बिज़नेस

अक्टूबर 15, 2024 6:26 अपराह्न

views 9

होंगकोंग के हेंगसेंग में 3.8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई

एशियाई शेयर बाजार में मिलाजुला रूख देखने को मिला। होंगकोंग के हेंगसेंग में तीन दशमलव आठ प्रतिशत की गिरावट देखी गई। चीन का शंघाई कम्‍पोजिट इंडैक्‍स में ढाई प्रतिशत से अधिक गिरा और सिंगापुर का स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स लगभग बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुआ।   वहीं जापान का निक्‍कई शून्‍य दशमलव सात प्रतिशत...

अक्टूबर 15, 2024 6:23 अपराह्न

views 11

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 81 हजार 820 पर हुआ बंद

घरेलू बैंचमार्क सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 153 अंक यानी 0.19 प्रतिशत के नुकसान के साथ 81 हजार 820 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 70 अंक यानि शून्‍य दशमलव दो प्रतिशत से अधिक फिसलकर 25 हजार 57 पर रहा।     बात करें बी एस ई के मिडकैप और...

अक्टूबर 13, 2024 6:14 अपराह्न

views 18

विदेशी निवेशकों द्वारा इस महीने में अब तक 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली की गई

विदेशी निवेशकों द्वारा इस महीने में अब तक 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली की गई। यह बिकवाली मध्‍य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनैतिक तनाव, कच्‍चे तेल की कीमतों में वृद्धि और चीनी शेयर बाजार के मजबूत प्रदर्शन के कारण देखने को मिली।       सितम्‍बर महीने में इस साल का 57 हजार 724 करोड रूपये का उच्...

अक्टूबर 12, 2024 8:01 पूर्वाह्न

views 15

आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अब तक प्रत्यक्ष कर के रूप में एकत्र की 13 लाख 57 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि

आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अब तक प्रत्यक्ष कर के रूप में 13 लाख 57 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र की है। इसमें सात लाख करोड़ रुपये से अधिक व्यक्तिगत आयकर और 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक कॉर्पोरेट कर शामिल है। विभाग ने कल तक 2 लाख 31 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड भी जारी किय...

अक्टूबर 12, 2024 8:21 पूर्वाह्न

views 15

आपसी समझ और सहयोग से तेजी से बढ़ सकता है भारत-यूरोप व्यापार: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि आपसी समझ और सहयोग से भारत-यूरोप व्यापार तेजी से बढ़ सकता है। नई दिल्ली में भारत में यूरोपीय व्यापार महासंघ के शुभारंभ के अवसर पर बोलते हुए, मंत्री श्री गोयल ने कहा कि दुनिया प्रतिशोध के सिद्धांत पर काम नहीं कर सकती, बल्कि उसे आपसी सहयोग के माध्यम से ...

अक्टूबर 11, 2024 8:45 अपराह्न

views 12

अगस्त में देश का औद्योगिक उत्पादन के स्‍तर पर दर्ज हुआ

अगस्‍त के दौरान देश का औद्योगिक उत्‍पादन शून्‍य दशमलव एक प्रतिशत के स्‍तर पर दर्ज हुआ। हालांकि जुलाई के दौरान औद्योगिक उत्‍पादन चार दशमलव सात प्रतिशत दर्ज हुआ था। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्‍वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार औद्योगिक उत्‍पादन के तीन प्रमुख कारक खनन में चार दशमलव तीन प्र...

अक्टूबर 11, 2024 8:36 अपराह्न

views 8

आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अब तक 13 लाख 57 हजार करोड़ रुपये से अधिक प्रत्यक्ष कर एकत्र किया

आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अब तक 13 लाख 57 हजार करोड़ रुपये से अधिक प्रत्यक्ष कर एकत्र किया है। इस संग्रह में सात लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यक्तिगत आयकर और छह लाख करोड़ रुपये से अधिक का कॉर्पोरेट कर शामिल है। विभाग ने कल तक दो लाख 31 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी कर दिया...

अक्टूबर 11, 2024 8:22 अपराह्न

views 11

सीजीएसटी मुंबई जोन ने दो फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का भंडाफोड़ किया; 140 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) मुंबई जोन ने महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों में फर्जी पंजीकरण के खिलाफ दूसरे विशेष अखिल भारतीय अभियान के दौरान दो प्रमुख फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ऑपरेशन में एक सौ 40 करोड़ की राशि के फर्जी आईटीसी दावों का खुलासा हुआ, जो कु...

अक्टूबर 11, 2024 7:40 अपराह्न

views 25

रिजर्व बैंक ने बैंकों, गैर-बैंकिंग ईकाइयों सहित सभी भुगतान सेवा प्रदाताओं-पीएसपी को दिया निर्देश; डिजिटल भुगतान सेवा में दिव्‍यांग लोगों की सुविधा का ध्‍यान रखें

रिजर्व बैंक ने बैंकों, गैर-बैंकिंग ईकाइयों सहित सभी भुगतान सेवा प्रदाताओं-पीएसपी को निर्देश दिया है कि वह डिजिटल भुगतान सेवा में दिव्‍यांग लोगों की सुविधा का ध्‍यान रखें। बैंक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है भुगतान सेवा प्रदाता सभी डिजिटल भुगतान ईकाई जैसे प्‍वाइंट ऑफ सेल मशीन को दिव्‍यांग अनुकूल ...

अक्टूबर 11, 2024 1:15 अपराह्न

views 31

शेयर बाजार: मिश्रित वैश्विक संकेतों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में मंदी का माहौल

शेयर बाजार में मिश्रित वैश्विक संकेतों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में मंदी का माहौल है। अब से कुछ देर पहले बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक 210 अंक गिरकर 81 हजार 400 पर था। निफ्टी सूचकांक भी 36 अंक लुढकर 24 हजार 961 पर था।