अंतरराष्ट्रीय

जुलाई 31, 2025 5:09 अपराह्न

views 29

यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूस ने आज सुबह कीव पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई

यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूस ने आज सुबह कीव पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 88 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन दल राजधानी में आग बुझा रहे हैं और कंक्रीट के ब्लॉक काट कर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि हम...

जुलाई 31, 2025 10:41 पूर्वाह्न

views 11

रूस के कामचतका प्रायद्वीप के निकट आए भीषण भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी कम

पूर्वी रूस के तट पर कल कामचतका प्रायद्वीप के निकट आए भीषण भूकंप के बाद उत्तरी प्रशांत क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सुनामी की चेतावनी कम कर दी गई है।   यह भूकम्‍प इस क्षेत्र में अब तक के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है। इसके कारण शुरुआत में जापान, रूस और हवाई में व्यापक अलर्ट जारी किए गए थ...

जुलाई 31, 2025 10:32 पूर्वाह्न

views 13

अमरीका ने दक्षिण कोरिया के साथ व्यापार समझौते की घोषणा की

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ एक व्यापार समझौते की घोषणा की है। समझौते में दक्षिण कोरियाई निर्यातों पर 15 प्रतिशत टैरिफ शामिल है।   सोशल मीडिया पर जारी बयान में ट्रंप ने कहा कि अमरीका ने कोरिया गणराज्य के साथ सैकड़ों अरब डॉलर के निवेश और खरीददारी वाला "पूर्ण और संपूर्ण...

जुलाई 31, 2025 10:14 पूर्वाह्न

views 268

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब अकाउंट बनाने पर रोक लगेगी

ऑस्ट्रेलिया, इस दिसंबर से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब अकाउंट बनाने पर रोक लगा देगा। दुनिया में यह पहला कदम है जो सोशल मीडिया पर नियंत्रण के लिए उठाया जा रहा है।     इस तरह का प्रतिबंध पहले से ही टिकटॉक, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर लागू है। ई-सुरक्षा आयुक्त की सिफारिशों के...

जुलाई 31, 2025 9:39 पूर्वाह्न

views 13

कनाडा संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की योजना बना रहा है

कनाडा संयुक्त राष्ट्र में सितंबर महीने में फ़िलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की योजना बना रहा है। जी-7 समूह के दो सद्सय देश पहले ही यह घोषणा कर चुके है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि यह निर्णय कुछ प्रमुख लोकतांत्रिक सुधारों पर निर्भर करेगा। उन्होंने बताया कि इस सुधारों में फिलिस्ती...

जुलाई 31, 2025 8:23 पूर्वाह्न

views 12

अमरीकी फेडरल रिज़र्व ने इस वर्ष पाँचवीं बार अपनी प्रमुख ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया

अमेरीका के फेडरल रिजर्व ने इस वर्ष पांचवी बार अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कटौती की मांग को दरकिनार कर दिया। फेडरल रिजर्व के आज के फैसले से इसकी प्रमुख अल्पकालिक दर लगभग चार दशमलव तीन प्रतिशत पर बनी हुई है। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा है कि अग...

जुलाई 31, 2025 7:35 पूर्वाह्न

views 9

बलूच यकजेहती समिति ने पाकिस्तानी सरकार पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया

बलूच यकजेहती समिति ने पाकिस्तानी सरकार पर बलूच परिवारों को परेशान करने और उन पर नज़र रखने का आरोप लगाया है।   इस अधिकार समूह ने कहा कि समिति नेताओं की रिहाई और जबरन गायब किए जाने की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बावजूद, पाकिस्तानी अधिकारियों ने बलूच लोगों को अलग...

जुलाई 30, 2025 9:25 अपराह्न

views 24

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने देश की आतंकवाद-रोधी अदालत में पिछले एक साल से आतंकवाद-रोधी कानूनों के तहत नाबालिग बच्चों पर चल रहे मुकदमों पर चिंता व्‍यक्‍त की है

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने देश की आतंकवाद-रोधी अदालत में पिछले एक साल से आतंकवाद-रोधी कानूनों के तहत नाबालिग बच्चों पर चल रहे मुकदमों पर चिंता व्‍यक्‍त की है। आयोग ने इन मुकदमों को तुरंत रोकने और मामलों को किशोर न्यायालयों में स्थानांतरित करने का आग्रह किया। आयोग ने कहा कि ऐसे कानूनों के तहत नाबाल...

जुलाई 30, 2025 7:22 अपराह्न

views 6

नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार -निसार उपग्रह का आज शाम सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया

नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार -निसार उपग्रह का आज शाम सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन -इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर बताया कि यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी-एफ16 रॉकेट के माध्यम से किया गया।     निसार, नास...

जुलाई 30, 2025 7:15 अपराह्न

views 23

नाइजीरिया में, अदामावा राज्य के योला इलाके में आई बाढ़ में कम से कम 23 लोगों की मौत

नाइजीरिया में, अदामावा राज्य के योला इलाके में आई बाढ़ में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवीय समन्वय कार्यालय ने बताया कि इस बाढ़ से कई इलाके जलमग्‍न हैं, जिससे पांच हजार पांच सौ साठ लोग विस्थापित और दर्जनों घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार मई से जा...