छत्तीसगढ

जनवरी 25, 2025 9:43 अपराह्न

views 20

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त...

जनवरी 25, 2025 9:43 अपराह्न

views 17

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के बाईस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के बाईस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। आदेश के मुताबिक निरीक्षक महेश राम साहू को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ग्यारह अधिकारियों को वीरता पदक और दस अधिकारियों को विशिष्ट स...

जनवरी 25, 2025 9:42 अपराह्न

views 18

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम

गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। बीजापुर जिले के कवरगट्टा, कोंडापल्ली, पीडिया समेत छह गांवों में आजादी के बाद गणतंत्र दिवस के अवसर पर कल पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि इन क्षेत्रों मे...

जनवरी 23, 2025 7:31 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़ :भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

छत्तीसगढ़ : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव थाना अंतर्गत मिचगांव में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल-आईटीबीपी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी...

जनवरी 23, 2025 7:30 अपराह्न

views 34

छत्तीसगढ़ : कोंडागांव जिले के पुलिस लाइन मैदान में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया संपन्न

छत्तीसगढ़ : कोंडागांव जिले के पुलिस लाइन मैदान में सोलह नवंबर से चल रही पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया संपन्न हो गई है। 714 रिक्त पदों के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव जिले के चालीस हजार आठ सौ इकतालीस अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिले के पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय...

जनवरी 23, 2025 7:28 अपराह्न

views 16

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 5 महिला सहित 8 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पांच महिला सहित आठ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से एक माओवादी पर पांच लाख रूपये और तीन अन्य माओवादियों पर एक-एक लाख रूपये का इनाम घोषित था। इन माओवादियों पर नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। आत्मसमर्पण करने...

जनवरी 23, 2025 7:27 अपराह्न

views 18

बीजापुर में सुरक्षा बलों ने करीब 50 किलो आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने करीब 50 किलो वजनी आईईडी बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। यह आईईडी माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बासागुड़ा-तिम्मापुर मार्ग पर लगा रखा था। जानकारी के अनुसार डीआरजी, सीआरपीएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम बासागुड़ा थाना क्षेत्र से सर्चिंग प...

जनवरी 23, 2025 7:23 अपराह्न

views 29

15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी

पंद्रहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कल 24 जनवरी को मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने सुबह 11 बजे शपथ दिलाने के निर्देश दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हर वर्ष 25 जनवरी को देशभर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। सामान्य प्रशासन वि...

जनवरी 23, 2025 7:21 अपराह्न

views 16

इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ को 6,000 करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव मिले

मुंबई में हुई इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में छत्तीसगढ़ को 6 हजार करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई में अमेरिकी कॉन्सल जनरल और रशिया कॉन्सल जनरल से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताते हुए राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल की सराहना की है।...

जनवरी 22, 2025 8:55 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी की गई। इसी के साथ ही प्रदेश के दस नगरीय निकायों में नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज पहले दिन कुल सात नामांकन जमा किए गए हैं। इनमें से तीन पार्षद पद के लिए और चार महापौर-अध्यक्ष पद के लिए हैं। नामांकन भरने की अंतिम तारीख अट्...