चुनाव

मई 19, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 14

झारखंड: प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी जमशेदपुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी आज झारखंड के जमशेदपुर में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के विद्युत वरण महतो और झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थन वाले आई.एन.डी.आई. गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती से है जो बहरागोड़ा के मौजूदा विधायक हैं। श्री मह...

मई 19, 2024 8:23 पूर्वाह्न

views 15

मतदाताओं को प्रलोभन देकर प्रभावित करने की कोशिशों पर चुनाव आयोग की कड़ी नजर, अब तक बड़ी मात्रा में रुपये और नशीले पदार्थ किए जा चुके हैं जब्त

लोकसभा चुनाव में धनबल और प्रलोभन को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग के प्रयासों के कारण 8 हजार 889 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। नशीले पदार्थों पर कड़ी निगरानी के कारण जब्ती में लगातार वृद्धि हो रही है। अब तक 3 हजार 958 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं। चुनाव प्रचार तेज होने ...

मई 19, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 23

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 889 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन-क्षेत्र में दोबारा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवार भी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, छठे चरण के लिए 58 निर्वाचन-क्षेत्रों में 1 हजार 978 पर्चे भरे गए थे। ...

मई 19, 2024 8:18 पूर्वाह्न

views 42

महाराष्‍ट्र: पांचवें चरण में राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर होगा चुनाव, मतदान केंद्रों पर की गई है कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

महाराष्‍ट्र में 13 संसदीय निर्वाचन-क्षेत्रों में मतदान के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। इनमें धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे और मुम्‍बई के छह निर्वाचन-क्षेत्र शामिल हैं। इन निर्वाचन-क्षेत्रों में कुल 264 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के लिए 24 हजार 579 केन्‍द्र बनाए गए हैं और किस...

मई 19, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 19

पंजाब: सभी लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्रों में प्रचार की गति धीमी, लगातार बढ़ती गर्मी के कारण उम्मीदवारों को प्रचार में करना पड़ रहा है परेशानी का सामना

पंजाब में, सभी लोकसभा निर्वाचन-क्षेत्रों में प्रचार की गति धीमी है। राज्य में लोकसभा की सभी 13 सीट के लिए सातवें और अंतिम चरण में, पहली जून को होना है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण उम्मीदवारों को प्रचार में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि अब तक 4 चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है।

मई 19, 2024 8:10 पूर्वाह्न

views 17

उत्तर प्रदेश: गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह की प्रयागराज और जौनपुर में चुनावी सभाएं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रयागराज जिले में करेंगे संयुक्त रैली

गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज उत्तरप्रदेश में प्रयागराज और जौनपुर ज़िलों में चुनाव सभाएं करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़ और प्रयागराज ज़िलों में रैली करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उत्तर प्रदेश के गाजीपुर और बलिया में च...

मई 19, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 17

पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री और भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल में तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी कल पश्चिम बंगाल में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे पुरुलिया में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में दोपहर साढ़े बारह बजे प्रचार करेंगे। बाद में श्री मोदी बांकुरा जिले के विष्णुपुर और मेदिनीपुर के खड़गपुर में भी रैली करेंगे। गौरतलब है कि अ...

मई 18, 2024 2:05 अपराह्न

views 21

जम्‍मू-कश्मीर की बारामूला-कुपवाड़ा लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में बीस मई को होगा  मतदान 

जम्मू-कश्मीर की बारामूला-कुपवाड़ा लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में बीस मई को मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर में 26 हजार पंजीकृत कश्‍मीरी पंडित मतदाताओं में से 18 हजार से अधिक पात्र मतदाता हैं। प्रवासी मतदाताओं के लिए 29 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 24 केन्‍द्र जम्मू में, चार दिल्‍ली में और एक उधमपुर में स...

मई 18, 2024 2:04 अपराह्न

views 14

ओडिशा: पांचवें चरण में राज्य की पांच लोकसभा और 35 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

ओडिशा में पांचवें चरण के चुनाव प्रचार आज समाप्त हो जाएगा।  इस चरण में बारगढ़, सुंदरगढ़, बलांगीर, कंधमाल और अस्का संसदीय सीटों और उनके अंतर्गत आने वाली 35 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 9 हजार 162 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों का पहुंचना शुरू हो गया है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस...

मई 18, 2024 2:02 अपराह्न

views 20

उत्तर प्रदेश: चुनावी रैली में केंद्रीय रक्षा मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा- भाजपा ने जनता को गुमराह करके कभी राजनीति नहीं की 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि विश्वभर के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और वित्तीय कंपनियों ने मोदी सरकार की इस पहल को स्वीकार किया है, जिसके माध्यम से पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में मदद मिली है। श्री सिंह आज उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भाजपा...