हिमाचल प्रदेश

जुलाई 14, 2024 8:59 अपराह्न

views 14

श्रीखंड महादेव यात्रा के पहले जत्थे को आधार शिविर सिंहगाड़ से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया

धार्मिक कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा के पहले जत्थे को आज सुबह उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश द्वारा आधार शिविर सिंहगाड़ से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया । यात्रा के सफल आयोजन के लिए कुल्लू जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए है । 18,570 फुट की ऊंचाई पर स्थित  श्रीखंड महादेव त...

जुलाई 14, 2024 8:36 अपराह्न

views 12

लाहौल स्पीतिः बीएसएनएल के 4 जी नेटवर्क का काम जोरो से चल रहा है

जिला लाहौल स्पीति के स्पीति उपमंण्डल में नेटवर्क व संचार सुविधा न होने से इलाके के लोगो को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब इलाके में बी एस एन एल के 4 जी नेटवर्क का काम जोरो से चल रहा है। खासकर पिन घाटी के 2 पंचायत कुंगरी व संगनम पंचायत में संचार व इंटरनेट सुविधा अभी उपलब्ध नही होने से ...

जुलाई 13, 2024 8:18 अपराह्न

views 13

हिमाचल उपचुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा तो एक पर बीजेपी की जीत

हिमाचल की 3 विधानसभा सीटों पर हुए चुनावों में दो सीटों पर कांग्रेस ने बाजी मार ली है जबकि भाजपा को एक सीट पर जीत मिली है। देहरा विधानसभा सीट से सीएम सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 9399 वोटों से चुनाव जीतीं हैं। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को हराया। वहीं नालागढ़ में बावा हरदीप सिंह 8990 वोट ...

जुलाई 13, 2024 8:18 अपराह्न

views 17

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने प्रदेश में तीन विधानसभा उप चुनावों में से दो पर मिली शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने प्रदेश में तीन विधानसभा उप चुनावों में से दो पर मिली शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि इस जीत से साबित हो गया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस सरकार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े है।...

जुलाई 13, 2024 8:17 अपराह्न

views 12

जनता ने धनबल को हराया, जनबल की हुई जीत: मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुए उप-चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल करने पर भारी संख्या में जश्न मनाने ओक ओवर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जनता ने धनबल को हराया है और जनबल की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के ...

जुलाई 13, 2024 8:17 अपराह्न

views 15

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पिछले डेढ़ वर्ष से चल रही है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पिछले डेढ़ वर्ष से चल रही है। इस मध्य लोकसभा चुनाव हुए सरकार ने पूरी ताकत झोकी, करोड़ों रू व सरकारी मशीनरी लगाई, परन्तु भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के काम पर व भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से चारों लोकसभा सीटें जीती। ...

जुलाई 13, 2024 8:16 अपराह्न

views 12

प्रदेशहित के सरकार के हर फैंसले के साथ खड़ी हूँ: प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश की माली वित्तीय हालात के लिए पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज व 12 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां विरासत में मिली है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना सरकार को एक बड़ी चुनो...

जुलाई 13, 2024 8:14 अपराह्न

views 11

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा को 1571 मतों की बढ़त के साथ निर्वाचित घोषित किया गया है

शनिवार को यहां ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के परिसर में संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने चुनाव परिणाम घोषित किया।  भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा को कुल 27,041 मत मिले। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्म...

जुलाई 13, 2024 8:14 अपराह्न

views 15

तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों में दो कांग्रेस व एक भाजपा प्रत्याशी चुनाव जीता

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों में दो पर इण्डियन नेशनल कांग्रेस (कांग्रेस) व एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी...

जुलाई 13, 2024 8:13 अपराह्न

views 11

देहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने 9 हजार 399 मतों से जीत हासिल की

देहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की कमलेश ठाकुर ने 9 हजार 399 मतों से जीत हासिल की। उन्हें कुल 32 हजार 737 मत पड़े, इनमें 32 हजार 125 वोट ईवीएम तथा 612 वोट डाक मतपत्र के माध्यम से पड़े। भाजपा के होशियार सिंह 23 हजार 338 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इनमें 22 हजार 860 वोट ईवीएम तथा 478 वोट डाक मत...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला