अंतरराष्ट्रीय

मार्च 6, 2025 4:07 अपराह्न

views 9

बांग्लादेश में छात्रों ने राजशाही में रेलवे लाइन पर प्रदर्शन करके विरोध जताया

बांग्लादेश में छात्रों ने सत्‍ता और नियुक्तियों में ढाका-केंद्रित प्रभुत्व को समाप्त करने की मांग को लेकर बुधवार को राजशाही में रेलवे लाइन पर प्रदर्शन करके विरोध जताया।       प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार सलाहकार परिषद की नियुक्तियों से लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तक, ढाका विश्वविद्यालय हर ...

मार्च 6, 2025 1:56 अपराह्न

views 29

भारत ने ब्रिटेन में अलगाववादियों और चरमपंथियों द्वारा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की सुरक्षा का उल्‍लंघन करने की निंदा की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्‍यम जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान अलगाववादियों और चरमपंथियों द्वारा सुरक्षा का उल्‍लंघन करने की भारत ने निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसे अलगाववादियों और चरमपंथियों के एक छोटे समूह की भड़काऊ कार्रवाई बताया। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने इन कार्रवाइयों की निंदा...

मार्च 6, 2025 11:47 पूर्वाह्न

views 86

बांग्‍लादेशी क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

    बांग्‍लादेश के अनुभवी क्रिकेट खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।     36 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कल अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की। हालाँकि, उन्होंने कहा है कि वे टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करना जारी रखें...

मार्च 6, 2025 9:05 पूर्वाह्न

views 39

इज़राइल: इयाल ज़मीर ने आईडीएफ के 24वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाला

  इयाल ज़मीर ने इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के 24वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इज़राइल का कई मोर्चों पर संघर्ष जारी रहेगा और वह पूरी ताकत से अपने दुश्मनों पर हमला करना जारी रखेगा। 59 वर्षीय ज़मीर को इस पद पर 16 फरवरी को नियुक्त किया गया था। उन्होंने हर्ज़ी हलेव...

मार्च 6, 2025 9:00 पूर्वाह्न

views 39

अमरीका में विस्‍कोनसि‍न के मिलवाउकी में तेलंगाना के एक विद्यार्थी की गोली मारकर हत्या

अमरीका में तेलंगाना के एक विद्यार्थी को विस्‍कोनसि‍न के मिलवाउकी में अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के शादनगर में केशमपेट मंडल निवासी प्रवीण अमरीका में मास्‍टर्स प्रोग्राम का द्वि‍तीय वर्ष का विद्यार्थी था और पार्ट टाइम काम कर रहा था। इस घटना से उसके परिवार को बड़ा धक्‍का ...

मार्च 6, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 96

अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हमास को दी कड़ी चेतावनी, कहा- गज़ा में सभी बंधकों को तत्‍काल रिहा करना चाहिए

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हमास को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे गज़ा में सभी बंधकों को तत्‍काल रिहा करना चाहिए और मारे गए लोगों के शव लौटाने चाहिए। श्री ट्रंप की चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब अमरीका ने इस बात की पुष्टि की है कि वह हमास के साथ सीधी बातचीत कर रहा है। यह बातचीत अमरी...

मार्च 6, 2025 9:36 पूर्वाह्न

views 36

टैरिफ वृद्धि रोकने के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा उठाए गए कदम सही नहीं थे: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से कहा है कि टैरिफ वृद्धि को रोकने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदम सही नहीं थे। कनाडा और मेक्सिको से अमरीका में प्रवेश करने वाले सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ 4 मार्च को निर्धारित समय पर लागू हो गया। अमरीका द्वारा चीन से आयात पर 20...

मार्च 6, 2025 8:00 पूर्वाह्न

views 74

सैन्य सहायता रोकने के बाद अमरीका ने यूक्रेन को खुफिया जानकारी साझा करने पर भी रोक लगाई

  अमरीका ने यूक्रेन को सैन्य सहायता रोकने के साथ ही खुफिया जानकारी साझा करने पर भी रोक लगा दी है। अमरीका का यह कदम रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की अमरीकी योजना के तहत यूक्रेन पर दबाव बनाने का हिस्‍सा है। अमरीकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) के निदेशक जॉन रैटक्लिफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट...

मार्च 6, 2025 8:25 पूर्वाह्न

views 32

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ रहा है, जो भारत के हितों के अनुकूल है: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

    विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ रहा है जो भारत के हितों के अनुकूल है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमरीका की विदेश नीति में बदलाव अपेक्षित था और यह कई मायनों में भारत के हित में है। विदेश मंत्र...

मार्च 6, 2025 6:59 पूर्वाह्न

views 36

पाकिस्तान: बलूचिस्तान के एक बाजार में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत, पांच घायल

  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक बाजार में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि खुजदार के नाल बाजार में खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्‍फोटक लगा हुआ था। नाल पुलिस स्टेशन के प्रभारी बहावल खान पिंडरानी ने मीडिया से बातचीत में हताहतों की संख्या की पुष्टि क...