अंतरराष्ट्रीय

सितम्बर 23, 2025 5:24 अपराह्न

views 23

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने आज कोलंबो में श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने आज कोलंबो में श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा और समुद्री सहयोग को मज़बूत करने पर व्यापक चर्चा की। नौसेना प्रमुख ने श्रीलंका की तीनों सेनाओं के वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों और कमांडरों के साथ संयुक्त ...

सितम्बर 23, 2025 4:29 अपराह्न

views 37

चीन में रागासा का खतरा, 3 लाख 70 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

  चीन ने शक्तिशाली तूफ़ान रागासा के आगे बढ़ने के कारण तीन लाख 70 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। 10 शहरों में स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करने का आदेश दिया गया है। हांगकांग ने इस तूफान की चेतावनी कम कर दी है।   चीन के मौसम विभाग के अनुसार रागासा के कल तक ग्वांगड...

सितम्बर 23, 2025 4:24 अपराह्न

views 26

जापान में तोयोआके के निवासियों को स्क्रीन टाइम दो घंटे तक रखना सीमित होगा

  जापान के तोयोआके शहर का आइची प्रान्त के निवासियों से अपना स्‍क्रीन टाइम दो घंटे तक सीमित रखने का आग्रह किया गया है। आइची प्रान्त यह अध्यादेश पारित करने वाला देश का पहला नगरपालिका बन गया है। यह नियम 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा और स्मार्टफोन, पीसी और टैबलेट पर लागू होगा। इसमें काम, पढ़ाई या घरेलू कार्...

सितम्बर 23, 2025 2:13 अपराह्न

views 16

हांगकांग ने तूफान रागासा के आने से पहले चेतावनी जारी करते हुए करीब 700 उड़ानें रद्द की

हांगकांग ने तूफान रागासा के नज़दीक आने से पहले चेतावनी जारी करते हुए करीब 700 उड़ानें रद्द कर दी हैं। फिलीपींस के मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफ़ान इस वर्ष का सबसे शक्तिशाली है। तूफान के कल दक्षिण चीन सागर और ताइवान तथा दक्षिणी हांगकांग से निकलने की उम्‍मीद है।

सितम्बर 23, 2025 2:43 अपराह्न

views 39

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की उच्चस्तरीय चर्चा आज से शुरू होगी; वैश्विक संघर्ष और फ़लिस्तीन देश को मान्यता मुख्‍य मुद्दों में शामिल

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 80वें सत्र की उच्‍च स्‍तरीय चर्चा आज शुरू होगी। इस सत्र के लिए विश्‍व के नेता न्‍यूयॉर्क में एकत्रित हुए हैं। इस सत्र में गाजा और यूक्रेन के युद्ध और फलीस्‍तीन को अलग देश के रूप में बढ़ती पश्चिमी मान्यता के मुद्दों के चर्चा में हावी रहने की संभावना है। इस वर्ष का विषय - ए...

सितम्बर 23, 2025 11:59 पूर्वाह्न

views 25

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने अगले वर्ष फरवरी में समाप्‍त होने वाले अमरीका के साथ अंतिम परमाणु समझौते को एक और वर्ष के लिए परमाणु शस्‍त्र सीमाओं को बढ़ाने सम्‍बंधी अपनी तैयारियों की घोषणा की

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने अगले वर्ष फरवरी में समाप्‍त होने वाले अमरीका के साथ अंतिम परमाणु समझौते को एक और वर्ष के लिए परमाणु शस्‍त्र सीमाओं को बढ़ाने सम्‍बंधी अपनी तैयारियों की घोषणा की है। उन्‍होंने अमरीका से इस नियम को पालन करने का आग्रह किया। पुतिन ने कहा कि 2010 में हस्‍ताक्षरित न्...

सितम्बर 23, 2025 10:22 पूर्वाह्न

views 18

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने फ़िलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते पर मानवता विरुद्ध अपराधों में संलिप्त होने का आरोप लगाया

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय - आईसीसी ने फ़िलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते पर मानवता विरुद्ध अपराधों में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। दुतेर्ते वर्ष 2016 से 2022 तक फ़िलीपींस के राष्ट्रपति रहे। उन पर नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान में संदिग्ध हत्याओं की साजिश में लिप्त होने का आरो...

सितम्बर 23, 2025 11:51 पूर्वाह्न

views 24

तूफान रागासा से चीन के दक्षिणी इलाके प्रभावित, शेन्ज़ेन सहित 10 शहरों में स्कूल, व्यवसाय और परिवहन सेवाएँ बंद

तूफान रागासा के आज सुबह चीन के दक्षिणी हिस्से से टकराने से शेन्ज़ेन सहित कम से कम 10 प्रमुख शहरों में स्कूल, व्यवसाय और परिवहन सेवाएँ व्यापक रूप से बंद कर दी गई हैं। अधिकारियों ने तत्काल चेतावनी जारी करते हुए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। शहर के मुख्य हवाई अड्डे ने भी परिचालन पूरी तरह से स्थ...

सितम्बर 23, 2025 8:37 पूर्वाह्न

views 18

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरस ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयासों को तेज़ करने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरस ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सतत विकास लक्ष्यों -(एसडीजी) को प्राप्त करने के प्रयासों को तेज़ करने की अपील की है। उन्‍होंने चेतावनी भी दी कि 2030 की समय-सीमा में अब केवल पांच वर्ष शेष हैं और लक्ष्यों की प्रगति ख़तरनाक रूप से पिछड़ रही है।   संयुक्त राष्ट्र ...

सितम्बर 23, 2025 8:39 पूर्वाह्न

views 111

फ़्रांस ने औपचारिक रूप से फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता दी

फ़्रांस ने औपचारिक रूप से फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता दे दी है। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की। राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि फ़िलिस्तीन राज्य को मान्यता देना ही एकमात्र समाधान है जिससे इस्राइल शांति से रह सकेगा। उन्होंने इस निर्णय को...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला