अंतरराष्ट्रीय

दिसम्बर 31, 2025 10:48 पूर्वाह्न

views 76

पेरू: दो पर्यटक रेलगाड़ियों की टक्कर में एक रेलकर्मी की मौत, लगभग 30 यात्री घायल

दक्षिण अमरीकी देश पेरू में, दो पर्यटक रेलगाड़ियों की टक्कर में एक रेलकर्मी की मौत हो गई है और लगभग 30 यात्री घायल हैं। यह दुर्घटना पुरातात्विक स्थल कोरिवेरैचिना के पास हुई। दुर्घटना के बाद माचूपिचू और कुज़को शहरों के बीच रेल सेवा स्थगित कर दी गई है।माचूपिचू में हर साल लगभग पन्द्रह लाख पर्यटक मुख्यतः...

दिसम्बर 31, 2025 10:44 पूर्वाह्न

views 118

ईरान: महंगाई और मुद्रा अवमूल्‍यन के कारण जारी विरोध प्रदर्शन तेहरान सहित कई शहरों में फैला

  ईरान में बढ़ती महंगाई और मुद्रा अवमूल्‍यन के विरोध में तीन दिन से जारी प्रदर्शन राजधानी तेहरान सहित कई शहरों में फैल गया है। प्रदर्शनकारियों में विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हैं। कुछ प्रदर्शनकारियों ने निर्वासित रज़ा पहलवी के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा है कि प्...

दिसम्बर 31, 2025 10:18 पूर्वाह्न

views 66

जर्मनी: स्पार्कसे बैंक में ड्रिल मशीन की मदद से चोरी, लगभग 3 करोड़ यूरो नकद लूटे

जर्मनी में चोरों ने पश्चिमी जर्मनी के गेल्सेंकिर्चेन में स्पार्कसे बैंक की एक शाखा में सेंध लगाने के लिए एक बड़ी ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया और लगभग 3 करोड़ यूरो नकद, सोना और आभूषण चुरा लिए। इस संगठित गिरोह ने पास के पार्किंग गैराज के रास्ते तिजोरी में प्रवेश किया, भूमिगत तिजोरी में छेद किया और तीन ...

दिसम्बर 31, 2025 8:34 पूर्वाह्न

views 89

बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे विदेशमंत्री एस जयशंकर

विदेशमंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर आज बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्‍लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ढाका जा रहे हैं। खालिदा ज़िया बांगलादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनका 80 वर्ष की उम्र में कल ढाका में निधन हो गया। उनके अंत...

दिसम्बर 31, 2025 7:37 पूर्वाह्न

views 427

पारंपरिक डाक सेवा को बंद करने वाला पहला देश बना डेनमार्क

डेनमार्क पारंपरिक डाक सेवा को बंद करने वाला पहला देश बन गया है। डेनमार्क में, पत्र वितरण की चार सौ साल पुरानी व्यवस्था इस सप्ताह बंद कर दी गई। डिजिटल संवाद बढ़ने और सरकारी डाक सेवा में 90 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि, पत्र पहुंचाने के लिए निजी शिपिंग और डाक सेवा जारी र...

दिसम्बर 31, 2025 7:24 पूर्वाह्न

views 38

इस्रायल ने पंजीकरण नियमों के उल्लंघन के कारण 30 से अधिक मानवीय सहायता संगठनों को किया निलंबित

इस्रायल ने 30 से अधिक मानवीय सहायता संगठनों को निलंबित कर दिया है। यह निर्णय पंजीकरण नियमों का पालन न करने के कारण लिया गया। इनमें गज़ा के बड़े संगठन- डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स और केअर शामिल हैं। इस्रायल का कहना है कि यह कदम हमास की घुसपैठ रोकने के लिए उठाया गया है।   इस निलंबन के बाद सहायता संग...

दिसम्बर 31, 2025 7:20 पूर्वाह्न

views 43

रूस: महत्वपूर्ण स्थानों पर होगी आरक्षित सशस्त्र बलों की तैनाती, राष्ट्रपति आवास पर हमले के बाद लिया गया फैसला

रूस ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए आरक्षित सशस्त्र बलों की सेवा लेने का निर्णय लिया है। यह कदम रविवार रात राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आवास पर यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद उठाया गया है। राष्ट्रपति पुतिन ने अधिक सुरक्षा की ज़रूरत वाले ठिकानों की सूची बनाने का निर्देश भी दिया है।

दिसम्बर 30, 2025 9:08 अपराह्न

views 166

दुबई में सबसे भव्य नव वर्ष समारोह की तैयारी मुख्य आकर्षण 31वां दुबई शॉपिंग फेस्टिवल

दुबई अपने सबसे भव्य नव वर्ष समारोह की तैयारी कर रहा है। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण 31वां दुबई शॉपिंग फेस्टिवल है, जो 5 दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक चलेगा। यह उत्सव अमीरात को भारी छूट, लाइव प्रदर्शन, दैनिक आतिशबाजी और ड्रोन शो के साथ शीतकालीन खरीदारी और मनोरंजन केंद्र के रूप में स्‍थापित करता है। विं...

दिसम्बर 30, 2025 8:48 अपराह्न

views 79

ईरान: डॉलर के मुकाबले मुद्रा की रिकॉर्ड गिरावट और केंद्रीय बैंक प्रमुख के इस्तीफे के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

ईरान में अमरीकी डॉलर के मुकाबले मुद्रा में रिकॉर्ड गिरावट और केंद्रीय बैंक के प्रमुख मोहम्मद रजा फरज़िन के इस्तीफे के बाद विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इसे पिछले तीन वर्षों में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन माना जा रहा है। व्यापारियों और दुकानदारों ने तेहरान के साथ-साथ मुख्य ग...

दिसम्बर 30, 2025 8:44 अपराह्न

views 125

पुतिन के निवास पर विफल किए गए ड्रोन हमले का जवाब कूटनीति से नहीं दिया जाएगा: रूस

रूस ने कहा है कि राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन के आधिकारिक निवास पर यूक्रेन के विफल किए गए ड्रोन हमले का जवाब कूटनीति से नहीं दिया जाएगा। विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मारिया ने हमले की कोशिश को अप्रत्याशित बताते हुए कहा कि यह अमरीका में जारी शांति वार्ता के दौरान हुआ। उन्‍होंने कहा कि इससे शांति प्रया...