चुनाव

जून 5, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 23

उत्तर प्रदेश: 37 लोकसभा सीटें जीतकर राज्य में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बनी सपा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) 37 लोकसभा सीटें जीतकर राज्य में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी बन गई है। कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर आईएनडीआई गठबंधन ने राज्य में 43 सीटों पर जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी 33 सीट पर जीत हासिल कर पाई। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव...

जून 5, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 105

तेलंगाना में भाजपा ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जीतीं आठ लोकसभा सीटें

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन कर लोकसभा सांसदों की संख्या चार से दोगुनी कर आठ कर ली है। राज्य में पार्टी के सांसदों की यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है। वहीं कांग्रेस के हिस्‍से में हर्ष और निराशा दोनों आई। कांग्रेस ने वर्ष 2019 में जीती तीन सीटों के मुकाबले इस बार आठ सीटों पर जीत...

जून 5, 2024 8:03 पूर्वाह्न

views 21

सरकार बनाने की रणनीति तय करने के लिए आज दिल्ली में होगी एनडीए की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने हेतु भविष्य की रणनीति तय करने के लिए राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज दिल्ली में बैठक होगी। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने मीडिया से कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी के प्रदर्शन के ...

जून 5, 2024 1:18 अपराह्न

views 1.5K

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 292 सीटें जीतकर हासिल किया बहुमत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 292 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। सभी 543 लोकसभा सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा ने अकेले 240 सीटें जीती हैं। तेलुगु देशम पार्टी को 16 और जनता दल यूनाइटेड को 12 सीटें मिली हैं। आई.एन.डी.आई.ए. गठबं...

जून 5, 2024 7:50 पूर्वाह्न

views 18

कई देशों के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी

विश्‍व के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी को बधाई दी है। इटली, मॉरीशस, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए ...

जून 5, 2024 7:33 पूर्वाह्न

views 18

मध्य प्रदेश: भाजपा ने जीतीं सभी 29 सीटें, कांग्रेस का ‘हाथ’ रहा खाली

मध्‍य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 29 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस राज्‍य में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

जून 5, 2024 7:32 पूर्वाह्न

views 12

मेघालय की दो लोकसभा सीटों के नतीजे घोषित, एक सीट पर वीओटीपीपी और एक पर कांग्रेस की जीत

मेघालय की दो लोकसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं। वॉयस ऑफ द पीपुल पार्टी (वीओटीपीपी) के उम्मीदवार रिक्‍की एंडरिव्‍यू जे. सिंहकोन ने शिलांग सीट जबकि कांग्रेस के सालेंग संगमा ने तुरा सीट पर विजय प्राप्त की है।

जून 4, 2024 1:49 अपराह्न

views 18

बिहार: रुझानों में एनडीए 34 सीटों पर आगे, आईएनडीआईए को 6 सीटों पर बढ़त

  बिहार में सभी 40 सीटों के रुझान मिल गए हैं। एन.डी.ए. 34 और आई.एन.डी.आई.ए. 6 सीटों पर आगे है।     अलग-अलग दलों की स्थिति इस प्रकार है- भारतीय जनता पार्टी 13, जनता दल यू. 15, एल.जे.पी.आर.वी. 5 और एच.ए.एम.एस. एक सीट पर आगे है। आर.जे.डी. 3, सी.पी.आई.एम.एल. 2 और कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

जून 4, 2024 1:40 अपराह्न

views 13

आईएनडीआई गठबंधन अधिक सीटें जीतेगा और लोकसभा चुनाव में विजयी होगा: कांग्रेस नेता रागिनी नायक

  कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा है कि आई.एन.डी.आई गठबंधन अधिक सीटें जीतेगा और लोकसभा चुनाव में विजयी रहेगा। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उन्होंने कहा कि एनडीए, सरकार बनाने के लिए जरूरी 272 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगा। 

जून 4, 2024 1:36 अपराह्न

views 14

भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सत्ता में बना रहेगा: भाजपा महासचिव तरुण चुघ

  भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सत्ता में बना रहेगा। नई दिल्‍ली में आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी मतगणना के कुछ ही राउंड हुए हैं, मतगणना पूरी होने पर भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से विजयी रहेगी।