अंतरराष्ट्रीय

जनवरी 10, 2025 11:44 पूर्वाह्न जनवरी 10, 2025 11:44 पूर्वाह्न

views 10

अमरीका: लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग के कारण पाँच लोगों की मृत्यु

अमरीका में, लॉस एंजिल्स के जंगलों लगी आग के कारण पाँच लोगों की मृत्यु हो गई है। लगातार बढ़ती आग को देखते हुए लॉस एंजिल्स काउंटी के लगभग एक लाख 80 हज़ार लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया गया है। आशंका है कि इस दावानल में 5 हज़ार से अधिक घर, स्कूल और अन्य इमारतें चपेट में आ सकती हैं। आग से 17 हज़ा...

जनवरी 10, 2025 8:37 पूर्वाह्न जनवरी 10, 2025 8:37 पूर्वाह्न

views 8

कनाडा: भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की

कनाडा में, भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। वे ओटावा से लिबरल पार्टी के सांसद है। श्री आर्य ने वादा किया है कि प्रधानमंत्री बनने पर वे उपभोक्ता कार्बन कर को खत्म करेंगे और कनाडा को गणतंत्र राष्‍ट्र बनाने की पहल क...

जनवरी 10, 2025 8:35 पूर्वाह्न जनवरी 10, 2025 8:35 पूर्वाह्न

views 52

2025 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख आर्थिक रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख आर्थिक रिपोर्ट में वर्ष 2024 में 6.9 प्रतिशत के अनुमानित वृद्धि दर के बाद 2025 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.6 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है जो मुख्यत: निजी खपत और निवेश से संचालित है।   कल जारी संयुक्त राष्ट्र की विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं 202...

जनवरी 9, 2025 9:14 अपराह्न जनवरी 9, 2025 9:14 अपराह्न

views 3

भारतीय और स्कॉटिश संसदों को एआई के उपयोग में अपने अनुभवों से सीखने की ज़रूरतः ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि भारतीय और स्कॉटिश संसदों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग में अपने अनुभवों से सीखने की आवश्यकता है। श्री बिरला ने इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे की अपनी यात्रा के दौरान स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री जॉन स्विनी के साथ एक बैठक में यह बात कही।   लोकसभा सचिवालय ...

जनवरी 9, 2025 9:11 अपराह्न जनवरी 9, 2025 9:11 अपराह्न

views 3

अमरीकाः लॉस एजेंल्‍स में लगी भयानक आग की चपेट में हॉलीवुड हिल्‍स, 5 लोगों की मौत

अमरीका की फिल्‍म नगरी लॉस एजेंल्‍स भयानक आग की चपेट में है और इसमें हॉलीवुड हिल्‍स को भी अपनी चपेट में ले लिया है। कल रात तकरीबन डेढ़ लाख लोगों को क्षेत्र से बाहर जाने के आदेश दिये गये। आग का दायरा सात हजार एकड़ में फैल चुका है।   इससे कम से कम पांच लोगों की मृत्‍यु हो गई है और एक हजार से अधिक ...

जनवरी 9, 2025 7:32 अपराह्न जनवरी 9, 2025 7:32 अपराह्न

views 4

काठमांडू में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया

भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान तथा भारत और नेपाली प्रवासियों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए आज काठमांडू में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया। काठमांडू के सहयोग से नेपाल के भारतीय नागरिक संघ ने दूतावास परिसर में यह दिवस मनाया।   भारतीय संघ के अध्यक्ष मनोज कंडोई ने नेपाल के विकास ...

जनवरी 9, 2025 4:02 अपराह्न जनवरी 9, 2025 4:02 अपराह्न

views 8

श्रीलंकाई-नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय-जलक्षेत्र में अवैध-प्रवेश के आरोप में तमिलनाडु में 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया

तमिलनाडु में आज नागपट्टिनम और कराईकल के दस मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया।   मछुआरों को बाद में पूछताछ के लिए श्रीलंका के कांकेसंथुराई बंदरगाह पर नौसेना के शिविर में ले जाया गया।

जनवरी 9, 2025 3:49 अपराह्न जनवरी 9, 2025 3:49 अपराह्न

views 4

श्रीलंका में विनियोग-विधेयक संसद में प्रस्तुत किया गया

श्रीलंका में, 2025 वित्तीय-वर्ष के लिए सरकारी व्यय के लिए धन आवंटित करने के वास्‍ते विनियोग विधेयक आज संसद में प्रस्तुत किया गया।       प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने आज सुबह संसद में विनियोग विधेयक को पहली बार पढ़ने के लिए प्रस्तुत किया।       संसद के अनुसार, विधेयक पर बहस 18 फरवरी स...

जनवरी 9, 2025 1:24 अपराह्न जनवरी 9, 2025 1:24 अपराह्न

views 10

बांग्लादेश: सावर में ढाका-अरिचा राजमार्ग पर एंबुलेंस में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत

बांग्लादेश के सावर में ढाका-अरिचा राजमार्ग पर आज एक बस से टक्कर के बाद एंबुलेंस में गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   स्‍थानीय दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। इस...

जनवरी 9, 2025 1:23 अपराह्न जनवरी 9, 2025 1:23 अपराह्न

views 11

श्रीलंका: राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने अनुसंधान और विकास के व्यावसायीकरण के लिए की राष्ट्रीय पहल

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने अनुसंधान और विकास के व्यावसायीकरण के लिए राष्ट्रीय पहल की है। इस पहल का उद्देश्य अनुसंधान को मूल्यवर्धित उत्पादों में बदलना, आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देना है।   कल राष्ट्रपति सचिवालय में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए श्री दिसानायक...

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला