चुनाव

मई 18, 2024 1:41 अपराह्न

views 35

मुम्बई: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री और वरिष्ठ  भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी पर चुनावी भाषण के जरिए लोगों को भड़काने का लगाया आरोप 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चुनावी भाषण के जरिए लोगों को भड़काने और समाज को बांटने का आरोप लगाया है। मुंबई में आईएनडीआईए गुट की तरफ से संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए श्री खरगे ने कहा कि महाराष्‍ट्र में महायुति सरकार विश्वासघात और षड्यंत्र के आधार पर बन...

मई 18, 2024 1:32 अपराह्न

views 22

झारखंड: पांचवें चरण का चुनाव प्रचार आज हो जाएगा समाप्त, तीन लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर होगा मतदान

झारखंड में पांचवें चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। इस चरण में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट पर चुनाव और गांडेय विधान सभा सीट पर उपचुनाव के लिये 20 मई को मतदान होगा। इस चरण के चुनाव में कुल 54 उम्मीदवार मैदान में हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य के दूरदराज के इलाकों में चुनाव सं...

मई 18, 2024 1:26 अपराह्न

views 20

लद्दाख: लोकसभा चुनाव 20 मई, जांस्कर सब डिवीजन के सभी 44 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल करनाल से रवाना

लद्दाख में 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जांस्कर सब डिवीजन के सभी 44 मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल आज करनाल से रवाना हो गए। जिला चुनाव अधिकारी श्रीकांत बाला साहेब सुसे, पुलिस अधीक्षक करगिल और अन्य अधिकारियों ने मतदान दल को रवाना किया। जिला चुनाव अधिकारी ने मीडिया को बताया कि फेमा, रालाकुन ...

मई 18, 2024 8:15 पूर्वाह्न

views 16

प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में करेंगे दो रैलियां 

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी आज हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में दो रैलियां करेंगे। वे अंबाला में दिन में लगभग पौने तीन बजे और सोनीपत के गोहाना में सायं करीब पौने पांच बजे रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए अंबाला और सोनीपत ...

मई 18, 2024 7:28 पूर्वाह्न

views 29

दिल्‍ली में चुनावी गतिविधियां हुई तेज, प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेन्‍द्र मोदी तथा वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्‍ली में शुरू करेंगे प्रचार

राजधानी दिल्‍ली में आज से चुनावी गतिविधियां तेज हो जाएंगी। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी तथा कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राहुल गांधी आज से दिल्‍ली में चुनावी प्रचार शुरू करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं। इन सभी सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने...

मई 18, 2024 7:24 पूर्वाह्न

views 15

पंजाब: राज्य की 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को सातवें चरण में होगा मतदान

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों के लिए सातवें और अंतिम चरण में पहली जून को वोट डाले जाएंगे। पर्चे वापस लेने के बाद अब कुल 328 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इन सीटों के लिए कुल  466 उम्मीदवारों ने 598 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 

मई 17, 2024 9:28 पूर्वाह्न

views 16

शेष चरणों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे राजनीतिक दल, आज मुंबई में वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे रैली 

मुख्य राजनीतिक दलों के नेता देशभर में एक के बाद एक धुंआधार रैली कर रहे हैं क्योंकि लोकसभा चुनावों के शेष चरणों के मतदान के लिए समय अब कम बचा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी महाराष्‍ट्र के मुंबई दक्षिण मध्‍य लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आज एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त कांग्रेस अध्यक्ष मल्ल...

मई 17, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 23

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन, आखिरी चरण में 57 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नाम वापस लेने का आज अंतिम दिन है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रद...

मई 16, 2024 1:11 अपराह्न

views 15

अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में अरविंद केजरीवाल ने कहा- संविधान बदलना और आरक्षण समाप्त करना भाजपा का उद्देश्य.

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला और कहा कि भगवा पार्टी कह रही है कि उन्हें इस चुनाव में 400 से अधिक लोकसभा सीटें चाहिए क्योंकि वे संविधान बदलना चाहते हैं और आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं। वे आज समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के स...

मई 16, 2024 12:53 अपराह्न

views 18

पंजाब: आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर से राज्य में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज अमृतसर से पंजाब में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वे शाम 6 बजे अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ रोड शो करेंगे। वे स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने भी जायेंगे।