अंतरराष्ट्रीय

अप्रैल 12, 2025 6:04 अपराह्न

views 12

म्‍यामां और उसके आस-पास के इलाकों में आज सुबह 468 झटके दर्ज किए गए

म्‍यामां और थाईलैण्‍ड में गत 28 मार्च को आए 7 दशमलव 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आज सुबह म्यामां और उसके आस-पास के इलाकों में कुल 468 झटके दर्ज किए गए हैं। थाई मौसम विभाग ने 1 दशमलव शून्‍य और 2 दशमलव 9 के बीच 184 झटके, 3 दशमलव शून्‍य और 3 दशमलव 9 के बीच 198 झटके, 4 दशमलव शून्‍य और 4 दशमलव 9 क...

अप्रैल 12, 2025 1:52 अपराह्न

views 25

अमरीका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की मुलाकात

अमरीका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने यूक्रेन में जारी संघर्ष पर चर्चा करने के लिए रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बातचीत का मुख्य विषय यूक्रेन में शांति स्थापित करने पर चर्चा करना था।     यह बातचीत चार घंटे से ज्यादा समय चली। बैठक में यूक्रेन समझौते के पहलु...

अप्रैल 12, 2025 1:35 अपराह्न

views 19

ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ के देशों से व्‍यक्तिगत रूप से मांस और दुग्‍ध उत्‍पादों के आयात पर आज से रोक

यूरोप में पशुओं में मुंहपका-खुरपका रोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ के देशों से व्‍यक्तिगत रूप से मांस और दुग्‍ध उत्‍पादों के आयात पर आज से रोक लगा दी है।   अब ब्रिटेन में प्रवेश कर रहे यात्रियों को व्‍यक्तिगत उपयोग के लिए भेड़, बकरी, गाय, सुअर के मांस और दुग्‍ध उत्‍पादों...

अप्रैल 12, 2025 1:00 अपराह्न

views 17

चीन का अमरीका के सामानों पर लगाया गया 125 प्रतिशत जवाबी शुल्क आज लागू

चीन का अमरीका के सामानों पर लगाया गया 125 प्रतिशत जवाबी शुल्क आज लागू हो जाएगा। यह निर्णय अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के इस सप्ताह चीन पर जवाबी शुल्क बढ़ाकर 145 प्रतिशत करने के बाद लिया गया है।   इस बीच, चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग ने यूरोपीय संघ से अमरीका की  एकतरफा धमकी का विरोध करने क...

अप्रैल 12, 2025 12:39 अपराह्न

views 17

ईरान और अमरीका के बीच आज ओमान में नए परमाणु समझौते पर महत्वपूर्ण बातचीत शुरू

ईरान और अमरीका के बीच आज ओमान में नए परमाणु समझौते पर महत्वपूर्ण बातचीत शुरू होगी। इस समझौते का उद्देश्य  पश्चिम एशिया में तनाव कम करना और संघर्ष टालना है। वार्ता के दौरान ईरान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्री अब्बास अराघची करेंगे, जबकि अमरीकी दूत स्टीव विटकॉफ अमरीका का प्रतिनिधित्व करेंगे। ...

अप्रैल 12, 2025 12:17 अपराह्न

views 12

गैबॉन में राष्ट्रपति के चुनाव के लिये आज वोट डाले जायेंगे

गैबॉन में राष्ट्रपति के चुनाव के लिये आज वोट डाले जायेंगे। इस चुनाव से यह तय होगा कि गेबॉन में नागरिक शासन की वापसी होगी या वंशवादी बोंगो परिवार का शासन जारी रहेगा। सेना के तख्तापलट करने और राष्ट्रपति अली बोंगो को सत्ता से बेदखल करने के 19 महीने बाद ये  चुनाव कराये जा रहे हैं।        राष्ट्रपति चुना...

अप्रैल 12, 2025 9:16 पूर्वाह्न

views 16

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है जो कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की इस्तीफा सम्मान सूची का हिस्सा है।। एंडरसन इस सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 42 वर्षीय एंडरसन ने पिछले वर्ष टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने स...

अप्रैल 11, 2025 9:19 अपराह्न

views 10

चीन ने अमरीकी वस्तुओं पर जवाबी शुल्‍क 84 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत किया

चीन ने अमरीकी वस्तुओं पर जवाबी शुल्‍क 84 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है। चीन के वित्त मंत्रालय ने कहा कि अमरीका द्वारा चीन पर अत्यधिक शुल्‍क लगाना अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापार नियमों का गंभीर उल्लंघन है और यह एकतरफा धमकाने का कार्य है।   इससे पहले बुधवार को अमरीका के राष्ट्रपति डॉ...

अप्रैल 11, 2025 6:24 अपराह्न

views 11

इस्राइल सेना ने पूर्वी गाजा शहर के कई इलाकों में सैन्य अभियान तेज होने के कारण लोगों को क्षेत्र से तत्काल निकलने का आदेश दिया

इस्राइल सेना ने पूर्वी गाजा शहर के कई इलाकों में सैन्य अभियान तेज होने के कारण लोगों को क्षेत्र से तत्काल निकलने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में इस्राइल सेना के प्रवक्ता अविचाय एड्राई ने नागरिकों से अपनी सुरक्षा के लिए पश्चिम की ओर जाने को कहा है।   उन्होंने कहा कि इस्राइल सेना इन इलाकों...

अप्रैल 11, 2025 4:32 अपराह्न

views 15

दक्षिण कोरिया और सीरिया ने औपचारिक रूप से कूटनीतिक संबंध स्थापित किए

दक्षिण कोरिया और सीरिया ने औपचारिक रूप से कूटनीतिक संबंध स्थापित कर लिये हैं, जो सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा की सरकार के लिए एक मील का पत्थर है। दमिश्क में कल दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ताए-युल और सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शैबानी के बीच समझौते को अंतिम रूप दिया गया।   इस अवसर पर ...