अंतरराष्ट्रीय

मार्च 10, 2026 2:13 अपराह्न

views 68

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा- सभी कांसुलर सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि सभी कांसुलर सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। चार भारतीय वाणिज्य दूतावास आवेदन केंद्र रमजान के दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे और शुक्रवार को बंद रहेंगे।  दूतावास ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति या पूछताछ के लिए, भारतीय नागरिक 24 घंटे की हेल्पलाइन...

मार्च 10, 2026 11:01 पूर्वाह्न

views 45

श्रीलंका में सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के संशोधन लागू, खुदरा ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी

श्रीलंका में सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के संशोधन आज से प्रभावी होने से खुदरा ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है। इन संशोधनों के कारण कीमतों में लगभग सात से 8% या 24 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। यह संशोधन सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और अन्य सभी पेट्रोल पंपों पर लागू है। यह...

मार्च 10, 2026 10:33 पूर्वाह्न

views 40

यदि तेहरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति को रोकने की कोशिश करता है तो अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि तेहरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति को रोकने की कोशिश करता है तो अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह संघर्ष उम्मीद से पहले समाप्त हो सकता है। समाचार सम्मेलन को संबोधित ...

मार्च 10, 2026 9:18 पूर्वाह्न

views 38

अमरीका ने व्यापक सैन्य अभियान के पहले दस दिनों में ईरान में 5000 से अधिक ठिकानों पर हमले किए

अमरीका ने व्यापक सैन्य अभियान के पहले दस दिनों में ईरान में 5000 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं। जबकि लगभग 50 ईरानी नौसैनिक जहाजों को नुकसान पहुँचाया गया है या नष्ट कर दिया गया है। अमरीकी केंद्रीय कमान द्वारा जारी विवरण के अनुसार, 28 फरवरी को शुरू हुए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में ईरान की सैन्य क्षमताओं क...

मार्च 10, 2026 9:25 पूर्वाह्न

views 357

नेपाल: राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 125 सीटों पर जीत हासिल की

नेपाल में, प्रत्यक्ष मतदान- प्रथम-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली के तहत 165 सीटों की मतगणना पूरी हो चुकी है और आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत गणना जारी है। प्रथम-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली के तहत, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 125 सीटों पर जीत हासिल की है, नेपाली कांग्रेस ने 18 सीटें, यूएमएल ने 10 सीटें और ए...

मार्च 10, 2026 8:20 पूर्वाह्न

views 68

वैश्विक बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में गिरावट, ब्रेंट क्रूड 8.5% गिरकर 92 डॉलर 50 सेंट प्रति बैरल

वैश्विक बाजार में आज कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्‍ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग 8.5% गिरकर 92 डॉलर 50 सेंट प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमरीकी बाजार में भी तेल की कीमत लगभग 9% गिरकर 88 डॉलर 60 सेंट प्रति बैरल के आसपास हो गई। हालांकि, कीमतें अभी भी संघर्ष की शुरुआत में मौ...

मार्च 10, 2026 8:15 पूर्वाह्न

views 59

ऑस्‍ट्रेलिया पश्चिम एशिया में एक सैन्‍य निगरानी विमान की तैनाती करेगा तथा संयुक्‍त अरब अमीरात में मिसाइल भेजेगा: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज़

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बनीज़ ने कहा कि उनका देश पश्चिम एशिया में एक सैन्‍य निगरानी विमान की तैनाती करेगा तथा संयुक्‍त अरब अमीरात में मिसाइल भेजेगा। वहीं उन्‍होंने कहा कि  वे ईरान की धरती पर सैनिक तैनात नहीं करेंगे। श्री अल्‍बनीज़ ने कहा कि ऑस्‍ट्रेलिया की सेना ईरान से अकारण होने वाले...

मार्च 10, 2026 8:12 पूर्वाह्न

views 44

ईरान के साथ अमरीका-इजराइल तनाव के बीच तेल कीमतों में उछाल, जी7 देशों ने ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया

ईरान के साथ अमरीका-इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण तेल की कीमतों में तेजी से उछाल आया है। इस स्थिति को देखते हुए जी7 देशों ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। हालांकि, जी7 वित्त मंत्रियों और अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी आईईए की बैठक रणनीतिक कच्चे तेल भंडार को...

मार्च 10, 2026 7:58 पूर्वाह्न

views 44

ईरान के विरूद्ध युद्ध की अवधि कम हो सकती है: अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि ईरान के विरूद्ध युद्ध की अवधि कम हो सकती है। वहीं उन्‍होंने इस्‍लामिक रिपब्लिक द्वारा वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में युद्ध तेज होने की संभावना का विकल्‍प खुला रखा। उन्‍होंने कहा कि ईरान युद्ध बहुत जल्‍द समाप्‍त होगा, लेकिन यह भी कहा जा...

मार्च 10, 2026 6:31 पूर्वाह्न

views 41

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने टेलीफोन पर बातचीत की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने टेलीफोन पर बातचीत कर ईरान के खिलाफ अमरीकी-इस्राएल युद्ध और यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा की। पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। दिसंबर के बाद यह उनकी पहली बातचीत थी और इस चर्चा का अनु...