चुनाव

नवम्बर 25, 2024 4:05 अपराह्न

views 30

भाजपा, शिवसेना और एनसीपी मिलजुल कर निकालेंगे समाधानः प्रफुल्‍ल पटेल

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- एनसीपी नेता प्रफुल्‍ल पटेल ने कहा है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और एनसीपी ने एकजुट होकर काम किया और इन तीनो दलों को कामयाबी मिली। उन्‍होंने कहा कि इन दलों में किसी प्रकार के विवाद का प्रश्‍न ही नही उठता। संसद के बाहर संवाददाताओं से बात...

नवम्बर 23, 2024 1:22 अपराह्न

views 76

पंजाब विधानसभा उपचुनाव: बरनाला सीट पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लन ने जीत हासिल की

पंजाब की बरनाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कुलदीप सिंह ढिल्लन ने जीत हासिल की है। अन्य तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। कुलदीप सिंह को कुल 28,254 वोट मिले हैं। उन्होंने आप उम्मीदवार हरिंदर सिंह को दो हज़ार 157 वोटों से परास्त किया है।

नवम्बर 23, 2024 12:52 अपराह्न

views 81

विधानसभा उपचुनाव: पश्चिम बंगाल की सिताई सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की

पश्चिम बंगाल की सिताई सीट पर तृणमूल कांग्रेस से जीत हासिल कर ली है। टीएमसी की संगीता रॉय ने एक लाख 30 हजार, 636 वोटों से जीत हासिल की है। भाजपा के दीपक कुमार राय को कुल 35 हजार 348 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। पांच अन्य सीटों पर भी तृणमूल कांग्रेस ही बढ़त बनाए हुए है।

नवम्बर 23, 2024 9:58 पूर्वाह्न

views 15

उत्तराखंड में जलापूर्ति से वंचित क्षेत्रों में एक माह के अंदर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

उत्तराखंड के जिन स्थानों में अब तक जलापूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकी है, उन स्थानों में पानी की व्यवस्था के लिए अगले एक महीने में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिवालय में 'जल जीवन मिशन' के कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अध...

नवम्बर 23, 2024 8:37 पूर्वाह्न

views 77

13 राज्यों की 46 विधानसभा सीट और दो लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतगणना शुरू

  13 राज्यों की 46 विधानसभा सीट और दो लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है। लोकसभा सीट में केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ शामिल हैं।       जबकि उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीट, राजस्थान की सात, पश्चिम बंगाल की छह, असम की पांच, बिहार और पंजाब की चार-चार, कर्नाटक की तीन, मध्य ...

नवम्बर 22, 2024 9:25 अपराह्न

views 33

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी महासचिव बी एल संतोष, विनोद तावड़े, अरुण सिंह और दुष्यंत गौतम शामिल हुए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष औ...

नवम्बर 22, 2024 8:23 अपराह्न

views 19

उत्तर प्रदेश में कल कड़ी सुरक्षा के बीच 9 विधानसभा सीटों के लिए होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश में कल कड़ी सुरक्षा के बीच 9 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना होगी। 20 नवंबर को राज्‍य की कटेहरी, करहल, मीरापुर, कुंदरकी, फूलपुर, सीसामऊ, गाजियाबाद, मझवां और खैर विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। ग्‍यारह महिला समेत 90 उम्मीदवारों के राजनैतिक भाग्‍य का फैसला कल होगा। किसी भी अप्रिय घटना से निप...

नवम्बर 22, 2024 8:16 अपराह्न

views 21

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना कल

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गणना कल होगी। निर्वाचन आयोग ने सभी 81 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतगणना कराने के लिए व्‍यापक प्रबंध किये हैं। प्रत्‍येक मतगणना केन्‍द्र पर त्रिस्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के रविकुमार ने कहा कि राज्‍य के जिला मुख्‍यालयों में ...

नवम्बर 22, 2024 4:42 अपराह्न

views 20

असम में पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों की मतगणना कल

असम में पांच विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों की मतगणना कल होगी। उपचुनावों में कुल 34 उम्मीदवार मैदान में थे। वोटों की गिनती सुचारू रूप से करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मतगणना के लिए तीन सौ 50 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है।

नवम्बर 20, 2024 2:17 अपराह्न

views 30

महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक औसतन 32.18 प्रतिशत मतदान हुआ

  महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक औसतन 32.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज़्यादा मतदान गढ़चिरौली जिले में हुआ है, जहाँ 50 दशमलव आठ नौ प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि जलगाँव जिले में सबसे कम 27 दशमलव आठ आठ प्रतिशत मतदान हुआ है। महाराष्ट्र में नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव भी हो रहा है। नांदेड़ लोकस...