अंतरराष्ट्रीय

अगस्त 13, 2025 4:06 अपराह्न

views 18

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मध्य अफ्रीका की विदेश मंत्री सिल्वी बाइपो टेमन और मध्य अफ्रीका के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मध्य अफ्रीका की विदेश मंत्री सिल्वी बाइपो टेमन और मध्य अफ्रीका के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर उन्‍हें अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय शांति सैनिक मध्य अफ्रीकी गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र बहुआयामी एकीकृत स्थिरीकरण ...

अगस्त 13, 2025 2:28 अपराह्न

views 12

अमरीका में स्थित भारतीय दूतावास ने इंडियाना के ग्रीनवुड में स्वामीनारायण मंदिर के मुख्य साइनबोर्ड के अपमान की निंदा की

अमरीका में स्थित भारतीय दूतावास ने इंडियाना के ग्रीनवुड में स्वामीनारायण मंदिर के मुख्य साइनबोर्ड के अपमान की निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में दूतावास ने कहा कि वे मंदिर प्रशासन के संपर्क में है और इस संबंध में त्वरित कार्रवाई के लिए दूतावास ने अमरीका के कानून प्रवर्तन अधिकारियों के समक्ष यह मामला...

अगस्त 13, 2025 2:13 अपराह्न

views 11

भारत और सिंगापुर के बीच परस्‍पर संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए नई दिल्‍ली में मंत्रिस्‍तरीय गोलमेज वार्ता जारी

भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन का तीसरा दौर नई दिल्ली में चल रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर, निर्मला सीतारामन, अश्विनी वैष्णव और पीयूष गोयल सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री गान किम योंग और विदेश मंत्री जोसेफिन तेओ सहित सिंगापुर के मंत्री भी बैठक में भाग ...

अगस्त 13, 2025 2:00 अपराह्न

views 10

स्वतंत्रता दिवस पर श्रीलंका के कोलंबो में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र करेगा संगीत समारोह का आयोजन

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीलंका में कोलंबो स्थित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र एक संगीत समारोह का आयोजन कर रहा है। प्रख्यात बॉलीवुड गायिका कविता कृष्णमूर्ति और वायलिन वादक एल. सुब्रमण्यम, नेलम पोकुना थिएटर में देशभक्तिपूर्ण संगीतमय प्रस्‍तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। दोन...

अगस्त 13, 2025 1:55 अपराह्न

views 11

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने कहा कि मौजूदा अपस्फीति, चिंता का विषय नहीं है

श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने कहा है कि मौजूदा अपस्फीति, चिंता का विषय नहीं है। बैंक के गवर्नर, डॉ. नंदलाल वीरसिंघे ने कहा कि श्रीलंका, दशकों के सबसे बुरे आर्थिक संकट से धीरे-धीरे उबर रहा है और अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2022 से कीमतों में केवल तीन दशमलव छह प...

अगस्त 13, 2025 1:31 अपराह्न

views 12

समुद्री सीमा के आसपास 14 चीनी हवाई जहाजों और 6 समुद्री जहाजों की गतिविधियां दर्ज की हैं: ताइवान

ताइवान ने कहा है कि उसकी समुद्री सीमा के आसपास उसने 14 चीनी हवाई जहाजों और 6 समुद्री जहाजों की गतिविधियां दर्ज की हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चौदह में से छह उड़ानें ताइवान की उत्‍तरी और दक्षिण-पश्चिमी वायु सीमा में प्रवेश कर गईं। मंत्रालय ने कहा कि 14 में से 8 उड़ानें मध्य रे...

अगस्त 13, 2025 12:32 अपराह्न

views 16

श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सलाहकारों की नियुक्ति को मंजूरी दी

श्रीलंका के मंत्रिमंडल ने देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सलाहकारों की नियुक्ति हेतु प्रक्रिया शुरू करने को मंज़ूरी दे दी है।   मंत्रिमंडल की प्रवक्ता डॉ. नलिंदा जयतिसा ने कल कहा कि सरकार ने 2030 तक 70 प्रतिशत बिजली नवीकरणीय स्रोतो...

अगस्त 13, 2025 12:30 अपराह्न

views 14

ग्रीस में जंगल की आग से जनजीवन प्रभावित, 24 घंटे में सामने आईं 82 घटनाएं

ग्रीस में जंगली क्षेत्रों में आग लगने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटे में जंगल में 82 जंगली आग की घटनाएँ दर्ज की गई हैं। तेज़ हवाओं से आग और बढ़ती जा रही है। प्रभावित क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य जारी है। पिछले कुछ सप्‍ताह में ग्रीस में भीषण गर्मी और सूखे का प्रकोप रहा है।

अगस्त 13, 2025 12:22 अपराह्न

views 9

हमास का एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल मिस्र के अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए पहुँचा काहिरा

मुख्य वार्ताकार खलील अल-हय्या के नेतृत्व में हमास का एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल कल मिस्र के अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए काहिरा पहुँचा। इसका उद्देश्य गाजा में व्यापक युद्धविराम सुनिश्चित करना और बंधकों की समस्‍या का समाधान करना था। यह वार्ता, प्रस्तावित 60-दिवसीय युद्धविराम योजना को दोबारा शुरू करने...

अगस्त 13, 2025 11:57 पूर्वाह्न

views 10

वाशिंगटन में आपराधिक आपातकाल के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने तैनात किए राष्ट्रीय रक्षा बल, पुलिस नियंत्रण अपने हाथ में लिया

अमरीका के वाशिंगटन में आपराधिक आपातकाल की घोषणा के एक दिन बाद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने प्रभावित क्षेत्र में राष्ट्रीय रक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया है और क्षेत्र के पुलिस विभाग का नियंत्रण अपने पास ले लिया है। कल लगभग आठ सौ सुरक्षा बल वाशिंगटन पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा बल की यह त...