छत्तीसगढ

सितम्बर 7, 2023 7:59 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 7:59 अपराह्न

views 13

छत्तीसगढ़: 3 दिवसीय विश्व संगीति कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिरपुर में 3 दिवसीय विश्व संगीति कार्यक्रम का आज शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि राज्य सरकार ने सिरपुर के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि की व्यवस्था की है। कार्यक्रम में देश-विदेश के अतिथि और वक्ता भी पहुंचे हैं। 

सितम्बर 7, 2023 7:57 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 7:57 अपराह्न

views 8

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक 8 सितंबर को गुवाहाटी में होगी आयोजित

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 8 सितंबर को गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महामंत्री चंपादेवी विभा अवस्थी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम मीनल चैबे भी शामिल होंगी। बैठक में आगामी कार्य योजना और इस वर्ष होने वाले ...

सितम्बर 7, 2023 7:55 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 7:55 अपराह्न

views 15

छत्तीसगढ़: 8 सितंबर को ‘‘भरोसे का सम्मेलन’’ का आयोजन होगा

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ठेकवा गांव में 8 सितंबर को ‘‘भरोसे का सम्मेलन’’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इस अवसर पर राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी औरं खैरागढ़-छुईखदान...

सितम्बर 7, 2023 7:52 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 7:52 अपराह्न

views 12

रायपुर में 1 दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी, जिला सलाहकार, परामर्शदाता और सामाजिक कार्यकर्ता&nb...

सितम्बर 7, 2023 7:50 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 7:50 अपराह्न

views 21

23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के मिनी स्टेडियम में हुई शुरू

23वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आज से छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के मिनी स्टेडियम में शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता में 4 खेलों -हैंडबाॅल, खो-खो, व्हालीबाॅल और कबड्डी को शामिल किया गया है। 10 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा जोन से करीब 700 ख...

सितम्बर 7, 2023 7:48 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 7:48 अपराह्न

views 10

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। दोनों ही स्तरों पर विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले में ’बाकी काम ला छोड़ देबो, बेमेतरा वासी वोट देबो, बेमेतरा के एके पहचान शत-प्रतिशत होही मतदान’ के थीम पर हस्ता...

सितम्बर 7, 2023 7:46 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 7:46 अपराह्न

views 11

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दिखी धूम

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, जन्माष्टमी आज छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली जा रही है। वहीं, कई जगहों पर पालकी यात्रा भी निकाली जा रही है। इस मौके पर प्रदेश के कृष्ण मंदिरों में जन्मोत्सव के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। मंद...

सितम्बर 7, 2023 7:29 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 7:29 अपराह्न

views 8

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में केंद्रीय पूल में चावल खरीदी का लक्ष्य 86 लाख 50 हजार मीटरिक टन यथावत् रखने का अनुरोध किया है। साथ ही परिणामी चावल की पैकेजिंग के लिए 3 लाख 56 ...

सितम्बर 7, 2023 7:27 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 7:27 अपराह्न

views 8

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 29 लाख से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही 39 हजार से अधिक स्कूलों, साढ़े सैंतीस हज...

सितम्बर 7, 2023 7:22 अपराह्न सितम्बर 7, 2023 7:22 अपराह्न

views 6

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों ने 1 माओवादी स्मारक को किया ध्वस्त

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने 1 माओवादी स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में डीआरजी, बस्तर फाईटर, जिला पुलिस बल और आईटीबीपी का संयुक्त दल तलाशी अभियान पर निकला था। इस दौरान किलम गांव में बने 1 माओवादी स्मारक को सुरक्षा बलों ने तोड़कर ...