अंतरराष्ट्रीय

जून 11, 2025 2:45 अपराह्न

views 15

ऑस्ट्रिया में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

ऑस्ट्रिया में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन ने आज तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। मंगलवार सुबह ऑस्ट्रिया के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज़ में स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग मारे गए, जिनमें शूटर भी शामिल है।   पुलिस ने सं...

जून 11, 2025 2:13 अपराह्न

views 33

भारतीय सेना की टुकड़ी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट के लिए मंगोलिया के उलानबटार पहुंची

भारतीय सेना की टुकड़ी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट के लिए आज मंगोलिया के उलानबटार पहुंच गई है। यह अभ्‍यास इस महीने की 4 से 28 तारीख तक आयोजित होने वाला है। यह अभ्यास दुनिया भर के सैन्य बलों को एक साथ लाएगा ताकि वे सहयोग कर सकें और अपनी शांति स्थापना क्षमताओं को बढ़ा सकें। रक्षा मंत्रालय ने ...

जून 11, 2025 2:09 अपराह्न

views 32

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने फ्रांस में नॉर्वे की मत्स्य पालन और महासागर नीति मंत्री मैरिएन सिवर्टसन नेस के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने फ्रांस में नॉर्वे की मत्स्य पालन और महासागर नीति मंत्री मैरिएन सिवर्टसन नेस के साथ द्विपक्षीय बैठक की। तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन से अलग इस बैठक के दौरान, उन्होंने सतत मत्स्य पालन, समुद्री संसाधन प्रबंधन और समुद्री अर्थव्‍यवस्‍था के व्...

जून 11, 2025 2:07 अपराह्न

views 27

अमरीका और चीन व्यापार तनाव को कम करने और चीन के निर्यात प्रतिबंधों को हटाने के लिए एक रूपरेखा समझौते पर पहुंचे

    अमरीका और चीन व्यापार तनाव को कम करने और चीन के निर्यात प्रतिबंधों को हटाने के लिए एक रूपरेखा समझौते पर पहुँच गए हैं। अमरीकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक के अनुसार, लंदन में किया गया यह समझौता पिछले महीने जिनेवा में द्विपक्षीय प्रतिशोधी शुल्कों को कम करने के लिए किए गए समझौते को और मज़बूती प्रदान ...

जून 11, 2025 1:47 अपराह्न

views 21

ताइवान ने सिंगापुर के मालवाहक जहाज के चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए भारत को धन्यवाद दिया

  ताइवान ने बचाव अभियान के लिए भारत को धन्यवाद दिया है। ताइवान ने बुधवार को सिंगापुर के मालवाहक जहाज वान हाई 503 के 18 चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए भारत को धन्यवाद दिया। इसमें हाल ही में केरल तट से लगभग 70 समुद्री मील दूर आग लग गई थी। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार, जहाज में एक आंतरि...

जून 11, 2025 1:37 अपराह्न

views 17

सार्स-सीओवी-2 का एक प्रोटीन प्रतिरक्षा प्रणाली की स्वस्थ कोशिकाओं पर गलती से हमला करने का कारण बन सकता है: शोध

    इस्राइल के शोधकर्ताओं ने पाया है कि सार्स-सीओवी-2 वायरस का एक प्रोटीन प्रतिरक्षा प्रणाली की स्वस्थ कोशिकाओं पर गलती से हमला करने का कारण बन सकता है।   यरूशलेम के हिब्रू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि वायरस का न्यूक्लियोकैप्सिड प्रोटीन जो आमतौर पर संक्रमित कोशिकाओं के अंदर वायरस के आनुवंश...

जून 11, 2025 1:35 अपराह्न

views 27

नेपाल में संघीय संसद के अंतर्गत प्रतिनिधि सदन की बैठक आज

    नेपाल में संघीय संसद के अंतर्गत प्रतिनिधि सदन की बैठक आज दोपहर 1 बजे आयोजित होनी है। विपक्षी दल लगातार सदन में व्यवधान डाल रहे हैं। सदन में यात्रा वीजा घोटाले के लिए गृह मंत्री रमेश लेखक से जवाब मांगा जा रहा है।   27 मई से निचले सदन की निर्धारित बैठकें नियमित एजेंडे में शामिल किए बिना स्थगित कर ...

जून 11, 2025 1:34 अपराह्न

views 29

वैज्ञानिकों ने एआई के इस्‍तेमाल से कैंसर नमूनों का सुरक्षित विश्लेषण करने की प्रक्रिया विकसित की

  वैज्ञानिकों के एक अंतरराष्ट्रीय दल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक के इस्‍तेमाल से कैंसर नमूनों का सुरक्षित विश्लेषण करने की प्रक्रिया विकसित की है। इससे कैंसर मरीजों के उपचार में तेजी आएगी। वैज्ञानिकों के दल ने अध्ययन में छह देशों के 30 सहयोगी अनुसंधान समूहों द्वारा एकत्र किए गए 7 हजार 52...

जून 11, 2025 1:27 अपराह्न

views 21

भारत जमीन और विकास स्थलों के लिए शीर्ष 10 वैश्विक सीमा-पार निवेश स्थलों में बरकरार: रिपोर्ट

    कोलियर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत जमीन और विकास स्थलों के लिए शीर्ष 10 वैश्विक सीमा-पार निवेश स्थलों में बना हुआ है। मजबूत बुनियादी ढांचे, परिपक्व होते रियल एस्टेट बाजार और भूमि तथा विकास परिसंपत्तियों में बढ़ती रुचि के कारण भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख निवेश स्थल के रूप में उभर...

जून 11, 2025 12:01 अपराह्न

views 11

कनाडा में रहने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को आतंकवाद से संबंधित आरोपों के चलते अमरीका प्रत्यर्पित किया गया

अमरीकी संघीय अधिकारियों ने घोषणा की है कि कनाडा में रहने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को आतंकवाद से संबंधित आरोपों का सामना करने के लिए अमरीका प्रत्यर्पित किया गया है। अमरीकी अधिकारियों का आरोप है कि मुहम्मद शाहजेब खान कनाडा से न्यूयॉर्क की सीमा पार करके 7 अक्टूबर, 2024 को एक यहूदी ठिकाने पर सामूहिक गो...