अंतरराष्ट्रीय

फ़रवरी 18, 2025 5:36 अपराह्न

views 6

बांग्लादेश में मुद्रास्फीति की संभावित कमी के साथ स्थिर रहेगी खाद्य-आपूर्तिः डॉ0 सालेहुद्दीन अहमद

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के वित्त सलाहकार डॉ. सालेहुद्दीन अहमद ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और बाजार सिंडिकेट से निपटने की चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने आपूर्ति श्रृंखलाओं को नियंत्रित करने की कठिनाइयों को रेखांकित किया।       डॉ. सालेहुद्दीन ने सकल घरेलू उत्पाद में निम्न वृद्...

फ़रवरी 18, 2025 12:03 अपराह्न

views 30

ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर के एक निजी विश्वविद्यालय में नेपाली छात्रा की कथित आत्महत्या के संबंध में मामला दर्ज कर एक छात्र को गिरफ्तार किया

    ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर के एक निजी विश्वविद्यालय में एक नेपाली छात्रा की कथित आत्महत्या के संबंध में मामला दर्ज किया है। इस मामले में विश्वविद्यालय के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है।   नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने इस घटना पर कहा है कि उनकी सरकार स्थिति पर राजनयिक चैनलों के माध्यम...

फ़रवरी 18, 2025 11:33 पूर्वाह्न

views 49

अबू धाबी में भव्य कार्यक्रम के साथ मनाई गई बैप्स हिंदू मंदिर की पहली वर्षगांठ 

    अबू धाबी में बैप्स (बीएपीएस) हिंदू मंदिर की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न समुदायों ने भाग लिया। इस अवसर पर दुबई में विभिन्न समुदाय के लोगों और हजारों भक्तों ने पहली वर्षगांठ के अवसर पर एक साथ भाग लिया।    इस कार्यक्रम के...

फ़रवरी 18, 2025 11:10 पूर्वाह्न

views 44

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कतर के समकक्ष ने भारत-कतर संयुक्त व्यापार मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कतर के समकक्ष शेख फैसल बिन थानी बिन फैसल अल थानी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-कतर संयुक्त व्यापार मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के बीच दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।   संव...

फ़रवरी 18, 2025 11:26 पूर्वाह्न

views 31

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अलथानी के साथ वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अलथानी के साथ वार्ता करेंगे। कतर के अमीर भारत की दो दिनों की राजकीय यात्रा पर कल नई दिल्‍ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्‍च स्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें मंत्री, वरिष्‍ठ अधिकारी और व्‍यापारिक प्रतिनिधि भी शामिल हैं। प्रधान...

फ़रवरी 17, 2025 8:44 अपराह्न

views 42

प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक थिरुवल्लुवर की प्रतिमा का फिलीपींस में अनावरण किया गया

प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक थिरुवल्लुवर की प्रतिमा का कल फिलीपींस में अनावरण किया गया। भारत और फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह प्रतिमा लगाई गई है।   यह प्रतिमा फिलीपीन्‍स के सेबू नगर में लगाई गई।

फ़रवरी 17, 2025 8:36 अपराह्न

views 10

यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्‍त करने के लिए अमरीका और रूस के वरिष्ठ अधिकारी कल सऊदी अरब में बातचीत करेंगे

यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्‍त करने के लिए अमरीका और रूस के वरिष्ठ अधिकारी कल सऊदी अरब में बातचीत करेंगे। लगभग तीन वर्ष पहले शुरू हुए इस युद्ध के दौरान पहली बार अमरीका और रूस के बीच यह सबसे महत्वपूर्ण बैठक होगी। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव इस बैठक में भाग ल...

फ़रवरी 17, 2025 7:46 अपराह्न

views 6

मिस्रः एक तीन मंजिला आवासीय-इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत, 3 अन्य घायल

मिस्र में आज सुबह एक तीन मंजिला आवासीय इमारत ढहने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ग्रेटर काहिरा के केरदासा शहर में बचाव दल और एम्बुलेंस तैनात किए गए हैं। सुरक्षा और फोरेंसिक टीमें  घटना की जांच कर रही हैं।

फ़रवरी 17, 2025 6:34 अपराह्न

views 13

लेबनान में मारे गए हमास के संचालन-विभाग के प्रमुख मोहम्मद शाहीनः इस्राइली सेना

इस्राइली सेना ने कहा है कि आज दक्षिणी लेबनान में उसके ड्रोन हमले में लेबनान में हमास के संचालन विभाग के प्रमुख मोहम्मद शाहीन मारे गये हैं। सेना ने शाहीन पर लेबनानी क्षेत्र से आतंकी हमलों की योजना बनाने का आरोप लगाया है।   यह हमला युद्धविराम समझौते के तहत दक्षिणी लेबनान से इस्राइली सेना की पूरी ...

फ़रवरी 17, 2025 6:19 अपराह्न

views 27

नई दिल्‍ली में शुरू हुआ भारत और बांग्‍लादेश के बीच सीमा-समन्‍वय सम्‍मेलन

भारत और बांग्‍लादेश के बीच सीमा-समन्‍वय के बारे में सम्‍मेलन आज नई दिल्‍ली में शुरू हुआ। यह 55वां महानिदेशक स्तरीय सम्‍मेलन है जो इस महीने की 20 तारीख तक चलेगा।       सीमा सुरक्षा बल के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी कर रहे हैं, जबकि बांग्‍लादेश सीमा गार्ड के प्रतिनिध...