चुनाव

मई 19, 2024 8:39 अपराह्न

views 13

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण के लिए प्रचार चरम पर

  उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण के लिए प्रचार चरम पर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज प्रयागराज के फूलपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आईएनडीआई गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में ...

मई 19, 2024 7:41 अपराह्न

views 15

लोकसभा चुनाव के शेष दो चरणों के लिए प्रचार जोरों पर है

लोकसभा चुनाव के शेष दो चरणों के लिए प्रचार जोरों पर है। छठे चरण का  मतदान इस महीने की 25 तारीख को होगा। सातवें और अंतिम चरण के लिए अगले महीने की पहली तारीख को वोट डाले जायेंगे।   प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई रैलियां की। पश्चिम बंगाल के पु...

मई 19, 2024 6:00 अपराह्न

views 17

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय की “संकल्प पत्र पहल” ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है

  चुनाव में भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय की “संकल्प पत्र पहल” ने दिल्ली नगर निगम - एमसीडी और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद -एनडीएमसी सहित दिल्ली के सरकारी स्कूलों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब तक लगभग 16 लाख संकल्प पत्र माता-पिता के हस्ताक्षर ...

मई 19, 2024 5:59 अपराह्न

views 12

राजधानी दिल्‍ली में 25 मई शनिवार को होने वाले मतदान के लिए दिल्‍ली मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है

  राजधानी दिल्‍ली में 25 मई शनिवार को होने वाले मतदान के लिए दिल्‍ली मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मतदाता जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में आज पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्पोर्ट कॉम्पलेक्स शिवाजी कॉलेज राजा गार्डन में एक शाम मतदान के नाम कार्यक्रम का आयोजन ...

मई 19, 2024 5:53 अपराह्न

views 26

लद्दाख में जिला चुनाव अधिकारी और करगिल पुलिस ने पुष्टि की है कि लद्दाख संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में निष्‍पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्‍चित करने के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध किए गए हैं

  निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार दो सौ 79 मतदान केन्‍द्रों में से 118 केन्‍द्रों को संवेदनशील केन्‍द्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इन मतदान केन्‍द्रों पर व्‍यापक प्रबंध किए गए हैं।   सभी संवेदनशील मतदान केन्‍द्रों सहित कुल 140 मतदान केन्‍द्रों पर मतदान प्रक्रिया की निग...

मई 19, 2024 5:35 अपराह्न

views 18

आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन की शिकायतों का सीधे निपटारा करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल ऐप प्रभावशाली साबित हो रहा है- हरियाणा के मुख्‍य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल

  हरियाणा के मुख्‍य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता के उल्‍लंघन की शिकायतों का सीधे निपटारा करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल ऐप प्रभावशाली साबित हो रहा है।   श्री अग्रवाल ने कहा कि इस मामले में विशेष रूप से हरियाणा के मतदाता संवेदनशील हैं। उन्‍होंने आचार स...

मई 19, 2024 5:08 अपराह्न

views 16

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कल छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा

  लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कल छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चरण में उत्तरप्रदेश की 14, महाराष्ट्र 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा तथा बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन,  जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक- एक सीट पर वोट डाले जायेंगे। मतदान सवे...

मई 19, 2024 1:54 अपराह्न

views 15

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कई मंत्रियों सहित 695 उम्मीदवार मैदान में, वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की किस्मत का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में, कल के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा और बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ...

मई 19, 2024 1:49 अपराह्न

views 20

जम्मू-कश्मीर: चुनावों में अधिकाधिक भागीदारी के लिए चुनाव अधिकारियों उठाया अभूतपूर्व कदम, पुंछ जिले के 1100 मतदाताओं को घर से ही वोट डालने का दिया विकल्प

जम्मू-कश्मीर में चुनावों में अधिकाधिक भागीदारी के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए चुनाव अधिकारियों ने सीमावर्ती पुंछ जिले के 1100 मतदाताओं को घर से ही वोट डालने का विकल्प दिया है। इसके लिए पूरे जिले में 105 विशेष टीमें तैनात की गई हैं। जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक पुंछ के मतदाताओं ने ही घर से मतदान का ...

मई 19, 2024 12:24 अपराह्न

views 18

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में, कल छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा। इनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार और ओडिशा की 5-5, झारखंड की 3 तथा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट शामिल हैं। इस चरण में कई मंत्रियों और सांसदों सहित 695 उम्मीद...