अंतरराष्ट्रीय

जनवरी 22, 2025 1:09 अपराह्न

views 27

दावोस में विश्व आर्थिक मंच के पहले दिन महाराष्‍ट्र में रिकॉर्ड 6,25,457 करोड़ रूपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए

  दावोस में विश्व आर्थिक मंच के पहले दिन महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में 6 लाख 25 हजार 457 करोड़ रूपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। एक ही दिन में इतनी बड़ी निवेश राशि हासिल करने का यह एक नया रिकॉर्ड है। श्री फडणवीस ने कई कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों से मुलाकात की ...

जनवरी 22, 2025 1:05 अपराह्न

views 13

भारत में अगले तीन वर्षों में 2500 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी एबी इनबेव: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान 

    खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि पेय बनाने वाली कंपनी एबी इनबेव भारत में अगले तीन वर्ष में 2500 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। श्री पासवान ने स्विटजरलैंड के दावोस में विश्‍व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के क्रम में कंपनी के साथ एक बैठक की। उन्‍होंने कहा कि इस निवेश से भारत में...

जनवरी 22, 2025 1:02 अपराह्न

views 39

विश्‍व बैंक द्वारा नियुक्‍त विशेषज्ञ ने कहा कि वह सिंधु जल संधि के तहत दो पनबिजली परियोजनाओं पर निर्णय ले सकने में सक्षम

    विश्‍व बैंक द्वारा नियुक्‍त विशेषज्ञ ने कहा है कि वह सिंधु जल संधि के तहत जम्‍मू-कश्‍मीर में दो पनबिजली परियोजनाओं पर भारत और पाकिस्‍तान के मतभेद पर निर्णय ले सकने में सक्षम है। विशेषज्ञ ने इस मुद्दे पर एक मध्‍यस्‍थता न्‍यायालय बनाए जाने की पाकिस्‍तान की अपील को खारिज कर दिया है। पाकिस्‍तान ने इ...

जनवरी 22, 2025 12:56 अपराह्न

views 9

तुर्की के स्की रिसॉर्ट के होटल में लगी आग से कम से कम 76 लोगों की मौत, 51 घायल

  उत्तर-पश्चिमी तुर्की के स्की रिसॉर्ट के एक होटल में कल लगी आग से कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई और 51 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने होटल से लगभग 230 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। तुर्की के न्याय मंत्री यिलमाज़ तुनक ने आग की जांच का नेतृत्व करने के लिए छह सरकारी वकीलों को नियुक्त किया है। ...

जनवरी 22, 2025 11:12 पूर्वाह्न

views 15

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दावोस में स्विस फेडरल रेलवे के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज दावोस में स्विस फेडरल रेलवे के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रौद्योगिकियों और उनके रखरखाव के बारे में विस्तृत चर्चा की। इससे पहले श्री वैष्णव ने स्विट्जरलैंड के सेंट मार्ग्रेथेन में स्टैडलर रेल के रेल कोच निर्माण संयंत्र का दौरा किया।

जनवरी 22, 2025 8:50 पूर्वाह्न

views 31

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वाशिंगटन डीसी में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया

  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल रात वाशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों के साथ बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद एक संयुक्त वक्तव्य में अमरीकी विदेश विभाग ने कहा कि यह बैठक एक स्वतंत्र और मुक्‍त हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुदृढ करने के लिए क्वाड की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। इस प्रतिबद्धत...

जनवरी 22, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 13

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कल रात अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपनी द्विपक्षीय साझेदारी की व्‍यापक समीक्षा की। इसके अलावा दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्‍तारपूर्वक विचार...

जनवरी 22, 2025 3:46 अपराह्न

views 36

विश्व बैंक द्वारा नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ ने भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि विवाद पर भारत का समर्थन किया

    विश्व बैंक द्वारा नियुक्त तटस्थ विशेषज्ञ ने किशनगंगा और रतले जलविद्युत परियोजनाओं पर भारत का समर्थन किया है। विशेषज्ञ ने जलविद्युत परियोजनाओं के बारे में पाकिस्‍तान द्वारा अपने मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए मध्यस्थता न्यायालय की स्थापना करने पर पाकिस्तान की याचिका को खारिज कर दिया है। भारत...

जनवरी 22, 2025 7:42 पूर्वाह्न

views 17

तेलंगाना राज्य सरकार ने ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्रों में निवेश से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

  तेलंगाना राज्य सरकार ने कल दावोस में विश्व आर्थिक मंच के दौरान ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्रों में निवेश से संबंधित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। सरकार ने स्काईरूट एयरोस्पेस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत राज्य में निजी रॉकेट विनिर्माण, एकीकरण और परीक्षण इकाई स्था...

जनवरी 22, 2025 7:06 पूर्वाह्न

views 14

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कल रात वाशिंगटन डीसी में अमरीकी विदेश विभाग में क्वाड समूह में शामिल अन्‍य विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इनमें भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, जापान के ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया की पेनी वोंग शामिल हैं। क्वाड भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका के बीच एक ...