसीन नदी इलाके में पाकिस्तानी सेना ने दो नागरिकों की हत्या की: बलूच यकजेहती कमेटी

बलूचिस्तान की प्रमुख मानवाधिकार संस्था, बलूच यकजेहती कमेटी ने कहा कि बलूचिस्तान के मकसीन नदी इलाके में पाकिस्तानी सेना ने गैर-कानूनी रूप से दो नागरिकों - नसराम बलूच और अवैस बलूच की हत्या कर दी है। मानवाधिकार संस्था ने बताया कि नसराम बलूच को डेढ़ वर्ष पहले जबरन गायब किया गया था और उसे यातना देकर मारा...

फ़रवरी 27, 2026 10:08 पूर्वाह्न

views 41

फ्रांस के सांसद का आरोप, तिब्बती भाषा-संस्कृति को कमजोर कर रही है चीन की सरकार: सीटीए रिपोर्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के एक सांसद ने आरोप लगाया है कि चीन की सरकार तिब्बती भाषा और संस्कृति को कमजोर कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांसीसी नेशनल असेंबली के डिप्टी चार्ल्स डी. कौरसन ने फ्रांस के विदेश मामलों के मंत्री को एक औपचारिक लिखित प्रश्न प्रस्तु...

फ़रवरी 27, 2026 9:01 पूर्वाह्न

views 119

पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा की

पाकिस्‍तान ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ खुला युद्ध घोषित कर दिया है। इससे पहले तालिबान प्रशासन ने सीमा पार हमले में कई पाकिस्‍तानी सैनिकों को मार गिराने और गिरफ्त में लेने का दावा किया था। पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि पाकिस्‍तान के धैर्य की सीमा खत्म हो चुकी ह...

फ़रवरी 27, 2026 8:56 पूर्वाह्न

views 43

मानवाधिकारों के उल्‍लंघन का सर्वाधिक घृणित अपराध है आतंकवाद: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि आतंकवाद मानवाधिकारों के उल्‍लंघन का सर्वाधिक घृणित अपराध है और इसे किसी भी आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता। जिनेवा में मानवाधिकार परिषद को वीडियो लिंक के माध्‍यम से संबोधित करते हुए श्री जयशंकर ने कहा कि संघर्ष, ध्रुवीकरण और अनिश्‍चतता से भरे विश्‍व में भारत...

फ़रवरी 27, 2026 8:48 पूर्वाह्न

views 65

जेफरी एपस्टीन के अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी: अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन

अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अमरीकी सांसदों को बताया कि उन्हें जेफरी एपस्टीन के अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न ही उससे मुलाकात की कोई याद है। श्रीमती क्लिंटन ने एक बयान में कहा कि उन्हें उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। श्रीमती क्लिंटन रिपब्लिक...

फ़रवरी 27, 2026 8:19 पूर्वाह्न

views 44

नेपाल के मंत्री माधव प्रसाद चौलागैन ने कहा- आगामी आम चुनाव की तैयारियों में सहयोग कर रहा भारत

नेपाल के वन और पर्यावरण मंत्री माधव प्रसाद चौलागैन ने कहा है कि 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव की तैयारियों में भारत एक सहयोगी साझेदार है। श्री चौलागैन ने कहा कि पड़ोसी देश होने के नाते भारत बहुत करीबी सहयोगी रहा है और यह सुनिश्चित करने में मदद की कि सारी तैयारियां समय से पूरी हों और चुनाव के लिए सभी...