अंतरराष्ट्रीय

मार्च 21, 2026 2:09 अपराह्न

views 23

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा – ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को कम करने पर विचार किया जा रहा है

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को कम करने पर विचार कर रहे हैं। ट्रुथ सोशल पोस्ट में श्री ट्रम्प ने कहा कि वे अपने सैन्य अभियानों के लक्ष्य को प्राप्त करने के बहुत करीब हैं। इस सप्ताह, ईरान के महत्वपूर्ण गैस क्षेत्र पर इस्राएल के हमले के बाद, ईरान ने कतर में दुनिया के स...

मार्च 21, 2026 1:42 अपराह्न

views 10

अमरीकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी से जुडी संदिग्ध नाव को डुबोया

अमरीकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी से जुडी संदिग्ध नाव को डुबो दिया। नाव पर सवार तीन लोग बच गए। हमले के तुरंत बाद, अमरीकी दक्षिणी कमान ने अमरीकी तटरक्षक बल को सूचित किया और बचे हुए लोगों की खोज और बचाव अभियान शुरू करने को कहा। सितंबर 2025 से, अमरीकी सेना ने मादक पदार्थ...

मार्च 21, 2026 1:18 अपराह्न

views 13

इस्राएल ने हिजबुल्लाह से निपटने के लिए बेरूत पर फिर हवाई हमले किए

इस्राएल ने हिजबुल्लाह से निपटने का सैन्य अभियान तेज करते हुए बेरूत पर फिर हवाई हमले किए हैं। इस्राएल की सेना हिजबुल्लाह से जुड़े कमान केंद्रों और बुनियादी ढांचे को निशाना बना रही है। संघर्ष के तेज होने के साथ ही लेबनान में मानवीय स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लेबनान के अधिकारियों का कहना है कि सा...

मार्च 21, 2026 1:15 अपराह्न

views 16

बांग्लादेश में ईद धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है

बांग्लादेश में भी ईद धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इस दौरान नमाज़, दान और सामुदायिक सभाएं आयोजित की गई। देशभर की मस्जिदों और खुले मैदानों में लोगों ने नमाज़ अदा की और एक-दूसरे को बधाई दी। पश्चिम एशिया युद्ध सहित विश्व में चल रहे संघर्षों से प्रभावित दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए विशेष न...

मार्च 21, 2026 1:12 अपराह्न

views 14

इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक सहित ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों ने बगदाद में हुए हमले की ज़िम्मेदारी ली

इराक की राजधानी बगदाद में पिछले कुछ दिनों में ड्रोन और रॉकेट हमलों में तेज़ी देखी गई है। आज बगदाद अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के पास 'कैंप विक्ट्री' को निशाना बनाया गया। इस हमले के कारण भीषण आग लग गई, जिससे आसमान में धुएं के घने बादल छा गए। 'इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक' सहित ईरान समर्थित मिलिशिया समूह...

मार्च 21, 2026 12:38 अपराह्न

views 22

दक्षिण कोरिया होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के प्रयासों में शामिल होने के लिए तैयार

दक्षिण कोरिया होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के प्रयासों में शामिल होने के लिए तैयार हो गया है। वैश्विक तेल और गैस की करीब 20 प्रतिशत आपूर्ति होर्मुज जलडमरूमध्य  के रास्‍ते होती है। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह खाड़ी में किए गए ईरान के हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्...

मार्च 21, 2026 10:00 पूर्वाह्न

views 31

अमरीका के हवाई राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हालात गंभीर

अमरीका के हवाई राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। बाढ़ का पानी सड़कों पर भर गया है, कई घर अपनी नींव से खिसक गए हैं और वाहन बह गए हैं। होनोलूलू के उत्तर में स्थित शहरों में हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि अधिकारियों ने 120 साल पुराने...

मार्च 21, 2026 9:51 पूर्वाह्न

views 16

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने ईद-उल-फित्र के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

श्रीलंका में आज ईद-उल-फित्र का त्योहार नमाज़, दान और सामूहिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। कोलंबो के गैल फेस ग्रीन में प्रमुख नमाज अदा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने सभी को शांति और सौहार्दपूर्ण ईद की शुभकामनाएं दीं और करुणा, समानता तथा सह-अस्तित्व पर जोर देते हुए नागरि...

मार्च 21, 2026 9:18 पूर्वाह्न

views 27

अमरीकी न्याय विभाग ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ एक नया मुकदमा दायर किया

अमरीकी न्याय विभाग ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के खिलाफ एक नया मुकदमा दायर किया है। विभाग ने कहा है कि विश्वविद्यालय का नेतृत्व, परिसर में यहूदी-विरोधी घटनाओं से निपटने में विफल रहा। जिसके आधार पर सरकार मौजूदा अनुदानों को रोकने और पहले से दिए गए अनुदानों की वसूली की मांग कर रही है। यह मुकदमा मैसाचुसेट...

मार्च 21, 2026 1:11 अपराह्न

views 25

दक्षिण कोरिया में कारखाने में आग लगने से 10 की मौत

दक्षिण कोरिया में डेजॉन शहर में गाड़ियों के कलपुर्जे बनाने वाले कारखाने में आग लगने से दस लोगों की मौत हो गई। घटना में 59 लोगों के घायल होने की भी खबर है, जबकि चार लोग लापता हैं। दक्षिण कोरिया के गृह और सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पांच सौ से अधिक दमकल और पुलिस कर्मि...