बिज़नेस

दिसम्बर 10, 2024 3:33 अपराह्न

views 6

घरेलू बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी में दोपहर के कारोबार में गिरावट

घरेलू बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी, में आज दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा।  30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 306 अंक गिरकर 81,202 पर और एनएसई निफ्टी 50 दशमलव 98 अंक गिरकर 24,521 पर आ गया। ताजा समाचार मिलने तक दोनों सूचकांक लगभग 0.4 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहे थे।

दिसम्बर 9, 2024 8:39 अपराह्न

views 11

भारतीय रिज़र्व बैंक के अगले गवर्नर होंगे 1990 बैच के आईएएस-अधिकारी संजय मल्होत्रा

संजय मल्होत्रा ​​भारतीय रिजर्व बैंक के अगले गवर्नर होंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है। उन्हें इस महीने की 11 तारीख से तीन साल की अवधि के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।   1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी श्री मल्होत्रा ​​वर्तमान में वित्त मंत्रालय में...

दिसम्बर 9, 2024 4:18 अपराह्न

views 13

81, 508 पर बंद हुआ बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी-सूचकांक

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 201 अंक गिरकर 81 हजार पांच सौ आठ पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 59 अंक गिरकर 24 हजार छह सौ 19 पर बंद हुआ।

दिसम्बर 9, 2024 7:30 पूर्वाह्न

views 15

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नॉर्वे और भारत के बीच स्टार्टअप सेतु शुरू करने का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नॉर्वे और भारत के व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा करते हुए दोनों देशों के बीच एक स्टार्टअप सेतु शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।       उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश में वृद्धि के लिए संबंधित मंत्रालयों क...

दिसम्बर 8, 2024 1:23 अपराह्न

views 16

यूपीआई ने वित्तीय समावेशन को बढ़ाने और समान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सफलता प्राप्त की

भारत के यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने वित्तीय समावेशन को बढ़ाने और समान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सफलता प्राप्त की है। भारतीय प्रबन्धन संस्थान और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के एक अध्ययन के अनुसार, यूपीआई ने वंचित समूहों को औपचारिक ऋण तक पहुँचने में सक्षम बनाया है।   ‘ओपन बैंकिंग और डि...

दिसम्बर 7, 2024 1:32 अपराह्न

views 24

नई दिल्ली: केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट पूर्व विचार-विमर्श के लिए आयोजित बैठक की अध्‍यक्षता की

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में बजट पूर्व विचार-विमर्श के लिए आयोजित बैठक की अध्‍यक्षता की। बैठक में विभिन्‍न किसान संगठनों के प्रतिनिधि और मुख्‍य कृषि अर्थशास्त्रियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्‍य 2025-26 के केन्‍द्रीय बजट पर विचार-विमर्श करना था। इसमें केन्‍द्रीय वित...

दिसम्बर 7, 2024 9:10 पूर्वाह्न

views 16

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 658 अरब 9 करोड़ डॉलर हुआ

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 29 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1 अरब 51 करोड़ डॉलर बढ़कर 658 अरब 9 करोड़ डॉलर हो गया। यह बढोत्तरी खासकर विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में वृद्धि के कारण हुई है जो अब 568 अरब 85 करोड़ डॉलर हो गई है। विशेष आहरण अधिकार भी 220 करोड़ डॉलर बढ़कर 18 अरब 1 करोड़ डॉलर का हो गया है। &nbs...

दिसम्बर 6, 2024 2:05 अपराह्न

views 13

रिजर्व बैंक ने नकद आरक्षित अनुपात में 50 आधार अंकों की कटौती कर इसे 4 प्रतिशत किया, रेपो दर में कोई बदलाव नहीं

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने चार के मुकाबले दो के बहुमत से रेपो दर को 6.5 शून्‍य प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला किया है। इसी तरह स्थायी जमा सुविधा दर 6.25 प्रतिशत और बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर बनी रहेगी। बैंक ने फरवरी 2023 से इन दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।   रिजर्व बैंक ने संभावित नकदी...

दिसम्बर 6, 2024 8:19 पूर्वाह्न

views 24

केंद्र और एशियाई विकास बैंक ने मेघालय में जलवायु अनुकूल जल संग्रहण परियोजना के लिए पांच करोड़ के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए

केंद्र और एशियाई विकास बैंक -एडीबी ने मेघालय में जलवायु-अनुकूल जल संग्रहण परियोजना के लिए पांच करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।   आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और एडीबी के भारतीय मिशन के कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने कल जलवायु-अनुकूल समुदाय-आधारित जल-संग्रहण प...

दिसम्बर 5, 2024 8:34 पूर्वाह्न

views 17

केंद्रीय मंत्री एमपी चौधरी ज़कात, कर और सीमा शुल्क प्राधिकरण सम्मेलन में कर रहे हैं भारतीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एमपी चौधरी सऊदी अरब की राजधानी-रियाद में ज़कात, कर और सीमा शुल्क प्राधिकरण सम्मेलन में भारत की ओर से उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहें हैं। 4 और 5 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का विषय: शेपिंग टूमॉरो फॉर सस्टेनेबल इकोसिस्टम्‍स है।   सम्मेलन के दौरान श्री च...