चुनाव

जून 1, 2024 8:50 अपराह्न

views 24

सिक्किम में 32 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना कल सुबह छह बजे शुरू होगी

सिक्किम में 32 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना कल सुबह छह बजे शुरू होगी। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। छह जिला मुख्‍यालयों- गंगतोक, ग्‍यालसिंग, मंगन, नामची, सोरेन और पैक्‍योंग के छह मतगणना केन्‍द्रों पर वोटों की गिनती होगी।  सिक्किम की अपर मुख्‍य चुनाव अधिकारी पेमा ल्‍हाडेन ने आकाशवाण...

जून 1, 2024 8:49 अपराह्न

views 17

हिमाचल प्रदेश में आज चार संसदीय सीटों के लिए 67 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया

हिमाचल प्रदेश में आज चार संसदीय सीटों के लिए 67 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य प्रतिस्पर्धा भाजपा और कांग्रेस के बीच थी ।  दोनों पार्टियाँ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जिससे चुनाव बहुत कड़ा और कांटे का हो गया है। 

जून 1, 2024 8:30 अपराह्न

views 17

ओडिसा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीटों के लिए मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर आज शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

ओडिसा में लोकसभा की छह और विधानसभा की 42 सीटो के लिए मतदान कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर आज शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। लगभग 63 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। मयूरभंज, बालेश्‍वर, भद्रक, जाजपुर, जगतसिंहपुर और केन्‍द्रपाडा लोकसभा सीटो के लिए वोट डाले गए। अधिकांश संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मुख्‍...

जून 1, 2024 8:27 अपराह्न

views 20

उत्‍तर प्रदेश के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सातवें और अंतिम चरण में मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

उत्‍तर प्रदेश के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सातवें और अंतिम चरण में मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। आज सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ है। 

जून 1, 2024 7:46 अपराह्न

views 15

झारखंड के तीन निर्वाचन क्षेत्रों दुमका, गोड्डा और राजमहल में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न

झारखंड के तीन निर्वाचन क्षेत्रों दुमका, गोड्डा और राजमहल में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया। मुख्‍य चुनाव अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि आज के चुनाव में 67 दशमलव नौ-पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। झारखंड में मतदान शाम 5 बजे सम्‍पन्‍न हो गया। कुछ मतदान केन्‍द्रों ...

जून 1, 2024 7:41 अपराह्न

views 17

लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा 370 से अधिक सीटें जीतेगी और एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटों पर विजयी होगा- भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने विश्वास जताया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा 370 से अधिक सीटें जीतेगी और एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटों पर विजयी होगा। उन्होंने मीडिया से आज बातचीत में कहा है कि देश की जनता इस चुनाव में तुष्टिकरण, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार पर आधारित राजनीति को खारिज कर देगी और सशक...

जून 1, 2024 7:39 अपराह्न

views 15

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सात लोकसभा सीटों के लिए चार जून को होने वाली मतों की गिनती के लिए सात मतगणना केंद्र

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सात लोकसभा सीटों के लिए चार जून को होने वाली मतों की गिनती के लिए सात मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के मतों की गिनती भारत नगर के एक स्‍कूल में होगी। वहीं, उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा सीट की मतगणना, नंदनगरी स्थित आईटीआई संस्‍थान में की जाएगी। पूर...

जून 1, 2024 7:38 अपराह्न

views 17

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में चार जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर, जिला निवार्चन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मतगणना की प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा लिया। इस बैठक में श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश...

जून 1, 2024 6:11 अपराह्न

views 16

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शाम पांच बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है।

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शाम पांच बजे तक 58 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। पश्चिम बंगाल में लगभग 70 प्रतिशत, झारखंड में लगभग 68 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में लगभग 67 प्रतिशत, चंडीगढ में लगभग 63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ओडिसा में 62 प्रतिशत से अधिक, पंजाब में 55 प्रतिशत से अधिक, उत्...

जून 1, 2024 5:34 अपराह्न

views 19

पश्चिम बंगाल में आज नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान सत्तारूढ़ तथा विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें

पश्चिम बंगाल में आज नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी, हिंसा, मतदाताओं को डराने-धमकाने की घटनाएं और सत्तारूढ़ तथा विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। जादवपुर निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत भांगर में हिंसक स्थिति से निपटने के दौरान एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। उनका इला...