अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 5, 2025 5:34 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीलंका यात्रा के दौरान कोलम्‍बो में राष्‍ट्रपति सचिवालय में श्रीलंकाई राष्‍ट्रपति अनुरा दिसानायके के साथ एक महत्‍वपूर्ण बैठक की है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीलंका यात्रा के दौरान कोलम्‍बो में राष्‍ट्रपति सचिवालय में श्रीलंकाई राष्‍ट्रपति अनुरा दिसानायके के साथ एक महत्‍वपूर्ण बैठक की है। दोनों नेताओं की बातचीत भारत तथा श्रीलंका के बीच निकटतम द्विपक्षीय सहयोग को और सुदृढ बनाने पर केन्द्रित रही। दोनों नेताओं ने साझा भविष्‍...

अप्रैल 5, 2025 1:43 अपराह्न

views 15

वैश्विक ब्रोकरेज हाउस और अर्थशास्त्रियों ने अमरीका में मंदी आने की दी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा घोषित पारस्परिक टैरिफ के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए वैश्विक ब्रोकरेज हाउस और अर्थशास्त्रियों ने अमरीका में मंदी आने की चेतावनी दी है।   जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी का अनुमान है कि टैरिफ के बोझ के कारण वास्तविक सकल घरेलू उत्‍पाद में कमी आएगी। मुख्य अमरीकी अर्थशास्त्...

अप्रैल 5, 2025 1:10 अपराह्न

views 8

मिस्र-फ्रांसीसी पुरातत्व मिशन ने दक्षिणी शहर लक्सर में ऐतिहासिक रामेसियम मंदिर, कब्रों और इमारतों का पता लगाया

मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मिस्र-फ्रांसीसी पुरातत्व मिशन ने दक्षिणी शहर लक्सर में ऐतिहासिक रामेसियम मंदिर, कब्रों और इमारतों का पता लगाया है। मंत्रालय ने कहा कि मिशन ने तीसरे मध्यवर्ती काल, लगभग 1069-525 ईसा पूर्व के कब्रों के एक समूह का पता लगाया है और मंदिर के आसपास...

अप्रैल 5, 2025 12:56 अपराह्न

views 14

अमरीका के बढ़ते दबाव के जवाब में डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच एकता का किया आह्वान

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने अमरीका के बढ़ते दबाव के जवाब में डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच एकता का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राज्य के दोनों हिस्सों को अपने साझा हितों की रक्षा के लिए एक दूसरे के साथ मिलकर काम करना चाहिए।   प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्‍सन की यह टिप्...

अप्रैल 5, 2025 11:23 पूर्वाह्न

views 18

कनाडा के रॉकलैंड इलाके में चाकू घोंपने से एक भारतीय नागरिक की मौत

ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने कनाडा के रॉकलैंड इलाके में चाकू घोंपने से एक भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पोस्ट में घटना पर दुख जताते हुए उच्चायोग ने कहा कि पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। उच्चायोग ने यह भी आश्वासन दिया कि वह पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने ...

अप्रैल 5, 2025 11:02 पूर्वाह्न

views 9

यूनिसेफ और संयुक्त राष्ट्र माइन एक्शन सर्विस ने इराकी बच्चों को बारूदी सुरंगों के ख़तरे से बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई का किया आह्वान

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) और संयुक्त राष्ट्र माइन एक्शन सर्विस ने इराकी बच्चों को बारूदी सुरंगों के ख़तरे से बचाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया है।   दोनों संगठनों के संयुक्त बयान के अनुसार, बारूदी सुरंगें और युद्ध के विस्फोटक अवशेष इराक में लोगों की जान को ख़तरे में डाल र...

अप्रैल 5, 2025 10:58 पूर्वाह्न

views 24

यूक्रेन के शहर क्रीवी रिह में रूस के मिसाइल हमले में नौ बच्चों सहित 19 लोगों की मौत

यूक्रेन के शहर क्रीवी रिह में रूस के मिसाइल हमले में कल नौ बच्चों सहित उन्नीस लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार हमले में पचास लोग घायल हुए हैं।   हालाकि रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हमले में सेना की एक बैठक को निशाना बनाया गया था। यूक्रेन सेना ने रूस के इस बयान को निराधा...

अप्रैल 5, 2025 10:15 पूर्वाह्न

views 11

पापुआ न्यू गिनी में आज सुबह हसूस किये गये भूकंप के झटके

पापुआ न्यू गिनी में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये। ऱिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता सात दशमलव एक मापी गई। भूकंप का केन्द्र किंबे से एक सौ 94 किलोमीटर पूर्व में पश्चिमी न्यू ब्रिटेन प्रांत की राजधानी में था।   अमरीकी सुनामी सूचना केन्द्र ने क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी की है। पापुआ...

अप्रैल 5, 2025 8:24 पूर्वाह्न

views 24

अमरीका द्वारा विभिन्न देशों पर ट्रैरिफ शुल्क बढ़ाए जाने के बाद वैश्विक बाज़ार में मची हलचल

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर ट्रैरिफ शुल्क बढ़ाए जाने के बाद वैश्विक बाज़ार में लगातार हलचल मची हुई है। कई देशों ने इस पर जवाबी कार्रवाई की है। कल चीन ने अमरीका पर जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद अमरीकी शेयर बाज़ार में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई। निवेशकों को आशंका है कि टै...

अप्रैल 4, 2025 9:14 अपराह्न

views 34

बांग्लादेश ने बिम्सटेक की अध्यक्षता ग्रहण की

बांग्लादेश ने आज बिम्सटेक की अध्यक्षता ग्रहण कर ली। थाईलैंड के प्रधानमंत्री से अध्यक्षता प्राप्त करने के बाद, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने समावेशी और कार्रवाई-उन्मुख बिम्सटेक की बात कही। यूनुस ने क्षेत्रीय सहयोग और विकास बढ़ाने के लिए बांग्लादेश की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।   बिम...