अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 2, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 23

रूस ने 18 से 30 वर्ष तक के एक लाख 60 हजार युवाओं की सेना में भर्ती शुरु की

    रूस ने 18 से 30 वर्ष तक के एक लाख 60 हजार युवाओं की सेना में भर्ती शुरु की है। यह रूस की सेना में इस दशक की सबसे बड़ी भर्ती है। रूस अगले तीन वर्ष में अपने सशस्‍त्र बलों की संख्‍या बढ़ाकर 15 लाख करना चाहता है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि नये सैनिकों को यूक्रेन में लड़ाई के लिए नहीं भेजा जाएगा। ...

अप्रैल 2, 2025 8:31 पूर्वाह्न

views 6

बंधकों को रिहा न करके इस्राइल को युद्ध जारी रखने के लिए उकसा रहा है हमास: इस्राइल

  इस्राइल का कहना है कि हमास बंधकों को रिहा करने से इंकार कर उसे युद्ध जारी रखने के लिए लगातार उकसा रहा है। इस्राइल के विदेश मंत्री ने बताया कि हमास गज़ा के लोगों की इच्छा और गुस्से की लगातार अनदेखी कर रहा है और अपने ही नागरिकों का दमन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमास ने इस सप्ताह गज़ा पट्टी में कई ल...

अप्रैल 2, 2025 8:14 पूर्वाह्न

views 22

म्यामां में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,719 हुई, 4,500 से अधिक घायल

    म्यामां में पिछले सप्ताह के विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या 2,719 हो गई है। 4,500 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं और 441 लोग लापता हैं। म्यामां के सैन्य प्रमुख मिन उंग ह्लवाइंग के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।      आपदा के बाद क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी है। भारत ऑपर...

अप्रैल 2, 2025 8:20 पूर्वाह्न

views 14

श्रीलंका द्वारा रिहा किए गए 13 भारतीय मछुआरे चेन्नई पहुंचे

श्रीलंका द्वारा रिहा किए गए 13 भारतीय मछुआरे आज सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे। श्रीलंका ने सीमापार मछली पकड़ने के आरोप में इन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था। इन मछुआरों को इस वर्ष 19 और 20 फरवरी को रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम से गिरफ्तार किया गया था। श्रीलंका सरकार ने इन मछुआरों को 30 मार्च ...

अप्रैल 1, 2025 8:13 अपराह्न

views 10

ऑपरेशन ब्रह्माः आर्मी फील्ड अस्पताल ने भूकंप प्रभावित म्यांमा में 104 रोगियों का इलाज किया

विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि भारतीय चिकित्सा दल द्वारा स्थापित आर्मी फील्ड अस्पताल ने भूकंप प्रभावित म्यांमा में ऑपरेशन ब्रह्मा के अंतर्गत लगभग 104 रोगियों का इलाज किया है। दो बड़ी सर्जरी की गई। मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारतीय वायुसेना का एक विमान सी 130 जे, 16 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री ल...

अप्रैल 1, 2025 8:03 अपराह्न

views 20

लेबनान में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजराइली हवाई हमले में चार लोगों की मौत

लेबनान में बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजराइली हवाई हमले में चार लोग मारे गए हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में सात लोग घायल भी हुए हैं। इजराइल रक्षा बल और इजराइल सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि सेना ने कल रात लेबनान के दहिह क्षेत्र में हमला किया।   इस क्षेत्र पर यह दूसरा हमला था।...

अप्रैल 1, 2025 6:55 अपराह्न

views 9

मलेशियाः कुआलालंपुर के पास सरकारी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनास द्वारा संचालित गैस पाइपलाइन में आग लगने से 100 से अधिक लोग घायल

मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के पास सरकारी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनास द्वारा संचालित गैस पाइपलाइन में आग लगने से एक सौ से अधिक लोग घायल हो गए हैं। खबरों के अनुसार लगभग 60 लोगों को जलने और अन्य तकलीफों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   सेलंगोर राज्य के अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि लगभग 50...

अप्रैल 1, 2025 6:50 अपराह्न

views 17

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प अमरीकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले सभी देशों पर टैरिफ की घोषणा करने वाले

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प अमरीकी वस्तुओं पर शुल्क लगाने वाले सभी देशों पर टैरिफ की घोषणा करने वाले हैं। राष्‍ट्रपति ट्रम्प ने कल संवाददाताओं से बातचीत में इसे आयात और निर्यात के मामले में अमरीका के लिए "मुक्ति दिवस" बताया।       दुनिया भर के देशों को अमरीका की टैरिफ संबंधी महत्‍वपूर्ण ...

अप्रैल 1, 2025 4:45 अपराह्न

views 16

म्यामां में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 2,700 से अधिक हुई

म्यामां में पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या दो हजार सात सौ से अधिक हो गई है। वहां के वरिष्‍ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने अपने टेलीविज़न संबोधन में बताया कि इस शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या दो हजार सात सौ उन्‍नीस तक पहुंच गई है और यह संख्या तीन हज़ार से अधिक होने की सं...

अप्रैल 1, 2025 4:12 अपराह्न

views 8

तोक्यो में आयोजित किया गया तीसरा भारत-जापान अंतरिक्ष संवाद

तीसरा भारत-जापान अंतरिक्ष संवाद आज तोक्यो में आयोजित किया गया। इस संवाद में अंतरिक्ष से संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों ने भाग लिया। इस संवाद का उद्देश्‍य अपनी-अपनी अंतरिक्ष नीति और प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। संवाद के दौरान राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रमो...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला