चुनाव

अप्रैल 12, 2024 6:57 अपराह्न

views 62

महाराष्ट्र में वंचित बहुजन अघाड़ी-वीबीए ने लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की घोषणा की  

महाराष्ट्र में वंचित बहुजन अघाड़ी-वीबीए ने लोकसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की घोषणा की है। वीबीए की प्रदेश अध्यक्ष रेखा ठाकुर ने कल उम्मीदवारों के नाम जारी किये। पार्टी ने उत्तरी मुंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई और दक्षिण-मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया है।

अप्रैल 12, 2024 6:39 अपराह्न

views 64

निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वरिष्‍ठ और दिव्‍यांगजनों के लिए घर से मतदान की सुविधा शुरू की

निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए वरिष्‍ठ और दिव्‍यांगजनों के लिए घर से मतदान की सुविधा शुरू की है। इस पहल के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता और 40 प्रतिशत तक दिव्‍यांगता वाले व्‍यक्ति, घर से मतदान की सुविधा का विकल्‍प चुन सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि इस श्रेणी के मतदाताओं ने पह...

अप्रैल 10, 2024 1:53 अपराह्न

views 32

बिहारः औरंगाबाद में 19 अप्रैल को होगा मतदान, मैदान में है 9 उम्मीदवार

बिहार में औरंगाबाद चौथा संसदीय क्षेत्र है जहां गया, जमुई और नवादा के साथ ही 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा। इस लोकसभा क्षेत्र में औरंगाबाद और गया जिलों के तीन-तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। इस बार औरंगाबाद लोकसभा सीट पर नौ उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

अप्रैल 10, 2024 1:22 अपराह्न

views 26

नागालैंडः मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी भाजपा के स्‍टार-प्रचारक यानथुंगो पैटोन को कारण बताओ नोटिस जारी किया

नागालैंड के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए नागालैंड में भारतीय जनता पार्टी के स्‍टार प्रचारक यानथुंगो पैटोन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्‍हें यह नोटिस राष्‍ट्रवादी जनतांत्रिक प्रगतिशील दल एनडीपीपी का प्रतिनिधित्‍व कर रहे लोक जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्‍याशी डॉ. चुम्‍बेन...

अप्रैल 10, 2024 9:48 पूर्वाह्न

views 43

बिहार: राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में शामिल पार्टी के छह उम्‍मीदवार पहले ही गया, औरंगाबाद, जमुई, नवादा, बांका और पूर्णिया लोकसभा क्षेत्रों से नामांकन दाखिल कर चुके हैं। मंगलवार को जारी की गई आधिकारिक सूची में राजद के अध्यक्ष लाल...

अप्रैल 10, 2024 9:48 पूर्वाह्न

views 55

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तमिलनाडु दौरे का आज दूसरा दिन, वेल्लोर और मेट्टुपालयम में करेंगे जनसभाएं

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज तमिलनाडु के वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी गठबंधन की सहयोगी पार्टी पीएमके की धर्मपुरी से उम्‍मीदवार सौम्या अंबुमणि के समर्थन में प्रचार करेंगे। वह एक और सहयोगी दल के नेता ए. सी. शनमुगम के समर्थन में भी प्रचार करें...

अप्रैल 10, 2024 9:26 पूर्वाह्न

views 30

बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गया में जनसभा को संबोधित करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में गया के गुरारू में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वे आज दोपहर बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे जो औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बा...

अप्रैल 10, 2024 8:56 पूर्वाह्न

views 42

आंध्र प्रदेश: कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने विशाखापट्टनम सीट से पुलुसु सत्यनारायण रेड्डी तिरुपति लोकसभा सीट से डॉ. चिंता मोहन को मैदान में उतारा है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 और लोकसभा चुनाव के लिए छह उम्मीद...

अप्रैल 10, 2024 8:55 पूर्वाह्न

views 43

झारखंड: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।  झामुमो की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने महागठबंधन में हुए सीट बंटवारे के समझौते के तहत राजमहल सीट से विजय हांसदा और सिंहभूम सीट से जोबा मांझी के नाम की घोषणा की है।

अप्रैल 10, 2024 7:54 पूर्वाह्न

views 39

असम: लोकसभा चुनाव में अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए 40 लाख महिलाएं लेंगी शपथ

असम में लोकसभा चुनाव में अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में 40 लाख महिलाएं शपथ लेंगी। आकाशवाणी के एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि महिलाएं नैतिक मतदान को बढ़ावा देने में उनकी मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि अनधिकृत वस्तुओं की आवाजाही रोकने के लिए राज्य भर म...