अंतरराष्ट्रीय

जुलाई 27, 2025 2:19 अपराह्न

views 12

नाईजीरिया: नाईजर प्रांत में एक नदी में हुई नौका दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत

नाईजीरिया में नाईजर प्रांत में एक नदी में हुई नौका दुर्घटना में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों लोग लापता हैं। यह नौका मुन्या इलाक़े से चली थी और शिरोरो इलाक़े में डूब गई। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बारिश के दिनों में, नाईजीरिया में नौका दुर्घटनाएं आम हैं।

जुलाई 27, 2025 2:15 अपराह्न

views 18

मैक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी ने मनाई स्थापना की 700 वर्षगांठ

उत्तरी अमरीकी देश मैक्सिको की राजधानी  मेक्सिको सिटी ने कल अपनी स्थापना की 700 वर्षगांठ मनाई। इस दौरान कई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें शहर के मूल निवासियों को सम्मानित करने वाले कलात्मक प्रदर्शन भी शामिल थे। यह वर्षगांठ मेक्सिको की राजधानी तेनोच्तितलान की स्थापना का स्मरण कराती है - जिसे...

जुलाई 27, 2025 2:10 अपराह्न

views 13

इस्राइल ने मानवीय सहायता की पहुंच के लिए गजा के तीन क्षेत्रों में 10 घंटे के लिए सैन्‍य कार्रवाई पर रोक की घोषणा की

इस्राइल ने मानवीय सहायता की पहुंच के लिए गजा के तीन क्षेत्रों में दस घंटे के लिए सैन्‍य कार्रवाई पर रोक लगाने की घोषणा की है। यह रोक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से लेकर रात आठ बजे तक अल-मवासी, दैर-अल-बलाह और गजा नगर में लागू रहेगी। इस्राइल ने यह निर्णय संयुक्‍त राष्‍ट्र और अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों के सहयोग ...

जुलाई 27, 2025 1:14 अपराह्न

views 9

गाज़ा युद्धविराम के लिए मध्यस्थता के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फ़तह अल-सीसी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फ़ोन पर बातचीत की

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फ़तह अल-सीसी ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ फ़ोन पर बातचीत में गाज़ा युद्धविराम के लिए मध्यस्थता के प्रयासों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने गाज़ा के लोगों को पर्याप्त और उचित मानवीय सहायता प्रदान करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तावों क...

जुलाई 27, 2025 1:03 अपराह्न

views 11

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर हुए सशस्त्र संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस ने कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर हुए सशस्त्र संघर्ष पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्‍होंने  दोनों देशों से तत्काल युद्धविराम और बातचीत से विवादों को सुलझाने का आग्रह किया है। श्री गुतेरस ने सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समाधान के लिए सहायता की ...

जुलाई 27, 2025 11:38 पूर्वाह्न

views 11

इस्राइली रक्षा बल ने गाज़ा में जानबूझकर भुखमरी के झूठे दावों से निपटने के लिये कई प्रकार की मानवीय सहायता की घोषणा की

इस्राइली रक्षा बल (आई.डी.एफ.) ने गाज़ा में जानबूझकर भुखमरी के झूठे दावों से निपटने के लिये  कई प्रकार की मानवीय सहायता की घोषणा की है। इस्राइली रक्षा बल ने क्षेत्रों में सरकारी गतिविधियों के समन्वयक - COGAT और इस्राइली वायु सेना के नेतृत्व वाले संगठनों के साथ मानवीय सहायता भेजनी फिर से शुरू कर दी है...

जुलाई 27, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 15

ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने 50 साल की रक्षा प्रतिबद्धता पर हस्ताक्षर किए

ऑस्‍ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमरीका के बीच त्रिपक्षीय रक्षा समझौता-औकस के अंतर्गत ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने 50 साल की रक्षा प्रतिबद्धता पर हस्ताक्षर किए हैं। अमरीका इस समझौते की समीक्षा कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस और ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कल विक्टोरिया के जिलॉन्ग ...

जुलाई 27, 2025 10:51 पूर्वाह्न

views 11

कंबोडिया और थाईलैंड के नेता युद्ध विराम पर बातचीत करने के लिए तत्‍काल मिलने पर सहमत: डोनाल्‍ड ट्रंप

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि कंबोडिया और थाईलैंड के नेता युद्ध विराम पर बातचीत करने के लिए तत्‍काल मिलने पर सहमत हो गए हैं। श्री ट्रंप ने दोनों देशों के बीच तीन दिन से जारी संघर्ष के बाद शांति स्‍थापित करने की कोशिश की है। थाईलैंड के प्रधामंत्री फुमथाम वेचायाचाई ने श्री ट्रंप के...

जुलाई 26, 2025 8:03 अपराह्न

views 19

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद के बीच कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

कंबोडिया के नागर विमानन राज्य सचिवालय ने आज थाईलैंड के साथ युद्धगस्‍त क्षेत्रों में सभी उड़ानों के उडान भरने पर रोक लगा दी है। नागर विमानन राज्य सचिवालय के सचिव सिन चांसेरी वुथा ने कहा कि सभी विमानों को संघर्ष वाले क्षेत्रों में उडान नहीं भरने की सूचना दे दी गई है। इस निषेध का दायरा पोइपेट शहर, पैलि...

जुलाई 26, 2025 9:13 अपराह्न

views 11

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर झड़पें जारी; दोनों देशों ने एक-दूसरे पर अंतर्राष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया

कंबोडिया के नागर विमानन राज्य सचिवालय ने आज थाईलैंड के साथ युद्धगस्‍त क्षेत्रों में सभी उड़ानों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। नागर विमानन राज्य सचिवालय के सचिव सिन चांसेरी वुथा ने कहा कि सभी विमानों को संघर्ष वाले क्षेत्रों में उडान नहीं भरने की सूचना दे दी गई है। इस निषेध का दायरा पोइपेट शहर, पैल...