छत्तीसगढ

फ़रवरी 28, 2025 8:33 अपराह्न

views 18

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने प्रदेश में मेडिकल स्नातकोत्तर-पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने प्रदेश में मेडिकल स्नातकोत्तर-पीजी में प्रवेश की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने मेडिकल पीजी में नये सिरे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने और इसका लाभ सभी सबंधित उम्मीदवारों को देने का आदेश जारी किया ह...

फ़रवरी 28, 2025 8:33 अपराह्न

views 52

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष का आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा। वित्तमंत्री ने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार इस साल छत्तीसगढ़ के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में वृद्धि दर सात दशमलव पांच एक प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। यह वृद्...

फ़रवरी 28, 2025 8:32 अपराह्न

views 18

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हांगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं कल एक मार्च से शुरू हांगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बारहवीं बोर्ड की परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर अट्ठाईस मार्च तक चलेगी। वहीं, दसवीं बोर्ड की परीक्षा तीन मार्च से चौबीस मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह ...

फ़रवरी 28, 2025 8:32 अपराह्न

views 15

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित अन्वेषण कार्यक्रम का अवलोकन किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित अन्वेषण कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं को विज्ञान और नवाचार के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय विज्ञान...

फ़रवरी 28, 2025 8:31 अपराह्न

views 19

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों से 18 माओवादियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों से 18 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दस माओवादियों को गुंजेपर्ती के जंगल से गिरफ्तार किया गया। वहीं, बासागुड़ा इलाके से सात और भैरमगढ़ से एक माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो टिफिन बम और अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं।...

फ़रवरी 27, 2025 10:11 अपराह्न

views 18

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का उद्देश्य प्रदेश की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम तथा शौर्य की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि य...

फ़रवरी 27, 2025 10:11 अपराह्न

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में रायपुर की नव-नियुक्त महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आज रायपुर की नव-नियुक्त महापौर मीनल चौबे और सत्तर पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह ने सबसे पहले महापौर और उसके बाद पार्षदों को शपथ दिलाई। कार्यक्र...

फ़रवरी 27, 2025 10:11 अपराह्न

views 13

राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के टी.बी. मरीजों के लिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए राशि प्रदान की

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राज्य के धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद और बस्तर जिलों के साठ टी.बी. मरीजों के लिए निःक्षय मित्र बनकर उनको पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए दो लाख पच्चीस हजार रूपए की राशि प्रदान की है। श्री डेका ने आज यह राशि संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को प्रदान की। व...

फ़रवरी 27, 2025 10:11 अपराह्न

views 36

विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन आज राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन आज राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। चर्चा की शुरूआत भारतीय जनता पार्टी के बिल्हा विधायक धरमलाjल कौशिक ने की। इस चर्चा में सत्तापक्ष और विपक्ष के अनेक सदस्यों ने भाग लिया। यह चर्चा कल भी जारी रहेगी। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आर्थिक ...

फ़रवरी 26, 2025 8:42 अपराह्न

views 16

परिचालन संबंधी कारणों से कल 27 फरवरी से 1 मार्च तक दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया

परिचालन संबंधी कारणों से कल 27 फरवरी से 1 मार्च तक दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। वहीं, कल 27 फरवरी को दुर्ग से रवाना वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया सतना-ओहान-बांदा-कानपुर सेंट्रल-गोरखपुर के रास्ते नौतनवा जाएगी।