चुनाव

जून 3, 2024 9:17 अपराह्न

views 19

ओडिसा विधानसभा आज भंग कर दी गई

ओडिसा विधानसभा आज भंग कर दी गई। राज्‍यपाल रघुवर दास ने मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक की अध्‍यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में की गई सिफारिश के बाद विधानसभा भंग कर दी। ओडिसा सरकार के संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

जून 3, 2024 9:16 अपराह्न

views 19

हरियाणा पुलिस ने लोकसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए

हरियाणा पुलिस ने लोकसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना के लिए कड़े सुरक्षा उपाय लागू किए हैं। 91 मतगणना केंद्रों के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना केंद्रों पर दस हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर पुलिसकर...

जून 3, 2024 9:14 अपराह्न

views 17

ओडिसा में लोकसभा की सभी 21 सीटें और विधानसभा की 147 सीटों की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई

ओडिसा में लोकसभा की सभी 21 सीटें और विधानसभा की 147 सीटों की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग ने राज्य के सभी केंद्रों पर मतगणना की सुचारू और सुरक्षित प्रक्रियाएं सुनिश्चित की हैं। इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन-ईवीएम और वीवीपैट की त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था है। इसके लिए 69 स्ट्रांग...

जून 3, 2024 2:05 अपराह्न

views 21

भारत के लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने भाग लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि भारत के लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने भाग लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि यह सभी जी7 देशों - अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा के मतदाताओं की...

जून 3, 2024 1:37 अपराह्न

views 15

ओडिशा में 21 लोकसभा और 147 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कल होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी

ओडिशा में 21 लोकसभा और 147 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कल होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य में 168 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। 69 स्‍ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच ईवीएम और वीवीपैट को रखा गया है। इन स्‍ट्रांग रूम में सीसीटीवी लगाए गए हैं तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल...

जून 3, 2024 1:21 अपराह्न

views 17

लोकसभा चुनावों के नतीजे एग्जिट पोल के बिल्कुल उलट होंगे: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनावों के नतीजे एग्जिट पोल के मुकाबले बिल्कुल उलट होंगे। नई दिल्‍ली में मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की जीत का अनुमान जताया गया है। इससे पहले श्रीमती गांधी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख...

जून 3, 2024 11:00 पूर्वाह्न

views 33

कर्नाटक में विधान परिषद की छह रिक्त सीटों के लिए मतदान जारी, शाम चार बजे तक डाले जाएंगे वोट

कर्नाटक में विधान परिषद की छह रिक्त सीटों के लिए तीन स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हो रहे हैं। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे खत्म होगा। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल तीन लाख 63 हजार मतदाता हैं और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 70 हजार 260 मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने ...

जून 3, 2024 9:13 पूर्वाह्न

views 24

बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए कल होगी मतगणना, सभी तैयारियां पूरी

बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों पर कल होने वाली मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। 39 महिला उम्मीदवारों सहित 497 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला कल होगा। प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आरके सिंह, नित्यानंद राय, राधा मोहन स...

जून 3, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 22

उत्तर प्रदेश में मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम, 81 केंद्रों पर कल होगी वोटों की गिनती

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। मतगणना कल सुबह आठ बजे शुरू होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि वोटों की गिनती 75 जिलों के 81 केंद्रों पर होगी। श्री रिणवा ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए निर्वाचन आयोग ने 179...

जून 3, 2024 7:55 पूर्वाह्न

views 18

झारखंड में मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम, 14 मतगणना केंद्रों पर कल सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना

झारखंड में मतगणना के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के. रवि कुमार ने आकाशवाणी को बताया कि राज्य में 14 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और पहला रुझान साढ़े नौ बजे तक आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 14 संसदीय क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती शाम 4 ब...