चुनाव

मई 22, 2024 6:40 अपराह्न

views 17

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने जनसंपर्क अभियान चलाया

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कल जमशेदपुर के कई इलाकों में  जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से 25 मई को भाजपा प्रत्याशी विधुतवरण महतो के पक्ष में वोट करने की अपील की।

मई 22, 2024 2:01 अपराह्न

views 22

झारखंड: शेष दो चरणों के लिए चुनाव प्रचार तेज, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गोड्डा और रांची में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगी

झारखंड में एन.डी.ए और आई.एन.डी.आई गठबंधन के नेताओं ने राज्‍य में शेष दो चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में सभी दलों के स्‍टार प्रचारक ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राज्‍य में रहे...

मई 22, 2024 1:57 अपराह्न

views 24

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने बस्ती जिले में रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के वोट...

मई 22, 2024 1:50 अपराह्न

views 19

भाजपा ने स्‍वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार मामले में खामोशी पर की आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सदस्य स्‍वाति मालीवाल के साथ दुर्व्यवहार के आरोप के बारे में खामोशी पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। गोवा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता प्रमोद सावंत ने संवाददाताओं से बातचीत में इस मुद्दे पर केजरीवाल की चुप्पी पर सव...

मई 22, 2024 12:12 अपराह्न

views 21

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा- भाजपा के लिए 2019 के चुनावों के परिणाम को दोहराना असंभव

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के भाजपा के दावे को पूरी तरह काल्पनिक बताया है। उन्‍होंने आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को बताया कि भाजपा के लिए 2019 के चुनावों के परिणाम को दोहराना असंभव होगा। उन्‍होंने दावा किया कि भाजपा के मजबूत गढ़ में कम मतदान हुआ है। श्री थरूर ने यह दाव...

मई 22, 2024 12:03 अपराह्न

views 26

ओडिशा: चर्चा में है ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट, भाजपा नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा बीजू जनता दल के नेता प्रणब प्रकाश दास हैं चुनाव मैदान में

ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा बीजू जनता दल के संगठन महासचिव प्रणब प्रकाश दास चुनाव मैदान में हैं। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने बाहरी उम्मीदवार, प्रणब प्रकाश दास को चुनाव मैदान में उतारकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। राज...

मई 22, 2024 10:47 पूर्वाह्न

views 21

दिल्‍ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे वोट

दिल्‍ली से लोकसभा की सभी सात सीटों पर छठे चरण के अंतर्गत 25 मई को वोट डाले जाएंगे। यह निर्वाचन क्षेत्र हैं- नई दिल्‍ली, चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्‍ली, उत्तर पश्चिम दिल्‍ली, पूर्वी दिल्‍ली, पश्चिमी दिल्‍ली तथा दक्षिण दिल्‍ली। गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 2019 ...

मई 22, 2024 8:25 पूर्वाह्न

views 27

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की बस्ती और श्रावस्ती में रैली, सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ में करेंगे जनसभा

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे और सातवें चरण के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी बस्ती और श्रावस्ती संसदीय क्षेत्रों में रैलियां करेंगे। भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर, बस्ती, ...

मई 21, 2024 2:13 अपराह्न

views 13

पंजाब में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बरार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

आम आदमी पार्टी के पंजाब के पूर्व विधायक जगबीर सिंह बरार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्‍हें आज नई दिल्‍ली के पार्टी मुख्‍यालय में भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव तरूण चुघ की उपस्थिति में पार्टी में शामिल किया गया।

मई 21, 2024 2:10 अपराह्न

views 24

दिल्‍ली में चुनाव प्रचार चरम पर, मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं सभी दलों के नेता

दिल्‍ली की सभी लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। राष्‍ट्रीय राजधानी में शनिवार को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज चांदनी चौक और पालम में...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला