अंतरराष्ट्रीय

अक्टूबर 26, 2025 8:08 अपराह्न

views 35

पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा ने प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की

बांग्लादेश में पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा ने कल ढाका में मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की। उन्होंने बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग का बढ़ता महत्व भी शामिल...

अक्टूबर 26, 2025 7:02 अपराह्न

views 98

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण

नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का आज बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में अनावरण किया गया। इस प्रतिमा को चीन के प्रसिद्ध मूर्तिकार युआन शिकुन ने बनाया है। दूतावास द्वारा आयोजित संगमम - भारतीय दार्शनिक परंपराओं का संगम नामक संगोष्ठी के अवसर पर इसका अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण करत...

अक्टूबर 26, 2025 7:00 अपराह्न

views 197

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु ऊर्जा चालित ‘बुरेवेस्टनिक’ क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज असीमित दूरी तक मार करने वाली एक अनोखी परमाणु ऊर्जा चालित 'बुरेवेस्टनिक' क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण की घोषणा की और सशस्त्र बलों को इसकी तैनाती के लिए बुनियादी ढाँचा तैयार करने का आदेश दिया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और अन्य सैन्य कमांडरों के साथ एक टेलीविज़न बैठक में,...

अक्टूबर 26, 2025 6:55 अपराह्न

views 41

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान ने सीमा पार आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस्तांबुल में दूसरे दौर की वार्ता की

पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान ने सीमा पार आतंकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए  संयुक्त निगरानी और निरीक्षण तंत्र स्थापित करने के लिए इस्तांबुल में दूसरे दौर की वार्ता की। परन्‍तु, इस्लामाबाद ने चेतावनी दी है कि यदि वार्ता आतंकवाद संबंधी उसकी मुख्य चिंता का समाधान करने में विफल रहती है, तो युद्ध ही एक ...

अक्टूबर 26, 2025 5:43 अपराह्न

views 43

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप मलेशिया के पांच दिन की यात्रा पर

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एशिया में अमरीका की भागीदारी बढ़ाने और प्रमुख क्षेत्रीय साझेदारों के साथ व्यापारिक संबंध मज़बूत करने के उद्देश्य से पांच दिन की यात्रा पर आज मलेशिया पहुंचे। यह यात्रा क्षेत्र में बढ़ते राजनयिक प्रयासों के बीच हो रही है और इसमें एशिया के कई नेताओं के साथ बैठकें होनी ...

अक्टूबर 26, 2025 5:40 अपराह्न

views 26

भारतीय डाकघर लकी ड्रॉ के जरिए लोगों को 20 हज़ार रुपये देने वाली पोस्ट का सरकार ने किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया के एक पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय डाकघर लकी ड्रॉ के जरिए लोगों को 20 हज़ार रुपये दे रहा है। प्रेस सूचना ब्यूरो की तथ्य-जांच इकाई ने बताया है कि यह दावा पूरी तरह से झूठा है और भारतीय डाकघर का ऐसी किसी भी सब्सिडी या लकी ड्रॉ से कोई संबंध नहीं है। इकाई न...

अक्टूबर 26, 2025 5:37 अपराह्न

views 25

उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोई सोन-हुई रूस और बेलारूस का करेंगी दौरा

उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोई सोन-हुई रूस और बेलारूस का दौरा करेंगी। वे इन दोनों देशों की सरकारों के निमंत्रण पर वहां जाएंगी। यात्रा की सही तारीखों सहित अन्‍य ब्‍योरे का अभी खुलासा नहीं किया गया है। उनकी रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब इस बात को लेकर अटकलें बढ़ रही हैं कि क्या उत्तर कोरियाई न...

अक्टूबर 26, 2025 4:25 अपराह्न

views 928

तिमोर-लेस्ते दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ -आसियान का 11वां सदस्य बना

मलेशिया के कुआलालंपुर में आज 47वें आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान तिमोर-लेस्ते दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ -आसियान का 11वां सदस्य बन गया। तिमोर-लेस्ते की प्रधानमंत्री ज़ानाना गुस्माओ ने आसियान नेताओं के साथ इस समूह में देश के शामिल होने की पुष्टि करने वाले दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किये। इसके बाद न...

अक्टूबर 26, 2025 1:06 अपराह्न

views 511

कैथरीन कोनोली आयरलैंड की 10वीं राष्ट्रपति चुनी गई

आयरलैंड में स्वतंत्र वामपंथी नेता सुश्री कैथरीन कोनोली देश की 10वीं राष्ट्रपति चुनी गई हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी हीथर हम्फ्रीज़ को पराजित किया। सुश्री कोनोली 2016 से गॉलवे वेस्ट से सांसद हैं और वे संसद की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। आधिकारिक परिणामों के अनुसार आयरलैंड में कैथरीन कोनोली को राष्ट...

अक्टूबर 26, 2025 12:54 अपराह्न

views 204

मलेशिया के कुआलालम्‍पुर में शुरू हुआ आसियान का वार्षिक शिखर सम्मेलन

दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन-आसियान का वार्षिक शिखर सम्मेलन आज से मलेशिया के कुआलालम्‍पुर में शुरू हो गया है। दो दिन के इस सम्मेलन में व्यापार, सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा होगी। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता इस सम्‍मेलन में भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्र...