छत्तीसगढ

मई 13, 2024 7:45 अपराह्न

views 14

दंतेवाड़ा स्थित एनएमडीसी की किरंदुल और बचेली परियोजना के कर्मचारियों ने वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर कल से हड़ताल शुरू की

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित एनएमडीसी की किरंदुल और बचेली परियोजना के कर्मचारियों ने वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर कल से हड़ताल शुरू कर दी है। इससे लौह अयस्क का उत्पादन और परिवहन प्रभावित हुआ है। कर्मचारियों ने टूल डाउन हड़ताल घोषित कर एनएमडीसी प्रबंधन से वेतन समझौते पर गंभीरता से विचार करने की अपील की...

मई 13, 2024 7:45 अपराह्न

views 18

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में स्थित मंडीप खोल गुफा आज श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोली गई

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में स्थित मंडीप खोल गुफा आज श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोली गई। इस गुफा में भक्ति और प्रकृति का अनूठा संगम देखने को मिलता है। ऐसी मान्यता है कि यह गुफा भगवान शिव को समर्पित है। इसे विश्व की छठवीं और भारत की दूसरी सबसे बड़ी गुफा माना जाता है। गौरतलब है कि छुईखदान ...

मई 13, 2024 7:44 अपराह्न

views 26

रायपुर के एक कारोबारी ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मामले में आत्महत्या कर ली

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक कारोबारी ने महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मामले में आत्महत्या कर ली है। यह घटना सिविल लाईन्स थाना क्षेत्र की है। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कारोबारी ने महादेव सट्टा ऐप के लिए एक व्यक्ति को एक वर्ष पहले करीब दस लाख रूपए उधार देने और रकम वापस मांगने पर...

मई 13, 2024 7:43 अपराह्न

views 24

रायपुर के सिविल लाईन्स में कल 14 मई को वार्तालाप का आयोजन किया जाएगा

पत्र सूचना कार्यालय द्वारा तीन नए आपराधिक कानूनों पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाईन्स में कल 14 मई को वार्तालाप का आयोजन किया जाएगा। इस वार्तालाप में पुलिस अधिकारी, पत्रकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। गौरतलब है कि ये नये कानून पूरे देश में एक जुलाई से लागू होंगे। 

मई 13, 2024 7:42 अपराह्न

views 17

दंतेवाड़ा जिले में आज दो माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज दो माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप और पुलिस अधीक्षक गौरव राय की मौजूदगी में इन दोनों माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इन दोनों पर विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है। इन दोनों माओवादियों को राज्य सराकर की पुन...

मई 13, 2024 7:42 अपराह्न

views 17

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने आज 41 लाख रुपए के चौदह इनामी माओवादियों को गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने आज इकतालीस लाख रूपए के चौदह इनामी माओवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी और थाना गंगालूर की संयुक्त टीम गश्त पर मुतवेंडी- पीड़िया की ओर निकली थी। इसी दौरान मुतवेंडी के जंगल से विस्फोटक और मा...

मई 13, 2024 7:25 अपराह्न

views 14

सीबीएसई ने आज दसवीं और बारहवीं परीक्षा के नतीजे घोषित किए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने आज दसवीं और बारहवीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सीबीएसई ने एक बयान में कहा है कि बारहवीं में कुल सत्यासी दशमलव नौ-आठ प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। यह प्रतिशत पिछले वर्ष की तुलना में शून्य दशमलव छह-पांच प्रतिशत अधिक है। चौबीस हजार से अधिक...

मई 12, 2024 8:55 अपराह्न

views 14

रायपुर पुलिस ने नकबजनी, चोरी और लूट के आठ मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने नकबजनी, चोरी और लूट के आठ मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने देवेन्द्र नगर, गुढ़ियारी, खरोरा, न्यू राजेन्द्र नगर, आरंग और धरसींवा के नकबजनी, चोरी और लूट के आठ अलग-अल...

मई 12, 2024 8:56 अपराह्न

views 14

बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा और मवेशी तस्करी करने वाले दस लोगों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा और मवेशी तस्करी करने वाले दस लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से इक्कीस किलो गांजा सहित दो कार और दो ट्रक जब्त किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मुखबिर की सूचना पर थाना चकरभाठा और हिर्री की संयुक्त टीम ने रणनीति बनाकर ग्राम बेलमु...

मई 12, 2024 8:55 अपराह्न

views 11

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अमरताल में ट्रक की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अमरताल में ट्रक की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर आवागमन को बाधित कर दिया। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। वहीं, इसी जिले के ग्राम पकरिया में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला