छत्तीसगढ

मई 30, 2024 7:41 अपराह्न

views 11

उच्चतम न्यायालय द्वारा देशभर में 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच विशेष लोक अदालतों का आयोजन होगा

उच्चतम न्यायालय द्वारा देशभर में उनतीस जुलाई से तीन अगस्त के बीच विशेष लोक अदालतों का आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से संबंधित बाईस प्रकरणों को निराकरण के लिए चिन्हित किया गया है। विशेष लोक अदालत में न्यायालय के समक्ष रखे जाने वाले इन प्रकरणों के लिए जिला और सत्र न्यायालय दुर्ग में पूर्व...

मई 30, 2024 7:39 अपराह्न

views 16

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज केरल पहुंच गया है और पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों में आगे की तरफ बढ़ गया

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज केरल पहुंच गया है और पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों में आगे की तरफ बढ़ गया है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि मानसून निर्धारित तिथि एक जून से दो दिन पहले ही आ गया है। इस बीच, छत्तीसगढ़ में अभी भीषण गर्मी का दौर जारी है। आज प्रदेश में सब...

मई 30, 2024 7:37 अपराह्न

views 17

छत्तीसगढ़: बेमेतरा जिले की स्पेशल ब्लास्ट फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने कंपनी के पदाधिकारी अवधेश जैन और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की

छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले की स्पेशल ब्लास्ट फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने कंपनी के पदाधिकारी अवधेश जैन और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि विस्फोटक सामग्री के रखरखाव में चूक और सुरक्षा मानकों में कमी को लेकर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गौरतलब है कि बीते पच्चीस ...

मई 29, 2024 8:18 अपराह्न

views 17

3 नए आपराधिक-कानूनों पर रायपुर में तीन-दिवसीय ‘क्षमता निर्माण कार्यक्रम’ का दूसरा-चरण संपन्न

हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय-एचएनएलयू और छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तीन नये आपराधिक कानूनों पर छत्तीसगढ़ के रायपुर में तीन दिवसीय ‘‘क्षमता निर्माण कार्यक्रम’’ का दूसरा चरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत 27 मई को हुई, जिसमें चेन्नई उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.एन. प्रक...

मई 29, 2024 8:17 अपराह्न

views 15

जगदलपुर में स्थित एक कपड़े की दुकान में आज अचानक आग लग गई

जगदलपुर में स्थित एक कपड़े की दुकान में आज अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आने लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में दुकान के अंदर रखा सामान और दुकान के बाहर खड़ी एक कार...

मई 29, 2024 8:16 अपराह्न

views 16

दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले चौबीस घंटे में केरल पहुंचने की संभावना है

दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले चौबीस घंटे में केरल पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इकतीस मई तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के असर से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने के आसार हैं। हालांकि, प्र...

मई 29, 2024 8:16 अपराह्न

views 14

राज्यपाल के परिसहाय के रूप में नियुक्त किए गए सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार शर्मा

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष दो हजार सत्रह बैच के अधिकारी और सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुनील कुमार शर्मा को राज्यपाल के परिसहाय के रूप में नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। 

मई 29, 2024 8:15 अपराह्न

views 15

रायपुर नगर निगम ने वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल द्वारा किए गए अवैध कब्जे को तोड़ा

रायपुर नगर निगम ने राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल द्वारा पैंतालीस सौ वर्गफीट पर किए गए अवैध कब्जे को तोड़ दिया है। निगम अधिकारी संतोष पांडे ने बताया कि इस होटल के पास विधायक कॉलोनी है। होटल प्रबंधन द्वारा वहां से गुजरने वाले नाले पर कब्जा कर लेने की वजह से नाले का पानी विधायक कॉलोनी ...

मई 29, 2024 8:07 अपराह्न

views 15

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी के प्रयास जारी

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं। अनेक छात्र भारत वापस भी आ गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की छात्रा आयशा राय भी शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों किर्गिस्तान में स्थानीय युवाओं और दूसरे देश...

मई 29, 2024 8:05 अपराह्न

views 13

रायपुर जिले के खमतराई इलाके में स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत

रायपुर जिले के खमतराई इलाके में स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में जिस वक्त आग लगी, उस समय सात कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से पांच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और फायर बिग्रेड की टीम ने मौके...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला