छत्तीसगढ

सितम्बर 14, 2023 9:09 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:09 अपराह्न

views 6

भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा का रथ कल शुक्रवार को जशपुर से होगा रवाना

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी परिवर्तन यात्रा का रथ कल छत्तीसगढ़ के जशपुर से रवाना होगा। मां रानी खुड़िया देवी की पूजा-अर्चना के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा इस रथ को हरी झंडी दिखाएंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। वहीं, पूर्व सांसद रामविचार नेताम...

सितम्बर 14, 2023 9:07 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:07 अपराह्न

views 6

बस्तर ग्राम बोरपदर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना के 9 वर्ष पर विशेष प्रचार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

केंद्रीय संचार ब्यूरो के जगदलपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के ग्राम बोरपदर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना के 9 वर्ष पर विशेष प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुष्मान भारत योजना के साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मिट्टी परीक्षण, प्रधानमंत्री सुरक्षा...

सितम्बर 14, 2023 9:04 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:04 अपराह्न

views 7

महासमुंद जिले में आयोजित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन आज चित्रकला, रंगोली सहित अनेक प्रतियोगिताएं हुईं

केंद्रीय संचार ब्यूरो की रायपुर इकाई द्वारा छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा में आयोजित मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी के दूसरे दिन आज चित्रकला, रंगोली सहित अनेक प्रतियोगिताएं हुईं। चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 44 बच्चों ने भाग लिया। वहीं, ‘‘सही पोषण-देश रोशन’’ विषय पर प्रतिभागियों ...

सितम्बर 14, 2023 9:02 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 9:02 अपराह्न

views 10

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को हिंदी दिवस पर दी बधाई और शुभकामनाएं

देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि हिंदी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना...

सितम्बर 14, 2023 8:57 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 8:57 अपराह्न

views 6

प्रदेश के अनेक जिलों में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ी

छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ गई है। रायपुर सहित अनेक जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से प्रदेश में एक बार फिर नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। मुंगेली में कल से हो रही बारिश के कारण कई गांवों में आवागमन बाधित हो गया है। राजनांदगांव में मौसम विभाग ...

सितम्बर 14, 2023 8:55 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 8:55 अपराह्न

views 7

लोकपर्व पोला आज प्रदेशभर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया

छत्तीसगढ़ का लोकपर्व पोला आज प्रदेशभर में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर किसानों ने अच्छी फसल की कामना के साथ हल और अपने बैलों की पूजा-अर्चना की। पोला त्यौहार, कृषि संस्कृति में पशुधन के महत्व को दर्शाने वाला पर्व है। आज बच्चों ने मिट्टी से बने बैल और अन्य खिलौनों का आनंद उठाया। र...

सितम्बर 14, 2023 8:47 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 8:47 अपराह्न

views 7

नारायणपुर जिले को जल जीवन सर्वेक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिला नारायणपुर को जल जीवन सर्वेक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने सम्मानित किया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन सर्वेक्षण 1 अक्टूबर 2022 से 30 जून 2023 तक कराया गया। इसमें आकांक्षी जिलों के अंतर्गत नारायणपुर जिले का कार्य उत्कृष्ट पाया गया। ...

सितम्बर 14, 2023 8:43 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 8:43 अपराह्न

views 10

छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन की प्रदेश स्तरीय हड़ताल खत्म

बीते 21 अगस्त से जारी छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन की प्रदेश स्तरीय हड़ताल समाप्त हो गई है। फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने कल 13 सितंबर को रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी और उन्हें अपनी पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूतिप...

सितम्बर 14, 2023 8:41 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 8:41 अपराह्न

views 6

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से मान्यता मिली

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से मान्यता मिल गई है। इस संस्थान से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी नौकरी पाने और संस्कृत के क्षेत्र में आगे पढ़ाई करने का अवसर मिल सकेगा। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा न...

सितम्बर 14, 2023 8:39 अपराह्न सितम्बर 14, 2023 8:39 अपराह्न

views 10

प्रदेश के सभी स्कूलों में देश की आजादी में अपना अहम योगदान देने वाली हस्तियों और सेना के वीर जवानों की गाथाओं पर आधारित कार्यक्रमों का होगा आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में देश की आजादी में अपना अहम योगदान देनी वाली हस्तियों और सेना के वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों की गाथाओं पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वीरगाथा प्रोजेक्ट-तीन के तहत सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा तीन से बारहवीं तक के स्कूली बच्चें व...